HomeअपराधKota Crime News: शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, 100 रुपए...

Kota Crime News: शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, 100 रुपए के लिए एक धक्के ने ले ली 48 वर्षीय रामचरण की जान


Last Updated:

Kota Crime News: कोटा के अनंतपुरा की क्रेशर बस्ती में शराब के लिए 100 रुपए नहीं देने पर विवाद हो गया. आरोप है कि युवक ने 48 वर्षीय रामचरण को धक्का दे दिया, जिससे उनका सिर चारपाई के कोने से टकरा गया. इलाज के दौरान रामचरण की मौत हो गई, पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है.

Top Deals Inside

100 रुपए के लिए खूनी खेल! शराब के पैसे नहीं दिए तो दिया धक्का, अधेड़ की मौतZoom

मृतक रामचरण

कोटा. शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और धक्का देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जीतू नाम के युवक ने 48 वर्षीय रामचरण से 100 रुपए मांगे थे. रामचरण ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो युवक ने उन्हें धक्का दे दिया. इससे रामचरण चारपाई पर गिर पड़े और उनका सिर चारपाई के कोने से टकरा गया. गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, वारदात 13 अक्टूबर की रात की है, अनंतपुरा क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में रहने वाले 48 वर्षीय रामचरण से जीतू ने कथित तौर पर शराब के लिए 100 रुपए मांगे थे. रामचरण ने जब रुपए देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया, इसी दौरान आरोपी ने रामचरण को धक्का दे दिया. धक्का लगने से रामचरण अपना संतुलन खो बैठे और चारपाई पर गिर गए. गिरने के दौरान उनका सिर चारपाई के कोने से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई.

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था इलाज

घटना के बाद रामचरण की तबीयत बिगड़ने लगी, परिजन उन्हें उपचार के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था. हालांकि, उपचार के दौरान रामचरण की मौत हो गई, उनकी मौत के बाद मामला गंभीर हो गया और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की.

पहले जानलेवा हमले का मामला दर्ज

अनंतपुरा थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि रामचरण के परिजनों की शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था. उस समय घायल रामचरण का अस्पताल में उपचार चल रहा था. बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा भी जोड़ दी. पुलिस के अनुसार, रामचरण के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, घटना के पीछे के हालात, विवाद की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है.

About the Author

authorimg

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments