HomeराजनीतिHyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद मेट्रो फेज-2 में बड़ा विस्तार, 60 नए...

Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद मेट्रो फेज-2 में बड़ा विस्तार, 60 नए और कोच का किया गया ऑर्डर


India

oi-Smita Mugdha

Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद मेट्रो रेल ने बढ़ती यात्रियों की संख्या और शहर के विस्तार को देखते हुए फेज-2 की तैयारियों को तेज कर दिया है। मेट्रो प्रबंधन ने 60 नए कोच खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पीक आवर्स में यात्रियों को बेहतर सुविधा और कम भीड़ का सामना करना पड़े। अधिकारियों के मुताबिक, नए कोच शामिल होने से मौजूदा ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा सकेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा।

फेज-2 के तहत सबसे अहम परियोजना शमशाबाद एयरपोर्ट को ‘फोर्थ सिटी’ यानी मुचरला से जोड़ने वाला करीब 40 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है। इस महत्वाकांक्षी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है।

Hyderabad Metro Phase 2

Hyderabad Metro Phase 2: मेट्रो कोच का होगा विस्तार

– यह कॉरिडोर आईटी हब, रिहायशी इलाकों और इंडस्ट्रियल जोन को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

– इसके अलावा, पुराने शहर (Old City) में भी मेट्रो विस्तार को गति दी जा रही है। एमजीबीएस से चंद्रयानगुट्टा तक 7.5 किलोमीटर लंबे ‘ग्रीन लाइन’ विस्तार पर काम तेजी से चल रहा है।

– यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी, लेकिन अब इसे प्राथमिकता दी जा रही है। इस विस्तार से पुराने शहर के लाखों निवासियों को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

Hyderabad Metro Update: हैदराबाद की कनेक्टिविटी का होगा विस्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि फेज-2 का यह विस्तार न केवल शहर की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि रियल एस्टेट और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देगा। एयरपोर्ट लिंक और ओल्ड सिटी कनेक्टिविटी से हैदराबाद की समग्र कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। मेट्रो प्रबंधन का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में शहर के हर प्रमुख हिस्से को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाए। इससे आईटी सिटी की कनेक्टिविटी को भी तेजी से विस्तार मिलेगा।

मेट्रो आम लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है। कैब की तुलना में यह काफी किफायती है और ट्रैफिक में लगने वाला घंटो समय की बचत भी होती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments