Homeव्यवसायBengal Budget Highlights: DA बढ़कर 38%, शिक्षकों-पुलिस के 70 हजार पद भरे...

Bengal Budget Highlights: DA बढ़कर 38%, शिक्षकों-पुलिस के 70 हजार पद भरे जाएंगे; ग्राफिक्स में बड़े एलान


बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar

Updated Mon, 22 Jun 2026 01:29 PM IST

Bengal Budget Highlights: पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा की सरकार ने आज पहले बजट में कई बड़े एलान किए। सरकारी कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाकर 18 से 38 फीसदी करने का एलान किया गया है। शिक्षकों और राज्य पुलिस के 70 हजार खाली पद भी भरे जाएंगे। इस खबर में ग्राफिक्स के माध्यम से देखिए बंगाल बजट के बड़े एलान



बंगाल सरकार ने बजट में की बड़ी घोषणाएं
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कई बड़े एलान किए। राज्य में पहली बार बनी भाजपा की सरकार ने सरकारी कर्मियों को महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की सौगात देते हुए डीए 18 से 38 फीसदी करने की घोषणा की। शिक्षकों के 50 हजार और राज्य पुलिस के 20 हजार पदों को मिलाकर 70 हजार खाली पदों को भरने का एलान भी किया गया। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि एक लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा, इसमें 33% पद महिलाओं के लिए होंगे।


bgal bjata ma bugdha elna 8fb20f012d6793741d1767f5a62f26f4



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments