Homeट्रैवलवीकेंड पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली के आसपास की...

वीकेंड पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली के आसपास की ये जगहें हैं बेस्ट


Last Updated:

दिल्ली की गर्मी और भागदौड़ से ब्रेक लेना चाहते हैं? राजधानी के पास मौजूद ये खूबसूरत हिल स्टेशन सिर्फ कुछ घंटों की दूरी पर हैं, जहां ठंडी हवाएं, पहाड़ और शानदार नजारे आपका दिल जीत लेंगे. आप भी इन गर्मी की छुट्टियों में जरूर करें एक्सप्लोर….

दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां कुछ दिन सुकून और ठंडी वादियों के बीच बिताए जा सकें. अच्छी बात यह है कि राजधानी के आसपास कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां आप सिर्फ कुछ घंटों में पहुंच सकते हैं. ये जगहें वीकेंड ट्रिप, फैमिली वेकेशन और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं.

masuri 1 2026 05 646d896448150edc82cb0844156f35ab

मसूरी, उत्तराखंड. दिल्ली से करीब 280 किलोमीटर दूर मसूरी को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ कहा जाता है. यहां की ठंडी हवाएं, पहाड़ों के शानदार नजारे और मॉल रोड की रौनक लोगों को बेहद पसंद आती है. केम्पटी फॉल, गन हिल और लाल टिब्बा यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं. गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है.

nainital 1 2026 05 468f24d3b609313b856b17d54a851aa3

नैनीताल, उत्तराखंड, झीलों के शहर के नाम से मशहूर नैनीताल दिल्ली वालों की पहली पसंद माना जाता है. यहां की नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट और नैना देवी मंदिर पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं. बोटिंग और शॉपिंग का मजा लेने के लिए यह जगह शानदार विकल्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

kasauli 1 2026 05 c607331d6715f0108d600a9db8b766bc

कसौली, हिमाचल प्रदेश. अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत जगह की तलाश में हैं, तो कसौली आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. यह छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण, देवदार के जंगलों और साफ-सुथरे मौसम के लिए जाना जाता है. यहां गिल्बर्ट ट्रेल और सनसेट पॉइंट काफी लोकप्रिय हैं.

shimla 1 2026 05 cb91c849c72fc153fd28e42cdcfa8262

शिमला, हिमाचल प्रदेश. दिल्ली से वीकेंड ट्रिप के लिए शिमला भी एक शानदार विकल्प है. यहां की मॉल रोड, रिज मैदान और जाखू मंदिर पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं. सर्दियों में बर्फबारी और गर्मियों में ठंडा मौसम इसे खास बनाता है.

lensdown 1 2026 05 610e9a6a87500b83bf424589d2394786

लैंसडाउन, उत्तराखंड. कम भीड़ और प्राकृतिक सुंदरता के कारण लैंसडाउन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह हिल स्टेशन शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता है. यहां आप भुल्ला ताल, टिप-इन-टॉप और जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं.

dharmshala 1 2026 05 99902427cc29bb6872b8ab75a8c5e612

धर्मशाला और मैक्लोडगंज. हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला और मैक्लोडगंज अपनी तिब्बती संस्कृति और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध हैं. यहां का शांत माहौल और कैफे संस्कृति युवाओं को काफी पसंद आती है. भागसूनाग झरना और दलाई लामा मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.

photo 1 2026 05 a2a3221613110d5fb7cb2828964762be

अगर आप भी वीकेंड पर शहर की भीड़ और तनाव से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली के पास मौजूद ये हिल स्टेशन आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और ठंडा मौसम आपकी यात्रा को यादगार बना देगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments