Homeअपराधलुधियाना में बड़ी गोलीबारी की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में डोनी बल्ल गिरोह...

लुधियाना में बड़ी गोलीबारी की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में डोनी बल्ल गिरोह के 2 हमलावर ढेर


Last Updated:

लुधियाना में पुलिस ने गोलीबारी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद हमलावरों को मार गिराया है. आत्म पार्क अंडर ब्रिज के पास हुई कार्रवाई में मारे गए हमलावरों की पहचान करनजोत सिंह उर्फ नोना और संदीप सिंह के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों हमलावरों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर कई राउंड फायर किए और दो गोलियां पुलिस वाहन में भी लगीं हैं.

Zoom

पंजाब पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो बदमाशों को ढेर किया है. (एआई इमेज)

पंजाब न्‍यूज. लुधियाना में पुलिस ने गोलीबारी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद हमलावरों को मार गिराया है. यह कार्रवाई एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने आत्म पार्क अंडर ब्रिज के पास की है. पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि मारे गए आरोपियों की पहचान करनजोत सिंह उर्फ नोना और संदीप सिंह के रूप में हुई है. दोनों अमृतसर के सुल्तानविंड रोड के रहने वाले थे. पुलिस ने उनके पास से तीन आधुनिक ऑटोमेटिक पिस्तौल और करीब 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, लुधियाना में गोलीबारी की साजिश की पुख्ता सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने आत्म पार्क के पास अंडर ब्रिज पर नाकाबंदी की. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की. पुलिस कमिश्नर के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. उन्होंने लगातार कई राउंड फायर किए. इस दौरान दो गोलियां पुलिस की गाडि़यों में भी लगीं. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों हमलावर मारे गए.

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपी गैंगस्टर डोनी बल्ल और शगनप्रीत के सीधे संपर्क में थे. पुलिस के मुताबिक, उन्हें रविवार को लुधियाना के दुगरी रोड स्थित मैरीलैंड पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर में गोलीबारी करने का काम सौंपा गया था. पुलिस की कार्रवाई से यह साजिश समय रहते नाकाम हो गई. पुलिस ने बताया कि करनजोत सिंह उर्फ नोना का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, डकैती और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज थे. वहीं, संदीप सिंह के खिलाफ भी एक आपराधिक मामला दर्ज था.

पुलिस अब दोनों आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. साथ ही डोनी बल्ल गिरोह के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. इस मामले में थाना मॉडल टाउन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109, 221, 132, 62 और 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

About the Author

authorimg

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments