Homeटेक्नोलॉजीरोते-रोते अंकिता की मां बोलीं- पुलिस ने गर्दन दबाई: मेरी नाक...

रोते-रोते अंकिता की मां बोलीं- पुलिस ने गर्दन दबाई: मेरी नाक बंद कर दी, सांस नहीं ले पा रही थी; कह रहे थे- मैं नौटंकी कर रही हूं – Dehradun News


अंकिता भंडारी के माता-पिता को बुधवार को दिल्ली के राजघाट से पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया था। इस दौरान अंकिता की मां नारेबाजी करते हुए बेहोश हो गई थीं।

.

अब घटना के एक दिन बाद उन्होंने रोते हुए वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी उनकी नाक दबा रहे थे।

अगर कुछ देर और ऐसा करते तो उनकी सांस रुक जाती। महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और पीछे से गर्दन भी दबाई। पुलिसकर्मी उन्हें नौटंकी करने वाली बता रहे थे।

सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें अंकिता की मां ने बताया कि पुलिस उन्हें रास्ते में कहां-कहां लेकर गई, इसकी जानकारी नहीं है।

उन्हें अस्पताल में होश आया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय मांगने भी बाहर नहीं जा सकते? अपनी बेटी के लिए आवाज उठाना क्या नौटंकी है?

अंकिता की मां ने वीडियो में कही ये 4 बड़ी बातें

  • कल की घटना के बाद से मुझे बहुत डर लग रहा है। मेरे साथ ऐसा तीन बार हो गया है। मुझे नहीं पता सरकार हमारे साथ क्या खेल खेल रही है, लेकिन कल जो भी हुआ, वह बहुत गलत हुआ।
  • दो महिला पुलिसकर्मी मेरे साथ इतना अभद्र व्यवहार कर रही थीं कि मैं उसे बयान नहीं कर सकती। रास्ते में मुझे कहां-कहां लेकर गए, मुझे कुछ पता नहीं। जब होश आया तो मैं अस्पताल में थी।
  • हम राजघाट अपने सुकून के लिए गए थे। हमें पता नहीं था कि वहां मीडिया भी है। मीडिया वालों ने कुछ पूछना चाहा और इतने में पुलिस वालों ने हमारे साथ ऐसा किया। हम न धरने पर थे, न हमारे हाथ में कोई बैनर था।
  • अपनी बेटी के लिए आवाज उठाना गलत है? नौटंकी है? अगर हम चार साल से नौटंकी कर रहे हैं, तो यह सरकार हमारे साथ क्या कर रही है?

राजघाट पर बुधवार को क्या हुआ था?

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उसके माता-पिता बुधवार को दिल्ली के राजघाट पहुंचे थे। यहां वे मौन व्रत रखकर बैठे थे।

उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जबरन हटाने लगी।

पुलिस पहले अंकिता के पिता को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मां को भी उठाया। इस दौरान वह नारेबाजी करते हुए बेहोश हो गईं।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें पानी पिलाया। बाद में उन्हें बुराड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अंकिता के माता-पिता मामले की निष्पक्ष जांच और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम को पद से हटाने की मांग कर रहे थे।

राजघाट से अंकिता की मां को हटाती पुलिस।

राजघाट से अंकिता की मां को हटाती पुलिस।

quote image 2026 11 04t211033 319 1793876911000
1 179204 1793876923469

—————— ये खबरें भी पढ़ें…

अंकिता हत्याकांड- परिवार की मांग पर 3 बार बदले वकील:पिता-भाई को नौकरी, ₹25 लाख की मदद; CM बोले- उत्तराखंड की बेटी के नाम पर हो रही राजनीति

एक्ट्रेस उर्मिला सनावर की जेल से रिहाई अटकी:बेल बॉन्ड के लिए नहीं मिल पाए गारंटर, बाहर निकलते ही गिरफ्तारी की तैयारी में देहरादून पुलिस



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments