Homeअपराधभागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गणेश पूजा का चंदा...

भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गणेश पूजा का चंदा इकट्ठा करते समय हुआ झगड़ा, Bihar Hindi News


भागलपुर शहर के बबरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गणेश पूजा का चंदा इकट्ठा करते समय उनका किसी से विवाद हुआ। इसके बाद अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी।

बिहार के भागलपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता उमा भूषण तांती की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र में हुई। मृतक 50 वर्षीय उमा भूषण तांती भाजपा के श्रीनारायण मंडल अध्यक्ष थे। वह कुतुबगंज के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह गणेश पूजा का चंदा इकट्ठा करने क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान उनका किसी से झगड़ा हुआ।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपियों ने उमा भूषण पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपराधियों की पहचान फिलहाल नहीं हो गई है।

भाजपा विधायक रोहित पांडेय पहुंचे

भाजपा नेता की हत्या शहर में आग की तरह फैल गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा के नगर विधायक रोहित पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर दुख जताया और परिजन को ढांढ़स बंधाया। विधायक ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात सुबह करीब 10 बजे हुई। वारदात के बाद अज्ञात अपराधी मौके से फरार हो गए।

भाजपा नेता शशि मोदी पर आरोप

उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की हत्या का आरोप परिजन ने भाजपा के एक नेता पर ही लगाया है। मृतक के भाई ने कहा कि उमा भूषण का काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर पूर्व पार्षद शशि मोदी से विवाद चल रहा था। शशि भाजपा के ही नेता हैं। फिलहाल, पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

(भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments