घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार का समापन लाल निशान पर हुआ। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 187.90 (-0.24%) अंकों की गिरावट के साथ 77,966.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, व्यापक सूचकांक एनएसई निफ्टी 35.75 (-0.15%) अंक टूटकर 24,435.95 के स्तर पर पहुंच गया। अदाणी ग्रीन और एमएंडएम के शेयर में दो-दो फीसदी तक की गिरावट दर्ज के साथ बंद हुए। डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 95.34 (अस्थायी) पर बंद हुआ।



