Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: अफगानिस्तान की टीम भारत को पहली बार होस्ट कर रही है और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मैच है। भारत को भारत में ही होस्ट करने का यह अनोखा मामला है। अफगानिस्तान ने इस बार दिल्ली को अपना होम ग्राउंड बना लिया।
आज होने वाले इस मैच में दोनों तरफ से बेस्ट क्रिकेट खेलने का प्रयास रहेगा। भारतीय टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि होस्ट अफगान हैं लेकिन दर्शक तो अपने ही हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी मेजबानी में टीम इंडिया को पहली बार हराने की फिराक में है।

दिल्ली में इस मुकाबला के टॉस शाम 7 बजे होना है। आधे घंटे बाद पहली गेंद डाली जाएगी। टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली टीम को बड़ा स्कोर करना पड़ेगा क्योंकि अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री बेहद छोटी है। ऐसे में मैच किसी के भी पाले में जा सकता है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 टी20I मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। यानी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है और इस सीरीज में भी उसका लक्ष्य इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना होगा।



