Homeट्रैवलरांची का ये पिकनिक स्पॉट है जोरदार, जहां है हरियाली गुलाबी आसमान,...

रांची का ये पिकनिक स्पॉट है जोरदार, जहां है हरियाली गुलाबी आसमान, रात में जुगनू जैसा चमकता


Last Updated:

Ranchi Tourist Place: झारखंड की राजधानी रांची के ध्रुवा डैम के पीछे की तरफ लोग पिकनिक मनाने आते हैं. क्योंकि, यहां पर काफी ओपन स्पेस है. यहां आपको हरियाली, गुलाबी आसमान, ठंडी हवा, खाने के कई सारे विकल्प और खूबसूरत नजारे सब चीज देखने को मिलते हैं. यहां की सबसे खास बात यह है कि यह आपके एकदम शहर के 1 किलोमीटर के दायरे में है. आइये जानते हैं इस बेस्ट लोकेशन के बारे में.

Top Deals Inside

बता दें कि यहां आने के बाद आपको कश्मीर और मनाली जाने की जरूरत नहीं है. वहीं, ठंड में लोगों का यह बेहतरीन स्पॉट बना रहता है. धुर्वा डैम के पास ही आपको देखने को मिलेगा जगन्नाथ मंदिर. आप यहां आइये और रात के नजारे देखतर तारीफ करते रह जाएंगे.

आप यहां से पूरे रांची शहर को टिमटिमाते देख सकते हैं. यहां से आप पूरे शहर की सुंदरता देख सकते हैं. ऐसा लगता है कि रांची शहर रात में जुगनू की तरह चमक रहा है. यहां से पूरा रांची शहर बहुत ही खूबसूरत दिखता है. इसीलिए यहां पर आराम से बैठकर लोग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं.

आसपास खाने के विकल्प जैसे झालमुरी, मोमोज, नूडल्स जैसी चीज होती हैं. वह ले लेते हैं और यहां बैठकर घंटों अपने परिजन से बात करते हैं. यहां से आपको पूरे रांची का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे खास बात यह है कि यहां आना कोई बहुत महंगा भी नहीं है. ऑटो से आ जाइए ₹20 में या फिर गाड़ी में ₹50 का पेट्रोल डलवा लीजिए. यहां आने के बाद आप भगवान जगन्नाथ के भी दर्शन भी कर सकते हैं. खासतौर पर लोग यहां शाम या रात में ही आते हैं. क्योंकि, यहां की लाइटिंग काफी खूबसूरत दिखती है. ठंड के मौसम में नजारा और भी शानदार हो जाता है.

यहां पर शाम के समय लोग जगन्नाथ मंदिर के अंदर के परिसर में भी आराम से बैठे रहते हैं. हाथ में कुछ खाने का ले लिया और पेड़ के नीचे बैठे हुए रहते हैं. ऐसे में अगर आप एकदम सस्ते में पिकनिक मनाने का प्लान बना रहे हैं और शहर से बाहर भी नहीं जाना है, तो आप धुर्वा साइड आ सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments