Homeट्रैवलIPL 2026: युजवेंद्र चहल से टूटी दोस्ती, तो अब किस टीम का...

IPL 2026: युजवेंद्र चहल से टूटी दोस्ती, तो अब किस टीम का सपोर्ट करेंगी करेंगी महवश? 3 टीमों पर टिकी हैं निगाहे


Cricket

oi-Naveen Sharma

RJ Mahvash: आईपीएल का सीजन सिर्फ मैदान पर होने वाले चौकों-छक्कों के लिए ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर खिलाड़ियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच के रिश्तों और उनके समर्थन के लिए भी चर्चा में रहता है। इस बार आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एक ऐसी ही चर्चा ने जोर पकड़ लिया है, जो मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी महवश और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के इर्द-गिर्द घूम रही है।

चहल और महवश के बीच वह पुरानी दोस्ती नहीं रही, जो अक्सर सुर्खियां बटोरती थी। ऐसे में क्रिकेट गलियारों में यह बड़ा सवाल तैर रहा है कि आखिर इस सीजन में महवश किस टीम का झंडा बुलंद करती नजर आएंगी।

rj mahvash

पिछले सीजन तक महवश को अक्सर पंजाब किंग्स का समर्थन करते देखा जाता था, लेकिन इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह टीम का प्रदर्शन नहीं बल्कि खुद युजवेंद्र चहल थे। चहल और महवश की बॉन्डिंग जगजाहिर थी और इसी दोस्ती के नाते पंजाब किंग्स को उनका भरपूर सपोर्ट मिलता था। मगर अब जबकि दोस्ती की राहें जुदा हो चुकी हैं, तो यह लगभग तय माना जा रहा है कि पंजाब किंग्स के खेमे से उनका मोहभंग हो सकता है। उनके फैंस अब उन संभावनाओं को तलाश रहे हैं जहां महवश का झुकाव हो सकता है. यहां तीन बड़ी टीमें रेस में सबसे आगे दिखाई दे रही हैं।

मुंबई इंडियंस

सबसे पहली और मजबूत संभावना मुंबई इंडियंस की नजर आती है। इसके पीछे एक व्यावहारिक कारण है और वह है महवश का मुंबई में रहना। मुंबई इंडियंस सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि एक इमोशन है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों की फौज शामिल है। माया नगरी में रहने के कारण अपनी लोकल टीम को सपोर्ट करना उनके लिए सबसे आसान और स्वाभाविक विकल्प हो सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

दूसरी संभावना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हो सकती है, जिसके सबसे ज्यादा फैंस हैं. क्रिकेट की दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जो विराट कोहली के करिश्मे से अछूता रह सके। विराट की लोकप्रियता और उनके खेल के प्रति दीवानगी अक्सर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को आरसीबी का मुरीद बना देती है। आरसीबी पिछले साल की विनर भी है, इस वजह से भी महवश का झुकाव वहां हो सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स

इन सबके बीच एक ‘होम टाउन’ कनेक्शन भी उभर कर सामने आ रहा है, जो उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ खींच सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार महवश मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और अपनी मिट्टी की टीम का समर्थन करना हमेशा से एक इमोशनल फैसला होता है। एलएसजी के पास अब अपनी एक अलग पहचान है और यूपी की जनता अपनी टीम को लेकर काफी जुनूनी रहती है।

ऐसे में अपनी होम टीम को प्रमोट करना उनके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। हालांकि, ये सभी महज कयास हैं और यह भी संभव है कि इस बार वह किसी भी खेमे में खड़े होने के बजाय एक निष्पक्ष दर्शक बनकर खेल का आनंद लें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments