Last Updated:
Bikaner News: बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र में बारां निवासी महिला ने एक युवक पर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती करने, नोखा बुलाकर होटल में दुश्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बीकानेर. जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने, उसे नोखा बुलाने, होटल में दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि बारां निवासी महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि नोखा निवासी गोविंदराम कुम्हार ने करीब 2-3 महीने पहले इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उससे संपर्क किया था. आरोपी ने धीरे-धीरे महिला से दोस्ती की और लगातार बातचीत करने लगा.
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम से उसके फोटो चुराकर उन्हें एडिट कर अश्लील बना दिया. इसके बाद वह उसे धमकाने लगा और नोखा आने के लिए दबाव बनाया. आरोप है कि आरोपी ने कोटा से नोखा आने के लिए महिला की टिकट भी बनाकर भेजी. महिला के अनुसार, वह 15 मई को नोखा पहुंची, जहां आरोपी उसे दाना-पानी होटल में ले गया. आरोप है कि उसे करीब 5-6 दिन तक होटल में रखा गया और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था. मौका मिलने पर वह होटल से बाहर निकली और बस से कोटा पहुंची, 22 मई को कोटा से वह अपने घर बारां चली गई.
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर उसे जान से मारने की धमकियां देता रहा. साथ ही उसके अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिए. महिला ने बारां में पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद कवाई कर पुलिस थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए नोखा थाना भेजा गया. नोखा पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सोशल मीडिया से जुड़े तथ्यों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.
About the Author

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ें



