HomeराजनीतिJagannath Rath Yatra 2026 LIVE: CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद...

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: CM भूपेंद्र पटेल ने की ‘पहिंद विधि’


Religion Spirituality

oi-Ankur Sharma

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र त्योहारों में से एक रथ यात्रा 2026 की शुरुआत आज से हो गई है, इसे ‘गुंडिचा यात्रा ‘भी कहते हैं। यह पर्व हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE

LIVE Feed

Jul 16, 2026, 7:58 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: CM भूपेंद्र पटेल ने की ‘पहिंद विधि’

भगवान जगन्नाथ की 149वीं #रथयात्रा आज शुरू हो रही है, इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के श्री जगन्नाथजी मंदिर में रथ खींचने में शामिल हुए और उन्होंने ‘पहिंद विधि’को भी पूरा किया।

Jul 16, 2026, 7:57 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: मैं खास तौर पर इसी मौके के लिए यहाँ आया हूं-विदेशी भक्त

“मैं इस पूरे अनुभव का हिस्सा बनना चाहता हूँ – सड़क पर आते रथ, उन्हें खींचते लोग, भीड़ का उत्साह और बाकी सब कुछ… मैं पिछले 10 सालों से इसका इंतज़ार कर रहा हूँ। मैंने 126 देशों की यात्रा की है और तीन बार भारत आ चुका हूँ। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं खास तौर पर इसी मौके के लिए यहाँ आया हूं-विदेशी भक्त

Jul 16, 2026, 7:56 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: सुदर्शन पटनायक ने बनाया खास सैंड स्कल्पचर

रथ यात्रा के शुभ अवसर पर, सैंड आर्टिस्ट और पद्म श्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर महाप्रभु जगन्नाथ और रेत से बने 100 छोटे रथों वाली एक खास सैंड स्कल्पचर बनाई।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments