HomeअपराधJalore News: भीनमाल में युवक पर फिल्मी अंदाज में हमला, स्कॉर्पियो से...

Jalore News: भीनमाल में युवक पर फिल्मी अंदाज में हमला, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश


Last Updated:

Jalore News: जालोर के भीनमाल शहर में बुधवार शाम महावीर चौराहे के पास युवक पर हुए फिल्मी अंदाज के हमले ने लोगों को दहला दिया. कई गाड़ियों में पहुंचे बदमाशों ने पहले युवक को टक्कर मारी, फिर लोहे की सरियों से हमला किया और स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश तक की. दिनदहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो सामने आने के बाद शहर में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है.

Zoom

जालोर. जालोर जिले के भीनमाल शहर में बुधवार शाम उस वक्त दहशत फैल गई जब महावीर चौराहे के पास दिनदहाड़े एक युवक पर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हमला कर दिया. कई गाड़ियों में भरकर आए हमलावरों ने पहले युवक को घेरा, फिर लोहे की सरियों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला किया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलने की भी कोशिश की. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

घायल युवक की पहचान भीनमाल निवासी कृष्ण कुमार देवासी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब 6 बजे अचानक बिना नंबर की स्कॉर्पियो और दूसरी गाड़ियों में सवार होकर करीब 15 से 20 लोग मौके पर पहुंचे. बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और आते ही कृष्ण कुमार को घेर लिया. बताया जा रहा है कि पहले स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर युवक को गिराया गया. इसी दौरान बीच में बाइक आने से गाड़ी रुक गई, जिसके बाद बदमाश नीचे उतरे और लोहे की सरियों से हमला शुरू कर दिया.

फिल्मी अंदाज में हमला, कई बार चढ़ाई गाड़ी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमला बेहद खौफनाक था. बदमाश लगातार युवक पर हमला करते रहे. मारपीट के बाद आरोपियों ने स्कॉर्पियो को कई बार युवक की तरफ मोड़ा और कुचलने की कोशिश की. लोगों का कहना है कि गाड़ी को तीन से चार बार युवक की तरफ तेजी से बढ़ाया गया. यह पूरा घटनाक्रम देखकर वहां मौजूद लोग भी डर गए. कई लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों का आतंक ऐसा था कि कोई ज्यादा करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पाया.

घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने हमले का वीडियो भी बना लिया, जिसमें बदमाशों को लोहे के सरियों से हमला करते देखा जा सकता है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में और ज्यादा चर्चा शुरू हो गई.

पुलिस पहुंची, आरोपियों की तलाश शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

घायल युवक के साथ मौजूद एक युवक ने बताया कि हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे. उसके मुताबिक हमले की वजह की जानकारी अभी साफ नहीं है, लेकिन हमला अचानक और बेहद खतरनाक तरीके से किया गया.

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद भीनमाल शहर में डर का माहौल है. लोगों का कहना है कि महावीर चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह खुलेआम हमला होना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments