Homeअपराधअलवर में रहस्यमयी गैंग! महिला चोरों ने घी बेचने के बहाने परिवार...

अलवर में रहस्यमयी गैंग! महिला चोरों ने घी बेचने के बहाने परिवार को बेहोश कर 14 लाख और गहनों पर किया हाथ साफ


Last Updated:

Women Thiefs In Alwar: भिवाड़ी के UIT थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज ठगी की वारदात सामने आई है, जहां घी बेचने के बहाने घर में घुसी दो महिलाओं और एक बच्ची ने कथित तौर पर परिवार को सम्मोहित कर 14 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी महिलाएं पहले भी कई बार घर आ चुकी थी और बातचीत के दौरान उन्हें मानसिक रूप से असहज कर दिया. पुलिस संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही है.

Zoom

अलवर. खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी के UIT थाना क्षेत्र में एक बड़ी ठगी की घटना सामने आई है. यहां एक घर से दिनदहाड़े दो महिला और एक बच्ची ने घी बेचने के बहाने घुसकर परिवार को कथित तौर पर सम्मोहित कर दिया और लाखों रुपये की नकदी व सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई. पीड़ित विशाल अग्रवाल ने UIT थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उस समय वह और उनकी मां घर पर मौजूद थे. तीनों महिलाएं घी बेचने के बहाने घर में आई और बातचीत के दौरान ऐसा माहौल बनाया कि परिवार सदस्य मानसिक रूप से असहज और बेसुध जैसी स्थिति में चले गए. इसी दौरान उन्होंने घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.

घटना में कुल 14 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण चोरी हुए हैं. इनमें 3 सोने के हार, 6 सोने की अंगूठियां, 3 कान के कुंडल, 4 सोने के कड़े और 2 सोने की चेन शामिल हैं. इतनी बड़ी चोरी से परिवार में हड़कंप मच गया है और स्थानीय क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है. पीड़ित के अनुसार दोनों महिलाएं गुजराती भाषा में बात करती हैं. उनके पास अक्सर स्टील के मटके रहते हैं. एक महिला का नाम सोनल बताया.

पहले भी कई बार आ चुकी थी घर

विशाल अग्रवाल ने बताया कि ये महिलाएं पहली बार लगभग 1 साल 6 महीने पहले आई थी और उसके बाद समय-समय पर 3-4 महीने के अंतराल पर घी बेचने के बहाने घर आती रही थी. वारदात से एक महीने पहले तो ये दो-तीन बार घर आई थी, जिससे परिवार को उन पर संदेह नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलते ही UIT थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध महिलाओं के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर रही है. वहीं, इस तरह की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अजनबी विक्रेताओं से सतर्क रहने की अपील की है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments