Last Updated:
Khajuwala Bikaner Theft Case: बीकानेर के खाजूवाला में एक जवाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही ससुराल में 22 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में खाजूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दामाद सोहनलाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से 13.35 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और बाकी की रकम को लेकर पूछताछ जारी है.
Khajuwala Bikaner Theft: आस्तीन का सांप निकला जवाई? ससुराल का संदूक साफ कर उड़ाए 22 लाख रुपये
Khajuwala Bikaner Theft Case: राजस्थान के बीकानेर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में एक दामाद (जवाई) ने ही अपने ससुराल के भरोसे का कत्ल करते हुए वहां लाखों रुपए की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. जवाई ने अपने शातिर साथियों के साथ मिलकर ससुराल में रखा पाई-पाई का हिसाब साफ कर दिया और संदूक में रखे करीब 22 लाख रुपये उड़ाकर फरार हो गया. हालांकि, खाजूवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है.
खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार ने घर के संदूक से 22 लाख रुपये की नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने जब मामले की कड़ियां जोड़ना शुरू किया और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद ली, तो सुई घर के जवाई पर जाकर टिकी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जवाई सोहनलाल ने ही अपने ससुराल की पूरी रेकी की थी और उसे पता था कि घर में मोटी रकम कहां रखी है.
जवाई सोहनलाल ने अपने दो साथियों, 20BD निवासी बूटा सिंह और दुलीचंद नायक के साथ मिलकर इस पूरी चोरी की योजना बनाई और मौका पाकर ससुराल के संदूक पर हाथ साफ कर दिया.
एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा के निर्देशन में खाजूवाला पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबिश दी और मुख्य आरोपी जवाई सोहनलाल समेत उसके दोनों साथियों बूटा सिंह और दुलीचंद नायक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 13 लाख 35 हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली है. खाजूवाला पुलिस अब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की गई बाकी रकम और वारदात में इस्तेमाल किए गए तरीकों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके.
क्या पैसों की हवस में खत्म हो रहे हैं खून के रिश्ते?
इस वारदात ने समाज में आपसी विश्वास और पवित्र माने जाने वाले दामाद-ससुराल के रिश्ते पर गंभीर सवाल (?) खड़े कर दिए हैं. क्या आज के दौर में चंद रुपयों की हवस के आगे सारे संस्कार और रिश्ते-नाते बौने हो चुके हैं? जिस जवाई को ससुराल वाले अपने घर की लक्ष्मी सौंपते हैं और पलकों पर बिठाते हैं, जब वही घर का भेदी बनकर लंका ढाने लगे तो आम इंसान आखिर किस पर भरोसा करे? पुलिस की तत्परता ने आरोपियों को सलाखों के पीछे तो पहुंचा दिया, लेकिन इस घटना ने पीड़ित परिवार को गहरा मानसिक सदमा दिया है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें



