Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: पत्नी भागी तो पति टावर पर...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: पत्नी भागी तो पति टावर पर चढ़ा; गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद सुसाइड; CM बोले- चुटकुलों से केवल सिनेमा हॉल चलते हैं – Chandigarh News


.

पंजाब और चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होना है। 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 29 रुपए महंगा हो गया है। इसके साथ ही इसकी कीमत सभी जिलों में एक हजार रुपए के करीब पहुंच गई है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पंजाब-चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा, फैमिली बजट ₹5 हजार तक बढ़ेगा

पंजाब-चंडीगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया। नई दरें आज (7 जून) रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। 14.2kg वाला गैस सिलेंडर अब ₹1000 के करीब पहुंच गया है। यह सिलेंडर अब पठानकोट में ₹993.50, लुधियाना में ₹969, जालंधर में ₹971.50, अमृतसर में ₹983 और फरीदकोट में ₹979.50 का मिलेगा।

3 महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

गैस-पेट्रोल के रेट बढ़ने से फैमिली बजट भी सालाना 5000 रुपए तक बढ़ेगा। इकॉनोमिस्ट केबी सिंह ने कहा कि सब्सिडी देने के बजाय कीमतों में आवश्यक बढ़ोतरी करना बेहतर है, क्योंकि अत्यधिक सब्सिडी से राजकोषीय घाटा बढ़ सकता है। इसका व्यापक असर अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर…

2. ढिल्लों को BJP प्रधान बनाने पर नाराजगी बढ़ी, जनरल सेक्रेटरी ने पद छोड़ा

whatsapp image 2026 06 07 at 12505 pm1780818986 1780825775

पंजाब भाजपा में नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड IAS अफसर जगमोहन राजू ने जनरल सेक्रेटरी पद छोड़ दिया है। इससे पहले पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भी ढिल्लों की नियुक्ति पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

जगमोहन राजू के पद छोड़ने को पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि यह भी प्रधान की रेस में थे। हालांकि, राजू ने नाराजगी को लेकर अभी तक कोई खुलकर बयान नहीं दिया था, लेकिन कैप्टन खुलकर बयान दे चुके हैं।

इसके बाद कैप्टन 6 जून को गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल चुके हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा था- सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा को हटाने की जरूरत नहीं थी। दोनों अच्छे ढंग से काम कर रहे थे। BJP में फैसला ऊपर से आता है, कांग्रेस में राय ली जाती थी। पढ़ें पूरी खबर…

3. गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक ने सुसाइड किया, फंदे पर लटकी मिली लाश

comp 2 91780811398 1780826036

चंडीगढ़ के युवक ने करनाल में सुसाइड कर लिया। वह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो उसके साथी कर्मचारी ने कई बार फोन किया, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं की, तो वह उसके घर पहुंचा, जहां पर उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई थी।

इसके बाद पुलिस को बुलाया। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच में सामने आया वह यहां एक नैनीताल की महिला के साथ लिव-इन में रहता था। दो दिन पहले दोनों के बीच फोन पर विवाद भी हुआ था।

मृतक की पहचान रोहित कुमार (25) के रूप में हुई है। वह करनाल के मॉडल टाउन क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में रहता था और कोर्ट में काम करता था। पढ़ें पूरी खबर…

4. CM मान के हलके में हरियाणा CM बोले- चुटकुलों से केवल सिनेमा हॉल चलते हैं

ezgif 17d240d539e9f97d1780824317 1780829859

पंजाब के नवनियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने आज सीएम भगवंत मान के हलके धूरी में रैली की। इस मौके हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी मंच पर मौजूद रहे। सैनी ने मान पर तंज कसते हुए कहा कि चुटकुलों से काम नहीं चलता। चुटकुलों से सिनेमा हॉल चलते हैं। काम करेंगे तो प्रदेश चलता है।

CM सैनी ने कहा कि यह क्रांतिकारी नहीं, भ्रांतिकारी हैं, जिन्होंने लोगों को भ्रमित करने का काम किया है। लोगों ने कांग्रेस से पीछा छुड़ाने के लिए इन्हें चुना था, लेकिन इन्होंने भी लोगों के साथ न्याय नहीं किया। यह किसानों की भूमि है, लेकिन CM मान ने पंजाब से दूरी बना ली है। पंजाब हंसता-खेलता था, उसे राजनीति में काम के मामले में पीछे कर दिया है।

सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी फसलों को MSP पर खरीदने का काम कर रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो एमएसपी पर खरीद का काम करता है। अगर किसी का आपदा से नुकसान होता है तो उसकी भरपाई भी सरकार करती है। पंजाब में बाढ़ आई, साढ़े 16 हजार रुपये किसानों को दिए गए। पढ़ें पूरी खबर…

5. कैप्टन ने भाजपा छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाया, बोले- जहां खड़े हैं वहीं खड़े रहेंगे

0521amrindersingh 1780830772

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा छोड़कर वापस कांग्रेस में जाने की अटकलों को विराम लगा दिया। रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह एक साइड खड़े हैं और वहीं खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी बदलना कोई बचपना नहीं है जो बदलते रहो।

भाजपा और कांग्रेस के वर्किंग कल्चर की तुलना कर पार्टी छोड़ने की चर्चाओं को हवा देने के मामले में कैप्टन ने कहा- वह तो मेरी अलग बात है। हर पार्टी का अपना कल्चर है। अकाली दल का अपना कल्चर है। बीजेपी का अपना, कांग्रेस का अपना है। इसका यह मतलब तो नहीं है कि मैं पार्टी छोड़कर जा रहा हूं।

उन्होंने कहा- मैं सिर्फ तुलना कर रहा था कि जिन पार्टियों से मेरा संबंध रहा है, इतने सालों से रहा है। मुझे राजनीति में 60 साल हो गए। कैसे-कैसे लोग, किस तरीके से काम करते रहे हैं। यह किसी भी तरह का कोई संकेत नहीं है। यह तो मेरे व्यूज थे कि पार्टियां कैसे काम करती हैं। पढ़ें पूरी खबर…

6. 4 वर्षीय बच्ची का रेप, ग्रंथी का बेटा गिरफ्तार

ezgif 5f4d27684d756a08 1780837509

कपूरथला के फगवाड़ा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। आरोप है कि ग्रंथी का बेटा उसे बहला-फुसला कर आपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। मासूम ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।

बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए चॉकलेट दी थी और धमकी दी थी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो केस में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

7. पुलिसकर्मी का सरेआम रिश्वत लेते हुए VIDEO, ट्रक ड्राइवर से पैसे लिए

comp 13 1780828346

जालंधर के नूरमहल बाइपास पर ट्रैकिफ नाके के दौरान एक पुलिसकर्मी सरेआम रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ। पुलिसवाला ट्रक ड्राइवर को रोककर उससे पैसा ले रहा था। उसका वीडियो ट्रक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक नाके पर तैनात पुलिसकर्मी एक ट्रक ड्राइवर को रोकता है और उसके दस्तावेजों की मांग करता है। इसी दौरान ड्राइवर पुलिसकर्मी को कुछ पैसे देता है। पैसे लेने के बाद पुलिस कर्मी ने बेरिकेड हटाकर ट्रक को आगे जाने की अनुमति दे दी।

बाद में ट्रक ड्राइवर ने यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। इस संबंध में जब एसएचओ नूरमहल लाभ सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी उनके ध्यान में नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर…

8. MLA दफ्तर के पास एक्सीडेंट का VIDEO, बाइक सवारों ने एक्टिवा को मारी टक्कर

img98171780768549 1780826550

लुधियाना के न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। हलका सेंट्रल के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अशोक पराशर पप्पी के कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा सवार युवती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती हवा में करीब 4 फीट उछलकर सड़क पर मुंह के बल जा गिरी। घटना के बाद युवती मौके पर ही बेहोश हो गई, जिसे लहूलुहान हालत में लोगों ने तुरंत CMC अस्पताल पहुंचाया।

घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक, युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

9. हिट एंड रन मामले में परिवार का थाने के बाहर हंगामा

whatsappvideo2026 06 02at173816 ezgifcom optimize 1780826623

जालंधर के मकसूदां एरिया के लेदर कॉम्पलेक्स मोड के पास हुए हिट एंड रन केस में नया खुलासा हुआ है। एक्सीडेंट के बाद गैस एजेंसी की गाड़ी का ड्राइवर घायल को उठाकर ले गया, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचाया। लगभग एक घंटा वह इसे गाड़ी में घुमाता रहा।

मौत होने के बाद वह शव को कंटीली झाड़ियों में फेंककर भाग गया। उसके घर पर ताला लगा है और वह परिवार समेत गायब है। मृतक के परिवार ने आज पुलिस थाने के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पुलिस 5 दिन से कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परिवार ने न तो अभी पोस्टमॉर्टम करवाया है और न ही संस्कार के लिए मान रहा है।

परिवार का आरोप है कि एजेंसी मालिक धमका रहा है और 50 हजार से 1 लाख रुपए लेकर राजीनामे का प्रेशर बना रहा है। मृतक के बेटे ने बताया- गैस एजेंसी मालिक का कहना है कि वह पैसा देकर अपना बंदा छुड़वा लेगा, उसे कुछ नहीं होने देगा, हमें जो करना है, कर लें।

बता दें कि 5 दिन पहले लेदर कॉम्पलेक्स मोड पर केनरा बैंक के पास सिलेंडर की ढुलाई करने वाली गाड़ी ने बिहार के रहने वाले व्यक्ति सोहन लाल को कुचल दिया था। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। सोहन लाल जेके कास्टिंग में काम करता था और घटना के समय ड्यूटी पर जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

खबर हटके…

10. बॉयफ्रेंड संग पत्नी भागी तो बेटी लेकर टावर पर चढ़ा पति; लव मैरिज की थी

comp 8 1 1780825968

फतेहगढ़ साहिब में रविवार को पत्नी गायब होने पर पति बेटी लेकर टावर पर चढ़ा गया। उसने कहा कि पत्नी एक नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत थी, जहां उसके केंद्र के मैनेजर के साथ अवैध संबंध बन गए। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को अब मैनेजर भगाकर ले गया है।

उसने कहा कि वह अपनी शिकायत लेकर कई बार पुलिस थाने गया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और यह कदम उठाने को मजबूर हुआ।

गर्मी के कारण टावर पर मौजूद मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लोगों ने टावर तक पानी और खाने-पीने का सामान पहुंचाया, ताकि बच्ची को कोई परेशानी न हो। परिवार के समझाने पर करीब साढ़े 3 घंटे बाद व्यक्ति टावर से नीचे उतरा। पढ़ें पूरी खबर…

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments