Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta:आईपीएल में आज केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच बड़ा मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। टीम को हर हाल में जीत चाहिए, क्योंकि हार के साथ उसका सफर यहीं खत्म हो सकता है।
इस समय अंक तालिका में मुश्किल स्थिति में फंसी हुई है और अब उसके पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची। दूसरी ओर मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, मुंबई इंडियंस पहले ही बाहर हो गई है। ऐसे में ईडन गार्डंस में में हार से उनको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

टॉस है काफी अहम
कोलकाता में टॉस अहम है क्योंकि शाम के समय बाद में बैटिंग करना आसान रहता है। ओस की वजह से चेज करने में आसानी रहती है। पहले बैटिंग करते हुए यहां 200 से भी ज्यादा रनों का स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।
किन बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
अंगकृष रघुवंशी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो केकेआर के लिए नियमित रूप से रन बनाते रहे हैं। उनके ऊपर नजर आज के मुकाबले में भी रहने वाली हैं। उधर मुंबई इंडियंस के हीरो तिलक वर्मा हैं। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ वह मैच निकालकर ले गए थे। इस सीजन वह एक शतक भी ज़माने में सफल रहे हैं।
तालिका में केकेआर की स्थिति
आज के मैच से पहले तक केकेआर ने 12 मैचों में 5 मैच जीतकर 11 अंक हासिल किए थे, एक अंक बारिश से मैच गंवाने पर मिला था। आज का मुकाबला हारने पर केकेआर आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो जाएगी।



