HomeअपराधDhaulpur News : शादी के लिए लड़का देखने आए, फिर पूरे परिवार...

Dhaulpur News : शादी के लिए लड़का देखने आए, फिर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट ले गए सब


Last Updated:

Dhaulpur News : धौलपुर के निहालगंज में रिश्तेदार बनकर आए बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया. वे 1 लाख नकद, लाखों के गहने और 3 मोबाइल लूटकर फरार हो गए. पुलिस जांच कर रही है. पीड़ित महिला शायरा ने बताया कि घटना के समय वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं. तभी किसी ने गेट पर आवाज लगाई. जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो चार-पांच लोगों के साथ एक महिला और एक छोटा बच्चा भी खड़ा था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शादी के लिए लड़का देखने आए लोगों ने युवक के घर की लूटपाट

धौलपुर. धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां आधा दर्जन बदमाश रिश्तेदार बनकर एक घर में दाखिल हुए और कुछ ही मिनटों में पूरे परिवार को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया. बदमाशों ने परिवार के लोगों के हाथ-पैर बांध दिए, मुंह पर टेप चिपका दिया और आराम से पूरे घर की तलाशी ली. इसके बाद करीब एक लाख रुपए की नकदी, लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और तीन मोबाइल लेकर फरार हो गए. बदमाश घर से निकलते समय बाहर से दरवाजों की कुंडी भी लगाकर चले गए.

पीड़ित महिला शायरा ने बताया कि घटना के समय वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं. तभी किसी ने गेट पर आवाज लगाई. जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो चार-पांच लोगों के साथ एक महिला और एक छोटा बच्चा भी खड़ा था. पूछने पर उन्होंने खुद को अलीगढ़ का रिश्तेदार बताया. साथ ही कहा कि वे उनके बेटे को शादी के लिए देखने आए हैं. परिवार को किसी तरह का शक नहीं हुआ और उन्होंने सभी को घर के अंदर बुला लिया. मेहमान समझकर पानी भी पिलाया.

कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल
घर के अंदर आने के कुछ देर बाद बदमाशों ने सभी दरवाजे बंद कर दिए. इसके बाद उन्होंने हथियार निकाल लिए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिवार घबरा गया. बदमाशों ने महिला, उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट की. इसके बाद तीनों के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया, ताकि कोई शोर नहीं मचा सके. परिवार पूरी तरह बदमाशों के कब्जे में था.

पूरे घर की तलाशी लेकर समेट ले गए सामान
परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी शुरू कर दी. अलमारी, कमरे और सामान खंगालने के बाद वे घर में रखे करीब एक लाख रुपए की नकदी, करीब पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. जाते समय बदमाशों ने बाहर से दरवाजों की कुंडी भी लगा दी, ताकि परिवार तुरंत बाहर निकलकर मदद नहीं मांग सके.

एक-दूसरे की मदद से खुले बंधन
बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने काफी कोशिश कर एक-दूसरे के हाथों की रस्सियां खोलीं. इसके बाद किसी तरह बाहर निकलकर आसपास के लोगों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि घर से बाहर निकलते समय बदमाश कैमरों में दिखाई दिए हैं. पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

एक महीने पहले भी आए थे घर
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि यही लोग करीब एक महीने पहले भी उनके घर आए थे. उस समय घर में काम चल रहा था. उन्होंने बाद में आने की बात कहकर वहां से चले गए थे. अब उसी जानकारी का फायदा उठाकर दोबारा पहुंचे और वारदात को अंजाम दे दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके के लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है. बदमाशों ने जिस तरह रिश्तेदार बनकर पहले परिवार का भरोसा जीता और फिर हथियार दिखाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, पीड़ित परिवार के बयान और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

आनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें

instagram





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments