HomeअपराधKota News: कोटा में कोरियर मैनेजर का खेल, पत्नी के QR से...

Kota News: कोटा में कोरियर मैनेजर का खेल, पत्नी के QR से 20 लाख का किया गबन, पुलिस ने ऐसे दबोचा


Last Updated:

Kota Courier Company Fraud: कोटा में कोरियर कंपनी के ग्राहकों से मिलने वाले डिलीवरी चार्ज को निजी खातों में ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है. विज्ञान नगर थाना पुलिस ने पुष्पक कोरियर कंपनी के मैनेजर मुख्तियार अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राहकों को कंपनी के खाते का QR कोड देने के बजाय अपने या पत्नी के बैंक खाते का QR कोड देता था. ग्राहक इसी के जरिए पार्सल डिलीवरी और पिकअप की रकम जमा करते थे. आरोप है कि इस तरीके से करीब 20 लाख रुपए कंपनी के खाते में पहुंचने के बजाय निजी खातों में चले गए. फरियादी ने 19 मई को न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा. पुलिस अब बैंक खातों और डिजिटल पेमेंट के रिकॉर्ड खंगाल रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कोटा में कोरियर कंपनी को 20 लाख का चूना लगाने वाला आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

कोटा. राजस्थान के कोटा में पार्सल डिलीवरी के पैसे में करीब 20 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है. विज्ञान नगर थाना पुलिस ने पुष्पक कोरियर कंपनी के मैनेजर मुख्तियार अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2014 से कंपनी में मैनेजर के पद पर काम कर रहा था और पार्सल की डिलीवरी व पिकअप के दौरान ग्राहकों से मिलने वाली रकम को कंपनी के खाते में जमा कराने के बजाय निजी खातों में ट्रांसफर करवा रहा था.

इसके लिए वह ग्राहकों को अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों के QR कोड देता था. इस तरह कंपनी के खाते में जाने वाली रकम निजी खातों में पहुंचती रही और आरोपी ने कथित तौर पर करीब 20 लाख रुपए हड़प लिए. इस मामले में फरियादी की ओर से 19 मई को न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया था. इसके बाद विज्ञान नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने आरोपी मैनेजर को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान तकनीकी सहायता से आरोपी कुन्हाड़ी इकबाल चौक निवासी मुख्तियार अली को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में करीब 20 लाख रुपए के गबन के आरोप प्रमाणित पाए गए हैं. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है. अब उससे रकम के लेनदेन और इस पूरे षड्यंत्र में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है.

ग्राहकों को देता था पत्नी के खाते का QR कोड

कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम के अनुसार आरोपी पार्सल की डिलीवरी और पिकअप के दौरान ग्राहकों से किराया या डिलीवरी चार्ज के रूप में मिलने वाली रकम को कंपनी के खाते में जमा कराने के बजाय निजी खातों में जमा करवाता था. इसके लिए वह ग्राहकों को QR कोड उपलब्ध कराता था. कई मामलों में पत्नी के बैंक खाते का QR कोड दिया गया. ग्राहक इसी QR कोड के जरिए भुगतान करते थे. पुलिस अब बैंक खातों के लेनदेन और डिजिटल पेमेंट की जानकारी खंगाल रही है, ताकि गबन की पूरी रकम और उससे जुड़े लेनदेन का पता लगाया जा सके.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments