Homeअपराधयूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर ने नर्स से किया रेप, सेमिनार...

यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर ने नर्स से किया रेप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से लाया था दिल्ली, Ncr Hindi News


दिल्ली के एक डॉक्टर द्वारा सोनीपत के अस्पताल की नर्स के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह पीड़िता को सेमिनार में हिस्सा लेने के बहाने अपने साथ दिल्ली लेकर आया था।

दिल्ली की मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने सोनीपत की एक नर्स के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी डॉक्टर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान डॉक्टर मोहित के तौर पर हुई है। आरोपी वर्तमान में संजय गांधी अस्पताल में अस्थायी तौर पर तैनात था। इसके साथ ही वह कई अस्पतालों में विजिट पर भी जाता था। दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस की अब तक क जांच में सामने आया है कि आरोपी सेमिनार में शामिल होने के बहाने पीड़िता को अपने साथ दिल्ली लेकर आया था। पीड़ित नर्स अपने परिवार के साथ हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में रहती है। वह सोनीपत के बड़े अस्पताल में बतौर नर्स कार्य करती है। इसी अस्पताल में डॉक्टर मोहित महीने में चंद दिनों के लिए सेवाएं देने जाता था। यहीं पर पीड़िता की मुलाकात आरोपी डॉक्टर से हुई थी।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया

पीड़िता के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ने उसे दिल्ली में आयोजित सेमिनार में भाग लेने के लिए तैयार किया। वह 18 अगस्त को बाइक से पीड़िता को लेकर पंजाबी बाग पहुंचा। वहां रेस्टोरेंट में भोजन करने के दौरान आरोपी ने पीड़िता के कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था।

फ्लैट पर ले जाकर किया दुष्कर्म

कोल्ड ड्रिंक को पीने के बाद वह अर्द्धबेहोशी की अवस्था में आ गई। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने साथ बाइक पर लेकर इंदिरा विकास कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचा, यहां उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

आरोपी ने यूक्रेन से की है पढ़ाई

पुलिस को जांच में पता चला है कि यूक्रेन के कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर भारत लौटने के बाद डॉक्टर मोहित दिल्ली के अलग-अस्पतालों से जुड़ा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित नर्स के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को दी जानकारी

डॉक्टर की शर्मनाक हरकत के बाद पीड़िता किसी तरह सोनीपत अपने घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह पति के साथ कुंडली थाने पहुंची और आरोपी डॉक्टर मोहित के खिलाफ शिकायत दी। चूंकि घटनास्थल दिल्ली में था, इसलिए पुलिस ने इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने भेज दिया। मुखर्जी नगर पुलिस ने शनिवार को जीरो एफआईआर को सामान्य एफआईआर में बदलने के बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments