HomeअपराधNagpur luxury tap theft, Nagpur theft case, luxury designer taps, sanitary ware...

Nagpur luxury tap theft, Nagpur theft case, luxury designer taps, sanitary ware robbery, teenage नागपुर क्राइम न्‍यूज,गर्ल फ्रेड के लिए टोटी चोर बने


Last Updated:

नागपुर में दो नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए गोदाम से 6.5 लाख के लग्जरी नल चुरा लिए. पुलिस ने 12 घंटे में केस सुलझा लिया. दोनों आरोपियों ने बताया कि गर्ल फ्रेंड को आई फोन गिफ्ट करना चाह रहे हैं पर उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए चोरी की थी.

Zoom

6.5 लाख रुपए के नल कबाड़े में केवल 20 हजार रुपए में बिके.

नागपुर. नागपुर में दो ब्‍वॉय फ्रेंड अपनी-अपनी गर्ल फ्रेंड को खुश करने के लिए ऐसा कारनामा कर डाला, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्‍यार जताने के लिए गर्ल फ्रेंड को आई फोन देना चाहता था, पर उसके पास इतने रुपए नहीं थे. जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. इस काम के लिए दोनों मिलकर एक गोदाम में चोरी की, जहां से करीब 6.5 लाख रुपये के लग्जरी डिजाइनर नल और सैनिटरी सामान उड़ा लिए.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार  ‘राहुल सेरामिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक राहुल जयचंद बत्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 27 और 28 मई की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम की छत की टिन शीट हटाकर अंदर घुसे और महंगे सैनिटरी प्रोडक्‍ट चोरी कर लिए, इसमें नलों की शानदार टोटी भी थीं.

चोरी किए गए सामान में गोल्ड डिजाइन वाले पांच लग्जरी नल, तीन गोल्डन रंग के स्टैंडर्ड नल, नौ रोज गोल्ड रंग के नल और चार सिल्वर रंग के नल शामिल थे. इन सभी की कुल कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई गई.

मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की. टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे 35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. साथ ही स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली गई. तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

पूछताछ में दो नाबालिग लड़कों और एक अन्य आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली. पुलिस के अनुसार दोनों किशोर अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करना चाहते थे और पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने चोरी का रास्ता चुना. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए महंगे डिजाइनर नलों को एक स्थानीय कबाड़ी को सिर्फ 20 हजार रुपये में बेच दिया था.

पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में 38 वर्षीय इरफान अली उर्फ इम्मू रमजान अली को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया है. कलमना पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार रामलोड ने बताया कि पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया. उन्होंने कहा कि करीब 6.5 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments