Homeव्यवसायAmar Ujala Samwad: कृषि क्षेत्र में नए युग की शुरुआत, एग्री-टेक पर...

Amar Ujala Samwad: कृषि क्षेत्र में नए युग की शुरुआत, एग्री-टेक पर विजन रखेंगे बुर्जिस गोदरेज


लखनऊ में सोमवार को आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में भारतीय कॉरपोरेट और कृषि जगत की निगाहें टिकी होंगी। इस आयोजन के विशेष सत्र ‘कृषि तकनीक: नई उड़ान, नए आयाम’ में गोदरेज एग्रोवेट के नवनियुक्त चेयरपर्सन-डेसिग्नेट बुर्जिस गोदरेज अपने विचार रखेंगे। यह सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय कृषि-व्यवसाय और एमएसएमई सेक्टर तकनीकी आधुनिकीकरण और जलवायु परिवर्तन की दोहरी चुनौतियों से गुजर रहे हैं। अमर उजाला संवाद का आयोजन आज लखनऊ के शहीद पथ स्थित द सेंट्रम में हो रहा है।

34 वर्षीय बुर्जिस गोदरेज उद्योग जगत में अपनी रणनीतिक दृष्टि और सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) पर जोर देने के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ने उन्हें 14 अगस्त 2026 से आधिकारिक तौर पर चेयरपर्सन नियुक्त करने की घोषणा की है, जो नादिर गोदरेज से नेतृत्व परिवर्तन का एक अहम कदम है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘अर्थ सिस्टम्स’ में डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए करने वाले बुर्जिस के पास एग्री-वैल्यू चेन को मजबूत करने का गहन अनुभव है। वे इससे पहले कंपनी में कार्यकारी निदेशक, एस्टेक लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक और क्रॉप केयर बिजनेस के सीओओ के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर चुके हैं।

अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने नए बिजनेस मॉडल, कैपिटल एलोकेशन और उत्पाद विकास पर विशेष ध्यान दिया है। अमर उजाला संवाद के इस मंच पर उनसे उम्मीद है कि वे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्मार्ट सप्लाई चेन और टिकाऊ खेती के जरिए भारतीय किसानों और संबंधित लघु उद्योगों की आय बढ़ाने की रूपरेखा पर विस्तार से बात करेंगे।

आने वाले समय में जब कृषि आधारित अर्थव्यवस्था तकनीक-संचालित हो रही है, तब बुर्जिस गोदरेज का यह संबोधन एग्री-टेक निवेश, इनोवेशन और बाजार की भविष्य की दिशा को लेकर नीति निर्माताओं और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत देगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments