Homeअपराधहॉर्न पर बढ़ी बात तो मर्सडीज वाला बन गया गुंडा! बाइक सवार...

हॉर्न पर बढ़ी बात तो मर्सडीज वाला बन गया गुंडा! बाइक सवार को जमकर पीटा, बेंगलुरु का वायरल वीडियो


Last Updated:

बेंगलुरु के इंदिरानगर में रोड रेज का एक और मामला सामने आया है. मामला हॉर्न बजाने की छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ. इसके बाद, मर्सिडीज सवार को इस कदर गुस्‍सा आया कि उसने बाइक सवार को बेरहमी से पीट दिया. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

हॉर्न बजाने पर मर्सिडीज सवार ने बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी.

Bengaluru News: मर्सिडीज के नशे में चूर एक शख्‍स को बाइक का हॉर्न बर्दाश्‍त नहीं हुआ. हॉर्न बजाने पर वह इस कदर आग बबूला हुआ कि उसने बाइक सवार की सरेराह बुरी तरह पिटाई कर दी. बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में हुई इस वारदात को मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 2 जुलाई की बताई जा रही है. बाइक सवार मर्सिडीज-बेंज और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर के बीच बनी थोड़ी सी जगह से निकलने की कोशिश कर रहा था. बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने रास्ता बनाने के लिए स्विफ्ट डिजायर के ड्राइवर से थोड़ा आगे बढ़ने के लिए हॉर्न बजा दिया. बस यही बात मर्सिडीज की पैसेंजर सीट में बैठे शख्‍स को बर्दाश्‍त नहीं हुई.

इसी बात को लेकर बाइक सवार और मर्सिडीज सवार के बीच बहस शुरू हो गई. आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद मर्सिडीज सवार गुस्से में कार से बाहर निकला और उसने बाइक सवार को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. उसने बाइक सवार को ऐसा तेज धक्‍का दिया कि बाइक स्विफ्ट डिजायर कार पर जा गिरी. वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो तो बना लिया, लेकिन किसी की बाइक सवार को बचाने की हिम्‍मत नहीं हुई.

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है. पुलिस अधिकारियों ने बाइक सवार को थाने बुलाया है ताकि उसकी शिकायत दर्ज की जा सके. शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक शख्‍स ने भाषाई भेदभाव का आरोप लगाते हुए लिखा है कि अगर आप स्थानीय हैं या कर्नाटक से हैं, तो आप खास भाषा बोलने वाले लोगों के साथ कुछ भी कर सकते हैं. कोई भी मदद के लिए नहीं आएगा.

वहीं, पुलिस को लेकर भी सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्‍सा फूटा है. यूजर्स ने लिखा है कि बेंगलुरु में पुलिस एक्‍शन में तभी आती है, जब कोई वारदात वायरल हो जाती है. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उन लोगों पर गुस्‍सा जाहिर किया है जो वीडियो बना रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि सभी वीडियो बना रहे हैं, लेकिन बाइक सवार को बचाने कोई सामने नहीं आया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments