असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। देहरादून के किशन बहादुर थापा मार्ग स्थित श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी मां हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचीं, जबकि पत्नी प्रशांत की तस्वीर थामे काफी देर तक चिता के पास खड़ी रहीं। शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार शाम करीब 4 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा था। वहां से उसे सेलाकुई स्थित आवास लाया गया, जहां कुछ समय के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। तिरंगे में लिपटे इकलौते बेटे का पार्थिव शरीर देखते ही मां बेसुध हो गई थीं। बड़ी संख्या में लोग और वायुसेना के अधिकारी अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रशांत सिंह महज 32 साल के थे। करीब डेढ़ साल पहले 23 नवंबर 2024 को उनकी शादी हुई थी। शनिवार सुबह जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान हुए AN-32 विमान हादसे में प्रशांत समेत पांच वायुसेना के जवान शहीद हो गए थे। तस्वीरें देखिए- इन्फोग्राफिक से समझिए कैसा हुआ था हादसा… प्रशांत की अंतिम विदाई से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
AN-32 क्रैश में शहीद प्रशांत पंचतत्व में विलीन: देहरादून में तिरंगा लेकर श्मशान घाट पहुंचीं मां; पति की तस्वीर थामे चिता के पास खड़ी रहीं पत्नी – Dehradun News
RELATED ARTICLES



