Homeटेक्नोलॉजीTMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल: सुष्मिता, सुखेंदु...

TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल: सुष्मिता, सुखेंदु और प्रकाश चिक ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफा दिया था


  • Hindi News
  • National
  • Former TMC Rajya Sabha MP Sushmita Dev Prakash Chik Sukhendu Sekhar Join BJP

कोलकाता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने तीनों को कोलकाता में सदस्यता दिलाई।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था। सुखेंदु शेखर ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक ने 11 जून को रिजाइन दिया था।

पश्चिम बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी।

comp 33 1783603261

ममता के पास अब 22 विधायक और 17 सांसद बचे

टीएमसी के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 9 राज्यसभा सांसद बचे हैं।

विधानसभा की बात करें तो टीएमसी ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। इसमें से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं।

tmc mp 1783603832
tmc toot 1783604050

दो तिहाई सदस्य होने पर मिलती है अलग दल की मान्यता

बागी गुट के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 2 जुलाई को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलकर खुद को असली TMC के रूप में मान्यता देने की मांग की थी। उन्होंने चुनाव आयोग को पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (NWC) की जानकारी दी थी।

cdb86f19 3e70 4bc3 8ae7 8546e59ba5131782967365 1783091997



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments