Homeटेक्नोलॉजीबंगाल में TMC नेताओं पर फूटा लोगों का गुस्सा: एक का...

बंगाल में TMC नेताओं पर फूटा लोगों का गुस्सा: एक का सिर मुंडवाया, जूते की माला पहनाकर परेड निकाली; दूसरा पुलिस से बचने साड़ियों में छिपा


  • Hindi News
  • National
  • Bengal TMC Leaders Face Public Anger: Head Shaved, Shoe Garland Parade & Sarees Hiding

कोलकाता13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद TMC नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोलकाता में रविवार को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।

वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। BJP ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साड़ियों के नीचे छिपा मिला।

दूसरा वीडियो नवादा का है। इसमें कटमनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया। फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड निकाली। ये वीडियो BJP के स्थानीय नेताओं ने भी X पर शेयर किए हैं।

3 तस्वीरों में तीनों घटना देखिए…

ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई।

ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई।

हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का साड़ियों के नीचे छिपने का वीडियो सामने आया।

हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का साड़ियों के नीचे छिपने का वीडियो सामने आया।

TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।

TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।

रिश्वत लेने के आरोप में नेता का सिर मुंडवाया

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मन्ना को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल उनके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

गिरफ्तार TMC पार्षद की गाड़ी पर अंडे फेंके

कोलकाता में गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ।

कोलकाता नगर निगम के वार्ड-101 के पार्षद दासगुप्ता को शनिवार को उनके सहयोगी सौरव घोष के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर रंगदारी, धमकी, जबरन घुसपैठ और आग लगाने की कोशिश समेत कई आरोप हैं। स्थानीय वकील परमिता डे ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दासगुप्ता ने घर में लीगल चैंबर खोलने के लिए 20 लाख रुपए मांगे थे।

TMC नेताओं के खिलाफ विरोध की पिछली 4 घटनाएं…

  • 5 जून: कोलकाता के साल्ट लेक में गिरफ्तार TMC उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार को पुलिस जब एक फ्लैट पर लेकर गई, तब स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उनपर अंडे फेंके।
  • 5 जून: दम दम में TMC पार्षद शंकर दास को कथित राहत सामग्री घोटाले के आरोपों को लेकर भीड़ ने घेर लिया। उन्हें पीटा और उनके घर पर हमला किया।
  • 3 जून: कूचबिहार में TMC नेता शाहिदुल मियां को भीड़ से बचने के लिए बिस्तर के नीचे छुपना पड़ा। पुलिस उन्हें सुरक्षित निकालकर थाने ले गई।
  • 30 मई: सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे

18 141780805939 1780829091

कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे। स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments