HomeअपराधCrime News: सगाई होते ही सनकी आशिक बना हैवान! कोचिंग से किया...

Crime News: सगाई होते ही सनकी आशिक बना हैवान! कोचिंग से किया युवती का अपहरण, 3 दिन तक रेप और ब्लैकमेल का आरोप


Last Updated:

Bundi Crime News: बूंदी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती की सगाई होने के बाद एकतरफा प्रेम में पड़े युवक ने उसका कोचिंग सेंटर से कथित रूप से अपहरण कर लिया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे अपने साथ ले गया, जहां तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करता रहा. किसी तरह युवती के परिजनों तक जानकारी पहुंचने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में मेडिकल जांच सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं. इस घटना ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बूंदी युवती की सगाई होते ही एकतरफा प्रेमी ने युवती का किया अपहरण

बूंदी: बूंदी जिले से सामने आई एक बेहद परेशान और झकझोर देने वाली घटना है, जहां खाकी (पुलिस) की संवेदनहीनता और एकतरफा प्यार में पागल युवक की हैवानियत ने एक बेटी की जिंदगी को दांव पर लगा दिया. पीड़िता रोज़ की तरह अपनी कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन उसे भनक भी नहीं थी कि कोई उसकी जिंदगी बर्बाद करने की फिराक में है. जैसे ही आरोपी को पता चला कि युवती की सगाई हो चुकी है, उसने रास्ते से ही उसका अपहरण कर लिया. आरोपी ने युवती को तीन दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए.

हैवानियत यहीं नहीं रुकी. आरोपी युवती को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगा. वह धमकी दे रहा था कि ‘तेरे फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा, घर वालों को सब बता दूंगा.’ किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई.

न्याय की गुहार पर पुलिस का रवैया: ‘समझौता कर लो’
जब सहमा हुआ परिवार न्याय की उम्मीद में महिला थाने पहुंचा, तो वहां पुलिस का एक बेहद असंवेदनशील चेहरा सामने आया. आरोप है कि पुलिस ने तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करने या FIR दर्ज करने के बजाय, पीड़िता और उसके परिवार पर ही समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया. परिजनों से कहा गया कि “लड़के और उसके परिवार से समझौता कर लो, मामले को यहीं रफा-दफा करो.”

सगाई वाले परिवार को धमकी: ‘शादी तो मैं ही करूंगा’
आरोपी के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह अब उस परिवार को भी धमका रहा है जहां युवती की सगाई तय हुई है. वह खुलेआम कह रहा है कि युवती से शादी सिर्फ वही करेगा. पीड़िता और उसका परिवार इस डर और दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं थे; वे लगातार FIR और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

मीडिया के दखल के बाद जागी पुलिस, जांच शुरू
जब यह गंभीर मामला मीडिया के संज्ञान में आया और दबाव बढ़ा, तब जाकर महिला थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया. महिला थानाधिकारी ममता मीना ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी द्वारा सगाई वाले परिवार को दी जा रही धमकियों और पीड़िता के अपहरण-दुष्कर्म के आरोपों की गहन जांच की जा रही है, और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

FIR दर्ज करने से मना क्यों किया?
जब मामला सीधे तौर पर अपहरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग जैसी गंभीर धाराओं का था, तो पुलिस ने शुरुआत में FIR दर्ज करने से मना क्यों किया? आखिर गंभीर अपराधों में भी पीड़ितों पर समझौते का दबाव बनाने वाली पुलिसिया मानसिकता कब बदलेगी?

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments