HomeअपराधKetan Agarwal Murder Case | Siya Goyal Latest News | Chetan Chaudhary...

Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal Latest News | Chetan Chaudhary Update – क्‍या सिया और चेतन ने पहले किया ‘मर्डर का रिहर्सल’? फिर ऐसे दिया केतन अ


नई दिल्ली/पुणे: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस का दावा है कि आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले पूरे प्लान की तैयारी की थी. जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों ने सिर्फ साजिश ही नहीं रची बल्कि यह भी अभ्यास किया कि केतन को पहाड़ी से कैसे धक्का दिया जाएगा ताकि किसी को उन पर शक न हो.

हालांकि, पुलिस की ओर से सामने आई ये बातें अभी जांच का हिस्सा हैं और इन पर अंतिम फैसला अदालत में पेश होने वाले सबूतों और सुनवाई के बाद ही होगा.

हत्या से पहले किया गया था रिहर्सल?
जांच अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस सिया गोयल को पुणे के लुल्ला नगर इलाके में लेकर गई. वहां उससे घटनाक्रम को दोबारा दोहराने (रीक्रिएशन) के लिए कहा गया.पुलिस का दावा है कि इसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि हत्या से पहले दोनों आरोपियों ने पहाड़ी पर धक्का देने का अभ्यास भी किया था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हत्या पूरी तरह पहले से तय योजना के तहत की गई थी.

18 जून को क्या हुआ था?
पुलिस के अनुसार, 18 जून को 26 वर्षीय केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहागढ़ किले घूमने गए थे. इसी दौरान चेतन चौधरी पहले से वहां मौजूद था और दोनों का पीछा कर रहा था. जांच में दावा किया गया है कि जब केतन उस जगह पहुंचा, जिसे पहले से चुना गया था. तब सिया ने जमीन पर बैठकर चेतन को तय इशारा दिया. इसके बाद चेतन ने कथित तौर पर केतन को करीब 350 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया. पुलिस का कहना है कि मौके पर ही केतन की मौत हो गई.

पहले हादसा बताया, फिर खुली साजिश
घटना के बाद सिया ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके मंगेतर का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया. शुरुआत में मामला हादसे जैसा लग लेकिन पुलिस ने जब मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की तो कई संदिग्ध बातें सामने आईं. इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि पहले से रची गई हत्या की साजिश हो सकती है.

पूछताछ में क्या कहा सिया ने?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सिया ने दावा किया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कथित तौर पर कहा कि केतन विग पहनता था और उसे हकलाने की समस्या थी. हालांकि, केतन के परिवार ने इन दावों को खारिज किया है. परिवार का कहना है कि शादी की बातचीत शुरू होने के समय ही सिया और उसके परिवार को इन बातों की जानकारी दे दी गई थी. इसलिए इसे हत्या की वजह नहीं माना जा सकता.

सोशल मीडिया पर सामने आया पुराना वीडियो
इस बीच सोशल मीडिया पर सिया का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले साल दिसंबर में एक पब का है. वीडियो में वह फोन पर बात करती दिखाई दे रही है. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि वीडियो में सिया अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही है. हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

परिवार ने लगाए थे ये आरोप
केतन के परिवार ने पहले भी आरोप लगाया था कि सिया शराब पीती थी और यह बात उनसे छिपाई गई थी. वहीं, सिया की मां ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं थी. पुणे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. डिजिटल सबूत, फोरेंसिक रिपोर्ट, आरोपियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत किया जा रहा है. पुलिस का प्रयास है कि अदालत में सभी तथ्यों और सबूतों के साथ चार्जशीट दाखिल की जाए.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments