Homeटेक्नोलॉजीदावा-धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ BJP सांसद की बेटी का पोस्ट: बोली-...

दावा-धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ BJP सांसद की बेटी का पोस्ट: बोली- डिलीट नहीं करूंगी; असम में मंत्री की बेटी ने PM विरोधी नारे लगाए, हिमंता बोले- समझाऊंगा


  • Hindi News
  • National
  • Assam Minister Daughter Anti PM Slogan Controversy | Himanta Biswa Sarma

नई दिल्ली/भवुनेश्वर/गुवाहाटी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर BJP सांसद अपराजिता सारंगी और उनकी बेटी अर्चिता राहर की है। दावा है कि अर्चिता ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पोस्ट किया था।

पिछले कुछ दिनों में दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें BJP नेताओं की बेटियों के नाम इस आंदोलन से जुड़े। पहला मामला ओडिशा का है जहां BJP सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता राहर के इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हुए। दावे के मुताबिक, अर्चिता ने लिखा- मैं अपना पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी।

वहीं दूसरी ओर असम के मंत्री केशब महंत की बेटी दिबीसा महंत खुद नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल नजर हुईं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए। इस मामले पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि दिबीसा के प्रदर्शन के लिए उनके पिता केशब महंत को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।

पढ़िए दोनों मामले…

1. BJP सांसद की बेटी के इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

ओडिशा की BJP सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर के नाम से जुड़े कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें दावा किया गया कि अर्चिता ने लिखा- मेरा परिवार डीपी (धर्मेंद्र प्रधान) के साथ है, लेकिन मैं छात्रों के साथ हूं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा- मुझे पर पोस्ट हटाने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन मैं इसे डिलीट नहीं करूंगी।

इन स्क्रीनशॉट्स के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने अर्चिता की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने पोस्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए। विवाद के बीच अर्चिता का इंस्टाग्राम अकाउंट भी नहीं दिख रहा है। यह साफ नहीं है कि अकाउंट उन्होंने खुद डिएक्टिवेट किया, हटाया गया या किसी अन्य वजह से फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा। इस पूरे मामले पर अब तक अर्चिता या उनकी मां और सांसद अपराजिता सारंगी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

2. असम मंत्री की बेटी प्रदर्शन में शामिल हुईं

दूसरा मामला असम का है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशब महंत की बेटी दिबीसा महंत गुवाहाटी में NEET पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस प्रदर्शन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी।

सोशल मीडिया पर दिबीसा के कुछ वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाती और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मीडिया ने जब सवाल किया तो उन्होंने कहा- दिबीसा के प्रदर्शन के लिए उनके पिता केशब महंत को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए। जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उनके विचार माता-पिता से अलग हो सकते हैं और उनके फैसलों के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। हालांकि, सरमा ने यह भी कहा कि वह दिबीसा के लगाए गए नारों से सहमत नहीं हैं और वे जब भी उनसे इस बारे में बात करेंगे। इस मामले पर केशब महंत की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments