Homeटेक्नोलॉजीMPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल,...

MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना; रो पड़े अभ्यर्थी, बोले- मेहनत की भरपाई कौन करेगा – Satna News




मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली सर्वर फेल होने के कारण रद्द कर दी गई। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होनी थी, लेकिन शुरू नहीं हो सकी। प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद परीक्षा स्थगित होने की सूचना दी गई, जिससे कई केंद्रों पर नाराजगी फैल गई। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे कई छात्र-छात्राएं मायूस हो गए। कई अभ्यर्थियों की आंखों में आंसू आ गए। उनकी मेहनत, समय और आर्थिक खर्च पर पानी फिर गया। बाद में MPESB ने दूसरी पाली की परीक्षा 20 जून को कराने की घोषणा की। अभ्यर्थी बोले- आर्थिक नुकसान की भरपाई कौन करेगा ? डिंडोरी निवासी धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि वह मैकेनिक हैं और परीक्षा देने एक दिन पहले सतना पहुंचे थे। आने-जाने का किराया, ठहरने का खर्च और दो दिन की मजदूरी का नुकसान हुआ। घंटों इंतजार के बाद परीक्षा रद्द होने की सूचना मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि इस आर्थिक नुकसान की भरपाई कौन करेगा। मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट और जबलपुर समेत कई जिलों से आए अभ्यर्थियों ने भी ऐसी ही समस्याएं बताईं। उनका कहना था कि भर्ती परीक्षाओं की तकनीकी अव्यवस्था से युवाओं का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। अभ्यर्थियों की मांग- नुकसान की भरपाई हो परीक्षा स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षाओं में तकनीकी खामियां दूर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की। साथ ही दूर-दराज से आए उम्मीदवारों के आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी को देखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की। हजारों अभ्यर्थियों को अब 20 जून का इंतजार है, जब दूसरी पाली की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। सर्वर फेल होने की इस अव्यवस्था ने भर्ती परीक्षा प्रणाली और तकनीकी तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सतना में अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन सतना में परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों ने आदित्य कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। धरना देकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की। प्रशासन ने मामला उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ये तस्वीरें देखिए… सतना में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे परीक्षा के लिए सतना शहर में तीन केंद्र बनाए गए थे। आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज में दो और डालीबाबा स्थित मीरा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में एक केंद्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होनी थी, लेकिन सर्वर डाउन होने से शुरू नहीं हो सकी। सतना में करीब 500 अभ्यर्थी लंबे इंतजार के बाद निराश होकर लौट गए। रतलाम में बिना परीक्षा दिए रतलाम में भी करीब 200 से अधिक अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद परीक्षा निरस्त होने की सूचना दी गई। रतलाम के अलावा धार, मंदसौर और आसपास के जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी निराश होकर लौट गए। छात्र नेता महेश मालवीय ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। प्रदेशभर में दिखी नाराजगी तकनीकी गड़बड़ी केवल एक शहर तक सीमित नहीं रही। प्रदेशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह छात्र-छात्राओं ने परीक्षा प्रबंधन पर सवाल उठाए और भर्ती परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महीनों की मेहनत लगती है। ऐसे में तकनीकी खामियों के कारण परीक्षा स्थगित होना युवाओं के साथ अन्याय है। 20 जून को फिर होगी परीक्षा MPESB ने तकनीकी समस्या के कारण 7 जून की दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 20 जून को आयोजित की जाएगी। नई समय-सारिणी के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। कितनी मिलेगी हर महीने सैलरी जेल प्रहरी पद के लिए वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 तक है। सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए वेतनमान ₹36,200 से ₹1,14,800 तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े जरूरी निर्देशों का समय पर पालन करें। जेल प्रहरी 757 पद, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पोस्ट जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर सीधी भर्ती निकली है। कुल 757 पद जेल प्रहरी के लिए घोषित किए गए हैं। वहीं, 25 पद असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।जेल प्रहरी का वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट का वेतनमान ₹36,200 से ₹1,14,800 तक रहेगा। …………………………………………….
यह खबर भी पढ़ें एमपी में 1510 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका:वन-जेल विभाग में सीधी भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड के 728, जेल प्रहरी 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पोस्ट को मिलाकर कुल 1510 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments