Homeव्यवसायMcap: शेयर बाजार में हल्की गिरावट, फिर भी इन 4 कंपनियों ने...

Mcap: शेयर बाजार में हल्की गिरावट, फिर भी इन 4 कंपनियों ने कमाए ₹92,995 करोड़; कौन-कौन शामिल?


देश की सर्वाधिक मूल्यवान शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का कुल बाजार मूल्य पिछले हफ्ते 92,995.48 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा लाभ पाने वाली कंपनियां रहीं।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्की गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 194.52 अंक यानी 0.25 फीसदी नीचे आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 63.95 अंक यानी 0.26 फीसदी गिर गया। 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण बाजार चार हफ्तों की लगातार बढ़त के बाद इस हफ्ते मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। 

उन्होंने कहा कि हफ्ते की शुरुआत बाजार के लिए अच्छी रही। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी, पहली तिमाही के कारोबार से जुड़े अच्छे संकेत, मानसून की बेहतर प्रगति और कई क्षेत्रों में हुई खरीदारी रही।

पश्चिम एशिया में तनाव से कमजोर हुआ बाजार

हालांकि, उन्होंने बताया कि हफ्ते के बीच में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के कारण बाजार में कमजोरी आई और भारी बिकवाली हुई। इसके बाद आखिरी दो कारोबारी दिनों में प्रमुख सूचकांकों ने अपनी गिरावट का बड़ा हिस्सा वापस हासिल कर लिया।

शीर्ष 10 कंपनियों में जिनका बाजार मूल्य बढ़ा, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शामिल हैं। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्य में कुल 49,294.13 करोड़ रुपये की कमी आई।

किन कंपनियों का कितना बाजार मूल्य बढ़ा?


  • एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्य 35,808.09 करोड़ रुपये बढ़कर 12,69,454.42 करोड़ रुपये हो गया। शीर्ष 10 कंपनियों में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी रही।

  • भारती एयरटेल का बाजार मूल्य 34,896.92 करोड़ रुपये बढ़कर 11,98,774.22 करोड़ रुपये पहुंच गया। 

  • एलआईसी के बाजार मूल्य में 16,065.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 5,60,205.05 करोड़ रुपये हो गया। 

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 6,224.97 करोड़ रुपये बढ़कर 17,71,206.33 करोड़ रुपये हो गया। 

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्य 12,088.65 करोड़ रुपये घटकर 5,04,997.65 करोड़ रुपये रह गया।

किन कंपनियों का बाजार मूल्य घटा?


  • लार्सन एंड टुब्रो का मूल्यांकन 11,040.23 करोड़ रुपये घटकर 5,42,938.40 करोड़ रुपये हो गया।

  • टीसीएस का बाजार मूल्य 8,574.87 करोड़ रुपये घटकर 7,48,600.40 करोड़ रुपये रह गया। 

  • बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्य में 7,813.58 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 6,35,327.78 करोड़ रुपये रह गया।

  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्य 6,315.32 करोड़ रुपये घटकर 10,05,379.71 करोड़ रुपये हो गया। 

  • भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 3,461.48 करोड़ रुपये घटकर 9,56,430.44 करोड़ रुपये रह गया।

ये भी पढ़ें: भारत कैसे बना रूस के तेल का बड़ा खरीदार?: जून में 5.5 अरब यूरो का ईंधन आयात; चीन के बाद दूसरा स्थान

सबसे ज्यादा मूल्य वाली कंपनी का खिताब रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास बना रहा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलआईसी, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments