Homeट्रैवलIND vs ENG: कब होगा भारत-इंग्लैंड के चौथे टी20 का टॉस? नोट...

IND vs ENG: कब होगा भारत-इंग्लैंड के चौथे टी20 का टॉस? नोट कर लीजिए टाइम


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs ENG 4th T20 Toss Time: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज अपने अंतिम चरण की तरफ जा रही है। तीन मैचों में एक मुकाबला बारिश की भेंट चढने के बाद इंग्लैंड ने दो जीत दर्ज की थी। चौथा मुकाबला एक तरह से निर्णायक होने वाला है, इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। इस मैच में अगर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, तो सीरीज हाथ से चली जाएगी। श्रेयस अय्यर आयरलैंड में भी दो मैचों की सीरीज हारकर आ रहे हैं।

IND vs ENG 4th T20 Toss Time

भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाज रही है, अब तक खेले गए मैचों में टॉप क्रम से लेकर मिडल ऑर्डर तक एकजुट होकर प्रयास नहीं हुआ है। इसी वजह से हर बार इंग्लैंड की टीम ही भारी पड़ी है। इस मुकाबले का टॉस एक बार फिर से देरी से होने वाला है।

कितने बजे होगा आज टॉस?

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 30 मिनट पर होना है। आधे घंटे बाद यानी 10 बजे इस मुकाबले की पहली गेंद डाली जाएगी।

क्यों हो रहा है इतना लेट मैच

भारत में यह मुकाबला भले ही देरी से हो रहा है लेकिन इंग्लैंड के समय के अनुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर मैच शुरू हो रहा है। वहां से फैंस को ध्यान में रखते हुए इस मैच का टाइम रखा गया है। भारतीय फैंस शायद इस मैच को पूरी तरह नहीं देख पाएंगे क्योंकि मुकाबला रात 1 बजे के बाद ही खत्म होना है।

इंग्लिश ब्रॉडकास्टर्स को फायदा

इंग्लैंड के स्थानीय समय के अनुसार मुकाबला शुरू करने से इंग्लैंड के ब्रॉडकास्टर्स को निश्चित तौर पर फायदा है। विज्ञापनों से आमदनी भी अच्छी होगी क्योंकि समय के अनुसार ही कोई एडवरटाइजमेंट देता है। भारत में इसका थोड़ा नुकसान हो सकता है।

करो या मरो वाली स्थिति

टीम इंडिया को इस मैच में अपना सब कुछ झोंकना पड़ेगा, तभी बात बन पाएगी। भारतीय टीम के पास सीरीज बचाने का मौका इसी मुकाबले में है। इस मैच में जीत दर्ज करने पर अगले मैच में सीरीज ड्रॉ कराने का अवसर आएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments