त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई। हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। अभी किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोका दिया गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। देखिए हादसे की तस्वीरें दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन रवाना हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। घटना स्थल राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में है, लेकिन रतलाम मंडल मुख्यालय नजदीक होने से रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच और राहत कार्य में जुटे हैं।
Source link
रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग: एसी कोच बी-1 से उठी लपटें, दो डिब्बे चपेट में, 68 यात्रियों को बचाया; रेल मार्ग बंद – Ratlam News
RELATED ARTICLES



