Homeव्यवसायBiz Updates: पहली तिमाही में डी-मार्ट का शुद्ध मुनाफा 11.3 प्रतिशत बढ़ा,...

Biz Updates: पहली तिमाही में डी-मार्ट का शुद्ध मुनाफा 11.3 प्रतिशत बढ़ा, पढ़ें कारोबार जगत से जुड़े अहम अपडेट


खुदरा रिटेल चेन डी-मार्ट की मूल कंपनी एवेन्यू  सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही के लिए अपने शुद्ध मुनाफे में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। कंपनी का समेकित शुद्ध मुनाफा 860.44 करोड़ रुपये हो गया है।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स की ओर से दायर रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 772.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से परिचालन से डीमार्ट का राजस्व 14.9 प्रतिशत बढ़कर 18,794.53 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 16,359.70 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शनिवार शाम को अपने आय विवरण में कहा, “वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में पीएटी मार्जिन 4.6% रहा, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में यह 4.7% था।”

जून तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कुल व्यय 15.11 प्रतिशत बढ़कर 17,637.17 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित कंपनी की कुल आय 18,820.31 करोड़ रुपये रही, जो जून तिमाही में 14.9 प्रतिशत अधिक है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments