Last Updated:
Banswara Theft Case: बांसवाड़ा के कसारवाड़ी में घरेलू नौकर ने ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज को चुकाने के लिए अपने मालिक के घर में चोरी कर ली. पुलिस ने वारदात का 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी राहुल पुत्र गोरसिंह बारिया को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर ऑनलाइन गेमिंग के कारण 5-6 लाख रुपए का कर्ज होने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार कुतुबुद्दीन बोहरा 11 अक्टूबर को परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे. लौटने पर घर की अलमारी से सोने के कंगन, अंगूठी और नकदी गायब मिली. उन्होंने 15 अक्टूबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच के बाद पुलिस ने घरेलू नौकर को पकड़कर पूछताछ की. आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए के आभूषण और 2 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
बांसवाड़ा के कसारवाड़ी में घरेलू नौकर ने ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज को चुकाने के लिए अपने मालिक के घर में चोरी कर ली
बांसवाड़ा. ऑनलाइन गेमिंग की लत और कर्ज के बोझ ने एक घरेलू नौकर को चोरी के मामले में आरोपी बना दिया. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कसारवाड़ी थाना पुलिस ने घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए घरेलू नौकर राहुल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पर ऑनलाइन गेमिंग के चलते करीब 5 से 6 लाख रुपए का कर्ज हो गया था. इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण और नकदी बरामद की है. बरामद सामान में सोने के दो कंगन, एक अंगूठी, दो आर्टिफिशियल कंगन और 2 हजार रुपए नकद शामिल हैं.
मामले में कसारवाड़ी निवासी कुतुबुद्दीन बोहरा ने 15 अक्टूबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि 11 अक्टूबर की शाम परिवार के साथ घर बंद कर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वापस लौटने पर घर की अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी गायब मिले. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर थाना अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई. जांच के दौरान संदेह के आधार पर घरेलू नौकर राहुल को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया. पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है.
शादी में गया परिवार, पीछे से घर में कर ली चोरी
बताया जा रहा है कि कसारवाड़ी निवासी कुतुबुद्दीन बोहरा 11 अक्टूबर की शाम अपने घर पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे. परिवार के लौटने पर अलमारी में रखे सोने के दो कंगन, एक अंगूठी, आर्टिफिशियल आभूषण और 5 हजार रुपए नकद गायब मिले. घर से सामान चोरी होने का पता चलने पर उन्होंने 15 अक्टूबर को कसारवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की और घर से चोरी हुए सामान के संबंध में जानकारी जुटाई.
48 घंटे में पुलिस ने किया वारदात का खुलासा
चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर थाना अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई. जांच के दौरान घरेलू नौकर राहुल पुत्र गोरसिंह बारिया निवासी नवा टापरा, कसारवाड़ी पर संदेह हुआ. पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया. इसके बाद उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया.
ऑनलाइन गेमिंग में चढ़ा 5-6 लाख रुपए का कर्ज
आरोपी राहुल को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. इसके चलते उस पर करीब 5 से 6 लाख रुपए का कर्ज हो गया था. इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने घर से आभूषण और नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने के दो कंगन, एक अंगूठी, दो आर्टिफिशियल कंगन और 2 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच में जुटी है.
About the Author
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…