Homeअपराधदिनदहाड़े घर में लुटपाट, सोने-चांदी, नगदी सब साफ कर ले गए चोर,...

दिनदहाड़े घर में लुटपाट, सोने-चांदी, नगदी सब साफ कर ले गए चोर, दहशत में लोग


Last Updated:

कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है. जहां अज्ञात बदमाशों ने एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने पहले पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी और अब में चोरी होने की बात सामने आई है.

Zoom

मामला के जांच में जुटी पुलिस

कटनी. शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि बदमाश दिन के उजाले में भी बेखौफ होकर घरों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ईश्वर पुरा वार्ड का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और बच्चों के माध्यम से घर की गतिविधियों की जानकारी जुटाई. इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा.

वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने पहले पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में चोरी होने की बात सामने आई. पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान हुई है या वास्तव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है.

क्या है पूरा मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र के मिशन चौक स्थित ईश्वरीपुरा वार्ड निवासी मोहम्मद सदीक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बताया कि दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश उनके घर में सेंध लगाकर घुस गए. चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. परिजनों के अनुसार, घटना से पहले उनके परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत दर्ज कराने वे कोतवाली थाना गए थे. जब वे वापस लौटे तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए. घर की दीवार तोड़कर बदमाश अंदर घुसे थे और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. फुटेज में कुछ लोग घर के अंदर बेखौफ घूमते और सामान समेटते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों को किसी तरह का डर नहीं था और उन्होंने काफी समय तक घर के भीतर रहकर वारदात को अंजाम दिया.

शिकायत के बाद नहीं हुई कोई कार्रवाई
पीड़ित पक्ष के सदस्य मसकूर अहमद ने बताया कि चोरी में लगभग 9 से 10 लाख रुपये मूल्य का सामान गायब हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची. बाद में 181 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला संज्ञान में लिया गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी. परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments