Homeट्रैवलHoli Dry Day Updates: होली पर Delhi में ड्राई डे नहीं, शराब...

Holi Dry Day Updates: होली पर Delhi में ड्राई डे नहीं, शराब की दुकानें रहेंगी खुली- जानें सही टाइमिंग क्या?


Delhi

oi-Divyansh Rastogi

Delhi Shops Open Or Closed On Holi: रंगों का त्योहार होली इस बार 4 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर – इस साल होली पर शराब की दुकानें बंद नहीं होंगी। दिल्ली सरकार की जनवरी 2026 में जारी अधिसूचना के मुताबिक, होली को ‘ड्राई डे’ की लिस्ट से हटा दिया गया है। यानी, शराब की बिक्री पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

Holi 2026 Liquor Shop Band Ya Khuli

What Is Dry Day: ड्राई डे क्या है और क्यों हटाया गया?

ड्राई डे वे दिन होते हैं जब शराब की दुकानें बंद रहती हैं, आमतौर पर राष्ट्रीय छुट्टियों या धार्मिक पर्वों पर। जनवरी-मार्च 2026 की लिस्ट में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), महाशिवरात्रि (15 फरवरी), ईद-उल-फितर (21 मार्च), राम नवमी (26 मार्च) और महावीर जयंती (31 मार्च) को ड्राई डे घोषित किया गया है। लेकिन होली को बाहर रखा गया।

इस फैसले से लाइसेंस होल्डर्स को बंदी के लिए कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। हालांकि, यह प्रतिबंध लाइसेंस प्राप्त होटलों और गेस्ट हाउसों पर लागू नहीं होता, जहां मेहमानों को शराब सर्व की जा सकती है।

पिछले सालों का रिकॉर्ड क्या कहता है?

पिछले दो दशकों में दिल्ली में होली ज्यादातर ड्राई डे रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था की समस्याओं से बचा जा सके। अपवाद सिर्फ 2022 का था, जब अरविंद केजरीवाल की AAP सरकार ने नई शराब नीति के तहत ड्राई डेज की संख्या घटाकर सिर्फ 3 कर दी थी।

राजनीतिक एंगल: BJP का यू-टर्न?

BJP, जो अब दिल्ली में सत्ता में है और होली को ड्राई डे लिस्ट से हटा चुकी है, ने 2022 में AAP की आलोचना की थी। तत्कालीन दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था, ‘राष्ट्रीय छुट्टियों और धार्मिक भावनाओं के सम्मान में 21 ड्राई डे थे। केजरीवाल शराब माफिया की तरफ क्यों झुक रहे हैं? दिल्ली में रोज 50 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकती है।’
अब BJP के इस फैसले से राजनीतिक बहस छिड़ सकती है, खासकर जब केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दिल्ली की पुरानी शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बरी हो चुके हैं।

Delhi Liquor Shops Timing: शराब दुकानों की टाइमिंग क्या रहेगी?

होली पर दुकानें सामान्य समय पर खुली रहेंगी:

  • ओपनिंग टाइम: सुबह 10:00 बजे से
  • क्लोजिंग टाइम: रात 10:00 बजे तक

(नोट: यह स्टैंडर्ड टाइमिंग है; किसी बदलाव के लिए दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट की वेबसाइट चेक करें।)

यह फैसला त्योहार की मस्ती बढ़ाने वाला है, लेकिन जिम्मेदारी से सेलिब्रेट करें। ड्राइविंग से पहले शराब न पिएं और सुरक्षित रहें!



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments