Homeव्यवसायMumbai: मुंबई में आवासीय मांग मजबूत, राजस्व वृद्धि में मामूली वृद्धि के...

Mumbai: मुंबई में आवासीय मांग मजबूत, राजस्व वृद्धि में मामूली वृद्धि के साथ स्टाम्प शुल्क संग्रह बढ़ा


महाराष्ट्र में आवासीय पंजीकरण और स्टाम्प विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में 13,864 संपत्ति लेनदेन के आंकड़े दर्ज हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 6 प्रतिशत की अधिक हैं और यह एक दशक से अधिक समय में अप्रैल महीने के सबसे मजबूत आवासीय प्रदर्शन रहा है।

जानकारों का कहना है यह उछाल शहरों आवासीय बाजार में उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को दिखाता है। पिछले साल अप्रैल 2025 की तुलना में इस साल अप्रैल में  14 साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। इस महीने स्टाम्प शुल्क संग्रह 1,114 करोड़ रुपये से अधिक रहा, हालांकि पंजीकरण में वृद्धि के बाद भी राजस्व वृद्धि सालाना आधार पर देखे तो लगभग एक प्रतिशत रही है।

वृद्धि के बाद भी मुबई में मांग में स्थिरता बनी हुई है

नाइट फ्रैंक इंडिया के इंटरनेशनल पार्टनर चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल बताते हैं, मुंबई में आवासीय बाजार लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है और अप्रैल 2026 में पिछले एक दशक में किसी भी अप्रैल महीने की तुलना में सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया गया है। पंजीकरण में लगातार उच्च वृद्धि बनी हुई है। बावजूद इसके टिकट के आकार में मामूली बदलाव की वजह से (यानी बड़े महंगे घरों की तुलना में मध्यम बजट वाले घरों की मांग) स्टम्प शुल्क संग्रह में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन मांग लगातार बनी हुई है।

आवासीय बाजार में बदलाव के संकेत

रियल एस्टेट विशेषज्ञ पकंज कुमार कहते हैं, पिछले 14 वर्षों में अप्रैल महीने में सबसे अधिक पंजीकरण होना बाजार में अंतिम उपभोक्ताओं की मांग को दिखाते हैं। हालांकि स्टाम्प शुल्क संग्रह कुछ स्तर तक स्थिर रहा है, जो मध्य श्रेणी की आवास की ओर लेनदेन में बदलाव का संकेत देता है। यह भविष्य के लिए काफी अच्छा है, इससे यह भी पता चलता है, कि मध्यम वर्ग उपभोक्ता अपने घरों की खरीदारी को अब तेज कर रहे हैं, जिसमें छोटे टिकट साइज वाले आवासीय परियोजनाओं को लेकर मांग बढ़ेगी।

महीने दर महीने गिरावट देखी गई

आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने की तुलना में अप्रैल में पंजीकरण 13 प्रतिशक की गिरावट आई स्टाम्प शुल्क संग्रह में 27 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। यह गिरावट मौसमी है, क्योंकि मार्च महीने में मजबूत लेनदेन के बाद अप्रैल में आम तौर गति धीमी हो जाती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments