वित्तीय सेवा, बिजनेस एडवाइजरी और कॉर्पोरेट गवर्नेंस की दिग्गज कंपनी केपीएमजी ने सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि एडवाइजरी डिवीजन में ये छंटनियां होंगी। वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने एडवाइजरी विभाग से 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।