Homeअपराधदूसरे को जमीन बेची तो काट दी उंगल‍ियां ! बीड में पड़ोसी...

दूसरे को जमीन बेची तो काट दी उंगल‍ियां ! बीड में पड़ोसी की हैवानियत से सनसनी


होमताजा खबरक्राइम

दूसरे को जमीन बेची तो काट दी उंगल‍ियां ! बीड में पड़ोसी की हैवानियत से सनसनी

Last Updated:

महाराष्ट्र के बीड में पड़ोसी को जमीन नहीं बेचने का विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपियों ने पूरे परिवार पर तलवार और लोहे के पाइप से हमला कर दिया. इस हमले में दो लोगों की उंगलियां कट गईं, जबकि चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Zoom

बीड में एक शख्‍स ने उंगल‍ियां काट दी.

बीडः महाराष्ट्र के बीड जिले डरा देने वाली घटना सामने आई है. एक शख्‍स अपनी जमीन बेचना चाहता था, पड़ोसी ने पहले खरीदने की कोश‍िश की. उसने नहीं दी और क‍िसी दूसरे को बेच दी. इससे वह शख्‍स इतना गुस्‍से में आ गया क‍ि ज‍िन उंगलियों से ठप्‍पा लगाया था, वही उंगल‍ियां तलवार से काट डाला.

यह घटना बीड जिले के रुई शहाणपूर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, घुमरे परिवार ने अपनी खेत की जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी. पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग चाहते थे कि यह जमीन उन्हें बेची जाए. जब उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तो उन्होंने इस बात को लेकर घुमरे परिवार से झगड़ा शुरू कर दिया. पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बेकाबू हो गया. आरोप है कि आरोपी पहले से ही तलवार, चाकू और लोहे के पाइप लेकर आए थे. इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों की हालत गंभीर

हमले में रामू सोपान घुमरे, उनके बेटे बालासाहेब रामू घुमरे, सखाराम रामू घुमरे और उनकी पत्नी राजूबाई रामू घुमरे गंभीर रूप से घायल हो गए. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि तलवार से परिवार के दो सदस्यों की उंगलियां काट दीं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. परिवार के लोगों का कहना है कि सिर्फ जमीन नहीं बेचने की वजह से उनके साथ इतनी बड़ी घटना हुई. इस हमले के बाद गांव के लोग भी दहशत में हैं और हर कोई इस घटना की चर्चा कर रहा है.

शुरू हुई जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बीड ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी सबूत जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी होने के बाद सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

Gyanendra Kumar Mishra is a senior journalist with nearly 20 years of experience in the media industry. He is currently associated with News18 Hindi (hindi.new…और पढ़ें

instagram





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments