Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ka Match Kon Jeeta: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम को उनके ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने आतिशी शुरुआत दिलाई। मिचेल मार्श और जोश इंगलिस ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंदों में 109 रनों की जबरदस्त साझेदारी की।
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। हालांकि वह बदकिस्मत रहे और अपने शतक से मात्र 4 रन दूर रह गए। मार्श को पारी के आखिरी ओवर में यशस्वी जायसवाल ने रन आउट कर पवेलियन भेजा। उन्होंने अपनी 57 गेंदों की पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं दूसरे छोर पर जोश इंगलिस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। इंगलिस की इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

मध्यक्रम में निकोलस पूरन ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रनों की उपयोगी पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में मदद की। पंत भी पारी के अंतिम ओवर में रन आउट का शिकार हुए। राजस्थान के गेंदबाजों के लिए आज का दिन काफी संघर्षपूर्ण रहा। युवा स्पिनर यश राज पुंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। पुंजा ने ही खतरनाक दिख रहे जोश इंगलिस और निकोलस पूरन को आउट किया।
जवाब में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की आंधी देखने को मिली और रॉयल्स ने 6 ओवर में ही 70 का आंकड़ा पर कर दिया। हालांकि जायसवाल 23 गेंदों में 43 रन बना आउट हो गए लेकिन सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में तूफानी फिफ्टी पूरी कर टीम को 9 ओवर में 100 का आंकड़ा पार करा दिया।



