Bihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे 29 विभाग, JDU के दोनों डिप्टी CM को कौन सा मंत्रालय?
‘Rupali Chakankar के जरिए हुआ यौन शोषण’, अशोक खरात केस में NCP नेता ठोंबरे ने किए नए खुलासे! गिरफ्तारी की मांग
MP Board Result 2026: मजदूर का बेटा 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉपर, 500 में से 493 नंबर! अब IAS बनने का सपना
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छीनी; AAP सांसद पर ED रेड; युवती 5वीं मंजिल से कूदी; लेडी ASI ने पोती को गेट से बांधा – Punjab News
.
पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल पर ED रेड से जुड़ी रही। जिसे CM भगवंत मान ने टिपिकल मोदी स्टाइल बताया।
दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. AAP सांसद पर ED रेड, डिप्टी लीडर बनाते ही एक्शन
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर बुधवार को ED ने रेड की। सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, फार्म हाउस, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है।
इस रेड के बाद AAP नेताओं ने BJP को घेरा। CM भगवंत मान ने लिखा-BJP की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जवाब देते हुए लिखा-आप की पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी साफ की जा रही है।
रेड की टाइमिंग को लेकर भी खूब चर्चा है क्योंकि करीब 12 दिन पहले AAP ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक मित्तल पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। वह 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे (पढ़ें पूरी खबर)
2. श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 मरे, शरीर में कांच घुसे; डेढ़ किमी दूर उतरना था

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिससे बस में करंट भी आ गया। बस पलटने से उसमें सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं बच्चों-महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 40 लोग सवार थे और करीब डेढ़ किमी बाद ही सबको बस से उतरकर अपने घर जाना था।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। श्रद्धालुओं ने बताया कि बस के पलटते ही सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। जिससे कई लोगों के हाथ-पैर पर भी गंभीर चोटें लगीं। इसके अलावा कई लोगों को सिर में चोट लगी, खिड़की के कांच टूटकर शरीर में घुस गए।
फतेहगढ़ साहिब के SSP डॉ. शुभम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। PM ने कहा- हादसे के बारे में सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं (पढ़ें पूरी खबर)
3. AAP सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा छीनी, केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी

आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते राघव चड्ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है? हालांकि, चड्ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है।
2 हफ्ते पहले AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया था। उसके बाद से ही AAP और राघव चड्ढा के बीच खूब बयानबाजी भी चली। AAP ने कहा कि राघव पार्टी लाइन से हटकर चल रहे थे। इसके जवाब में चड्ढा ने कहा कि मैं सैलाब बनकर लौटूंगा। इसके बाद चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल पर भी अंग्रेजी किताब से तंज कसा था (पढ़ें पूरी खबर)
4. मेट्रो चलाने पर सांसद और प्रशासक आमने-सामने

चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने को लेकर सांसद मनीष तिवारी और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया आमने-सामने हो गए हैं। प्रशासक कटारिया का कहना है कि चंडीगढ़ की लगभग 12 लाख की आबादी के लिए मेट्रो चलाना आर्थिक रूप से घाटे का सौदा हो सकता है। इतने बड़े निवेश के लिए शहर में पर्याप्त सवारी नहीं मिलेगी।
प्रशासक ने आगे कहा- मेट्रो का फायदा तभी है, जब इसे आसपास के बड़े शहरों से जोड़ा जाए, अन्यथा इसका ब्याज निकालना भी मुश्किल होगा। 5 साल के लिए पूरे शहर को खोद दिया जाएगा और उससे क्या फायदा होगा? चंडीगढ़ में मेट्रो केवल अंडरग्राउंड ही बन सकती है। ऊपर पुल बनाने की मंजूरी नहीं मिलेगी। अंडरग्राउंड मेट्रो इतनी महंगी पड़ेगी कि उससे बेहतर है कि हम इलेक्ट्रिक बसें चलाएं, लोगों को मुफ्त सफर करवाएं।
इसके जवाब में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा- चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और न्यू चंडीगढ़ के लिए प्रस्तावित मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (MRTS) केवल एक ट्रैफिक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देगा। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 2026 में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक चुनौती बना हुआ है। 2036 तक हालात और गंभीर हो सकते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
5. लेडी ASI ने पोती के हाथ-पैर बांधकर धूप में गेट से बांधा

पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों तक धूप में रखकर तड़पाया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया। ASI सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के तौर पर तैनात है।
ASI की इस हरकत का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद कुछ लोग बच्ची को छुड़ाने भी गए लेकिन ASI ने दरवाजा नहीं खोला। फिर वह बच्ची को अंदर ले गई ताकि उसकी पोल न खुले। वीडियो सामने आने के बाद यह पुलिस के अफसरों और बाल कल्याण समिति तक भी पहुंच गया। इसके बाद फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने ASI को सस्पेंड कर दिया।
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। आरोपी लेडी एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला बाल कल्याण समिति को भेज दिया है (पढ़ें पूरी खबर)
6. 17 अप्रैल को 3 घंटे रेल रोकेंगे किसान

पंजाब में किसान 17 अप्रैल को किसान रेल रोकेंगे। किसानों का कहना है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा, किसान मजदूर मोर्चा (पंजाब चैप्टर) और आजाद किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों की चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया।
किसान नेता सरवण पंधेर का कहना है कि हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने अभी तक गेहूं की खरीद प्रक्रिया सही तरीके से शुरू नहीं की है। मंडियों में किसानों की फसल पड़ी हुई है और उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहे।
किसानों का आरोप है कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर व्यापारी फसल के रेट कम कर रहे हैं। किसान संगठनों ने मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत शुरू की जाए और गुणवत्ता से जुड़े नियमों में ढील दी जाए ताकि नुकसान झेल चुके किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा मंडियों में बोरियों की कमी, छांव, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है (पढ़ें पूरी खबर)
7. बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदी युवती, स्कूटी पर आई थी

मोहाली के सिटी सेंटर में एक युवती 5वीं मंजिल से कूद गई। पुलिस को युवती का बैग मिला है। उसमें मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। युवती अंबाला की रहने वाली है। युवती को जीरकपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के परिजन मौके पर पहुंच गए।
सिटी सेंटर चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। सूचना मिली थी कि युवती ने 5वीं मजिल से छलांग लगाई है। मौके पर पहुंचे मोहाली पुलिस के अधिकारी संजय ने बताया कि जब तक हमारी टीम पहुंची तब तक युवती को अस्पताल ले जाया जा चुका था। युवती की स्कूटी से एक आधार कार्ड मिला है। उसके आधार पर ही पेरेंटस को सूचना दी गई है।
उन्होंने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। उसकी पहचान तान्या के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तान्या एक्टिवा पर आई थी। जो बैग मिला है, उसमें एक्टिवा की चाभी व लंच बॉक्स मिला है। लड़की ने खुद छलांग लगाई है या किसी ने उसे वहां से धक्का दिया? इस एंगल पर पुलिस जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर)
8. स्कॉर्पियो में कपड़ा कारोबारी की लाश मिली, सीट पर खून भरा था

मोगा में स्कॉर्पियो से कपड़ा कारोबारी की लाश बरामद हुई है। स्कॉर्पियो उसी की है। कारोबारी के सिर में गोली लगी थी और लाइसेंसी रिवॉल्वर भी वहीं पर पड़ी थी। परिजनों का कहना है कि कारोबारी गाड़ी की सर्विस कराने की कहकर गया था। जब वह लौटा नहीं तो उसके छोटे भाई ने जीपीएस सिस्टम से ट्रेस कर उसकी गाड़ी को खोजा। वहां गाड़ी में कारोबारी मृत मिला।
मृतक कारोबारी 29 साल का गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी है। वह धर्मकोट का रहने वाला और 2 बच्चों का पिता था। वह गैरी कलेक्शन के नाम से शोरूम चलाता था। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार दोपहर ही घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। इसके बाद छोटे भाई ने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो जालंधर बाइपास हाईवे पर गांव पंडोरी जाने वाले रास्ते पर मिली।
मौके पर पहुंचे तो एक कर्मचारी ने देखा कि गुरप्रीत गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। गाड़ी की सीट और गियर वाली जगह में खून भरा हुआ था। वहीं, गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी .45 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिवॉल्वर बरामद की है। कारोबारी के वाहन को भी कब्जे में ले लिया है (पढ़ें पूरी खबर)
विदेश से
9. कनाडा की कोर्ट में पंजाबी स्टूडेंट ने जुर्म कबूला, रेडियो होस्ट पीटा था

कनाडा के कैलगिरी में रेडियो होस्ट पर हमला करने वाले पंजाबी स्टूडेंट ने कोर्ट में जुर्म कबूल कर लिया है। पंजाबी स्टूडेंट दिलप्रीत सिंह को जल्दी ही कोर्ट सजा सुना देगा। सजा के बाद दिलप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। दिलप्रीत सिंह ने कैलगिरी में 2024 में भारतीय मूल के रेडियो होस्ट ऋषि नागर पर हमला किया था। इससे उनकी आंख में गंभीर चोट आ गई थी। दिलप्रीत उसके रेडियो पर चलाई गई एक न्यूज को लेकर नाराज था।
कैलगरी पुलिस ने आरोपी दिलप्रीत सिंह को 2024 में ही गिरफ्तार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जज पीटर बार्ली ने दिलप्रीत सिंह को दोषी करार दिया है। अब सजा सुनाने से पहले ‘प्री-सेंटेंस रिपोर्ट’ पेश करने का आदेश दिया है। इस साल के अंत तक यह रिपोर्ट पेश की जाएगी और फिर दिलप्रीत सिंह को सजा सुनाई जाएगी।
दरअसल, साउथ एशियन कम्युनिटी से जबरन वसूली, एक्सटॉर्शन पर चर्चा करने के लिए 24 सितंबर 2024 को कुछ लोग एकत्रित हुए। बैठक के बाद पार्किंग में जबरन वसूली को लेकर पीड़ित व एक व्यक्ति में बहस हुई। बहस के दौरान बंदूक लहराने के आरोप लगे। अगले दिन रेडियो होस्ट ने इस खबर को प्रसारित किया था (पढ़ें पूरी खबर)
खबर हटके
10. इंस्टाग्राम रील ने 2 बार बचाई महिला की जान

सोशल मीडिया पर रील्स को अक्सर लोग मनोरंजन से जोड़ते हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर देखी रील्स की वजह से लुधियाना की एक महिला की एक नहीं बल्कि 2 बार जान बच गई। यह महिला वृंदावन हादसे में बाल-बाल बचीं राजिंदर कौर हैं। उन्होंने बताया कि जब वह वृंदावन में नाव पलटने से डूबी तो उन्हें इंस्टाग्राम पर देखी रील याद आ गई। उसमें बताया गया था कि किस तरह पानी में डूबने पर बच सकते हैं।
रील्स के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले अपना मुंह बंद किया। नाक से सांस रोकी और बहुत धीमी गति से सांस ली। दोनों हाथ सीधे कर दिए और उसके बाद पैर चलाने शुरू किए। जिसकी वजह से वह डूबी नहीं। जब सिर पानी की सतह पर आया तो तब हाथ खड़े कर बताया कि मैं जिंदा हूं। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। करीब पांच से सात मिनट तक पानी के अंदर रहीं।
राजिंदर ने कहा कि 10 साल पहले हमारे घर की रसोई में खाना बन रहा था। अचानक सिलेंडर की गैस पाइप में आग लग गई। मैंने तुरंत बच्चों को बाहर भेजा और सिलेंडर को फटने से पहले आग पर काबू पा लिया। इस बारे में भी उसने इंस्टाग्राम पर रील्स देखी थी। जिसमें बताया गया था कि आग लगने पर सबसे पहले बिजली का मेन स्विच बंद करें। फिर किसी गीले कपड़े से उसके नोजल वाले हिस्से को बंद करके ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दें, ताकि आग आगे न फैले (पढ़ें पूरी खबर)
Iran America War: ईरान युद्ध का बड़ा असर, खतरे ट्रंप की सरकार, अमेरिकी रक्षा मंत्री के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव
CM Samrat Choudhary: ‘हम सफल नहीं हो पाए’, बेटे सम्राट ने ली CM पद की शपथ तो भावुक हुए पिता, किसको कहा Thanks?
दुनिया के बेस्ट वेडिंग प्लेस कहां-कहां है? भारत का ये शहर भी शामिल
Last Updated:
हर कपल चाहता है कि उसकी शादी सिर्फ एक रस्म न होकर एक यादगार अनुभव बने, और इसी वजह से डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. दुनिया भर में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां शादी करना किसी सपने से कम नहीं लगता, चाहे वो समंदर किनारे हो, पहाड़ों के बीच या किसी रॉयल महल में. खास बात यह है कि इन शानदार इंटरनेशनल लोकेशन्स के बीच भारत का उदयपुर भी शामिल है, जहां शाही अंदाज में शादी करने के लिए लोग लाखों से लेकर करोड़ों तक खर्च करने को तैयार रहते हैं.
बेस्ट वेडिंग प्लेसेस (AI Image)
शादी को खास और यादगार बनाने के लिए लोग अब पारंपरिक वेन्यू छोड़कर डेस्टिनेशन वेडिंग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. हर कपल चाहता है कि उसकी शादी एक खूबसूरत लोकेशन पर हो, जहां हर पल किसी फिल्मी सीन जैसा लगे. दुनिया में कई ऐसे शानदार वेडिंग डेस्टिनेशन हैं, जहां न सिर्फ नजारे लाजवाब होते हैं बल्कि पूरा एक्सपीरियंस भी रॉयल और यूनिक होता है.
आइए जानते हैं इन बेस्ट वेडिंग प्लेसेस के बारे में, जहां एक दिन की बुकिंग का खर्च लाखों से करोड़ों तक पहुंच जाता है.
लेक कोमो
इटली का लेक कोमो दुनिया के सबसे लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन में गिना जाता है. चारों ओर पहाड़ों से घिरी यह खूबसूरत झील और इसके किनारे बने शानदार विला शादी को किसी फेयरीटेल जैसा बना देते हैं. यहां कई हॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपनी शादी कर चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है. लेक कोमो में एक दिन की वेडिंग का खर्च लगभग 40 लाख से शुरू होकर 1.5 करोड़ रुपये तक जा सकता है, जिसमें वेन्यू, डेकोरेशन और प्राइवेट बोट पार्टी जैसे एक्सपीरियंस शामिल होते हैं.
सैंटोरिनी
ग्रीस का सैंटोरिनी अपने सफेद-नीले घरों, क्लिफ व्यू और शानदार सनसेट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां शादी करना बेहद रोमांटिक माना जाता है, खासकर कपल्स के बीच इसका अलग ही क्रेज है. समुद्र के किनारे या क्लिफ पर बने वेन्यू पर वेडिंग सेरेमनी का एक्सपीरियंस लाइफटाइम मेमोरी बन जाता है. यहां एक दिन की शादी का खर्च करीब 15 लाख से 40 लाख रुपये तक होता है, जो गेस्ट्स की संख्या और डेकोरेशन पर निर्भर करता है.
उदयपुर
उदयपुर भारत में उदयपुर को वेडिंग कैपिटल कहा जाता है, जहां हर साल कई हाई-प्रोफाइल शादियां होती हैं. यहां के महल, झीलें और हेरिटेज होटल्स शादी को रॉयल टच देते हैं. Taj Lake Palace और The Oberoi Udaivilas जैसे होटल्स में शादी करना किसी शाही अनुभव से कम नहीं है. यहां एक दिन की वेडिंग का खर्च 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें लग्जरी स्टे, कैटरिंग और डेकोरेशन शामिल होता है.
बाली
इंडोनेशिया का बाली आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां बीच वेडिंग, गार्डन वेडिंग और प्राइवेट विला वेडिंग के कई शानदार ऑप्शन मिलते हैं. बाली का नेचुरल ब्यूटी, झरने और मंदिर शादी को बेहद खास बना देते हैं. यहां शादी का खर्च करीब 10 लाख से 50 लाख रुपये तक होता है, जो आपके पैकेज और गेस्ट लिस्ट पर निर्भर करता है.
पेरिस
पेरिस को “City of Love” कहा जाता है और यहां शादी करना हर कपल का सपना होता है. एफिल टॉवर के सामने या किसी क्लासिक फ्रेंच वेन्यू में शादी करने का अपना अलग ही चार्म है. यहां का रोमांटिक माहौल और खूबसूरत आर्किटेक्चर शादी को बेहद खास बना देता है. पेरिस में वेडिंग का खर्च लगभग 30 लाख से 1 करोड़ रुपये तक हो सकता है, जिसमें वेन्यू और इवेंट मैनेजमेंट शामिल होते हैं.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
ये हैं भारत के 5 डेस्टिनेशन जहां घूमने के लिए शायद ही कार की पड़ेगी जरूरत, बजट और समय की ह
Last Updated:
Travel Guide: भारत के कुछ पर्यटन स्थल इस तरह से बनाए गए हैं कि वहां बिना किसी निजी वाहन के घूमना न केवल आसान है, बल्कि एक कुशल और प्रभावी अनुभव भी है. इन 5 जगहों पर, पैदल चलना या स्थानीय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होता है जिससे पर्यावरण और आपकी जेब, दोनों को फ़ायदा पहुंचता है.
चंडीगढ़ भारत के सबसे व्यवस्थित शहरों में से एक है. ले कॉर्बूसियर द्वारा डिज़ाइन किया गया, इसका ग्रिड लेआउट आसानी और पहुंच के सिद्धांतों पर आधारित है. शहर में हरे-भरे स्थान हैं, और इसके पैदल चलने के रास्ते स्पष्ट रूप से परिभाषित हैं, जिससे पैदल चलना आसान और सुरक्षित दोनों हो जाता है. चाहे सुबह की सैर हो या रोज़मर्रा के काम निपटाना, यह शहर आपको बाहर निकलने और पैदल घूमने के लिए प्रोत्साहित करता है.

पणजी में, पैदल चलना एक बेहद सुखद और कालातीत अनुभव प्रदान करता है. इसका सुव्यवस्थित लेआउट, रंग-बिरंगे और आकर्षक औपनिवेशिक शैली के घर, और सुरम्य नदी तट एक जादुई माहौल बनाते हैं. लैटिन क्वार्टर में या मांडवी नदी के किनारे टहलना एक जीवंत अनुभव प्रदान करता है जो सिर्फ़ एक नियमित सैर से कहीं ज़्यादा है. हाल ही में, शहर ने पैदल यात्रियों के लिए यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए और कदम उठाए हैं.

मैसूर इतिहास और पैदल यात्रियों के अनुकूल वातावरण का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है. शहर की न्यूनतम वास्तुकला और सुव्यवस्थित यातायात जिसमें कम वाहन होते हैं रोज़ाना पैदल चलने वालों को तनाव-मुक्त राहत प्रदान करते हैं. महल के पास के रास्ते और चामुंडी पहाड़ी की ओर जाने वाली सड़कें सुरक्षा और सुंदर प्राकृतिक सुंदरता दोनों प्रदान करती हैं. यहां, पैदल चलना एक ज़रूरत से ज़्यादा एक रोज़मर्रा की रस्म जैसा लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि आइज़ोल शायद कम प्रसिद्ध हो, लेकिन अपने पैदल यात्रियों के अनुकूल डिज़ाइन के कारण इसकी एक अलग पहचान है. एक पहाड़ी पर बसा यह शहर आपस में जुड़ी गलियों, सीढ़ियों और रेलिंग से भरा है, जो पैदल चलने को सुलभ और आसान बनाते हैं. स्थानीय बाज़ार, स्कूल और क्लिनिक अक्सर बहुत पास ही स्थित होते हैं, जिससे पैदल चलना यहां के रोज़मर्रा के जीवन का एक स्वाभाविक और अभिन्न अंग बन जाता है.

जोधपुर आपको अपनी गति धीमी करने और पैदल घूमने के लिए आमंत्रित करता है, विशेष रूप से अपने पुराने शहर में। इसकी संकरी, घुमावदार गलियां जो नीले रंग के चमकीले रंगों में रंगी हुई हैं एक आकर्षक और विशिष्ट रूप से पैदल यात्रियों के अनुकूल परिदृश्य बनाती हैं. मेहरानगढ़ किले के आसपास के क्षेत्र का अनुभव बिना वाहनों के सबसे अच्छा होता है, जहां हर मोड़ पर स्थानीय जीवन, हस्तशिल्प और आस-पड़ोस के कैफ़े की झलक मिलती है. यहां पैदल चलना एक अनूठा अनुभव है, जो हर कदम पर संस्कृति और इतिहास की एक ताज़ा झलक प्रदान करता है.
अर्निका के साथ ट्रेन की पहली ट्रिप: दीपाली की बच्चे संग सफर की टेंशन कैसे बदल गई मजेदार
Last Updated:
Kids Travel Tips: गर्मियों की छुट्टियां आते ही मन कहीं घूमने का करने लगता है और अगर प्लान ट्रेन का हो तो बात ही अलग होती है, लेकिन जब साथ में छोटा बच्चा हो, खासकर पहली बार, तो एक्साइटमेंट के साथ थोड़ी टेंशन भी आ जाती है. मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब मैं अपनी बेटी को लेकर पहली बार लंबा ट्रेन सफर करने निकली. मन में ढेर सारे सवाल थे-रोएगी तो क्या करूंगी, खाने का क्या होगा, सफाई कैसे रखूंगी? लेकिन सच कहूं तो थोड़ा सा प्लान और कुछ छोटे-छोटे उपायों ने इस सफर को इतना आसान बना दिया कि समय कब निकल गया, पता ही नहीं चला. अब जब भी हम दोनों साथ ट्रैवल करते हैं, वो सफर किसी यादगार कहानी जैसा लगता है. अगर आप भी बच्चे के साथ ट्रेन से जाने का सोच रहे हैं, तो ये अनुभव आपके काम जरूर आएगा.
जब डर से ज्यादा काम आई तैयारी पहली बार जब मैंने टिकट बुक की, तब से ही दिमाग में बस यही चल रहा था कि सब कुछ ठीक से हो जाए, लेकिन मैंने समझा कि बच्चों के साथ सफर में परफेक्शन नहीं, तैयारी काम आती है. जितनी अच्छी तैयारी, उतना आसान सफर.

1. खाने-पीने का स्मार्ट प्लान घर का खाना सबसे सेफ ट्रेन में मिलने वाला खाना हमेशा बच्चों के लिए सूटेबल नहीं होता. इसलिए मैंने पहले से ही घर का हल्का और हेल्दी खाना पैक कर लिया. जैसे भुने मखाने, बिस्कुट, केला और थोड़ी सी पूड़ी-सब्जी. साथ ही एक छोटी सी बात जो बहुत काम आई-पानी की एक्स्ट्रा बोतल और ORS. गर्मी के मौसम में बच्चों को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. कई बार बच्चा पानी नहीं मांगता, लेकिन शरीर को जरूरत होती है.

2. सफाई को हल्के में न लें छोटी चीजें, बड़ा फर्क ट्रेन में सफाई सबसे बड़ा कंसर्न होता है, खासकर बच्चों के साथ. मैंने अपने बैग में कुछ जरूरी चीजें रखीं-हैंड सैनिटाइजर, वेट वाइप्स और टॉयलेट सीट सैनिटाइजर स्प्रे. हर थोड़ी देर में बेटी के हाथ साफ करना, सीट को थोड़ा सा वाइप कर देना-ये छोटी आदतें सफर को काफी हद तक सेफ बना देती हैं. इससे खुद को भी सुकून मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

3. बच्चे को बिजी रखना ही सबसे बड़ा मंत्र बोरियत से बचाना जरूरी लंबा सफर बच्चों के लिए बोरिंग हो सकता है, और फिर शुरू होती है चिड़चिड़ाहट. मैंने पहले ही कुछ चीजें बैग में डाल ली थीं-कलरिंग बुक, छोटे खिलौने और एक-दो पजल गेम. दिलचस्प बात ये रही कि इन चीजों ने न सिर्फ बेटी को बिजी रखा, बल्कि आसपास बैठे लोग भी आराम से सफर कर पाए. कभी-कभी वो खुद भी दूसरे बच्चों से दोस्ती कर लेती थी, और टाइम मजे में निकल जाता था.

4. कपड़ों का सही चुनाव मौसम और ट्रेन दोनों का ध्यान ट्रेन के अंदर का तापमान बाहर से अलग होता है. कभी ज्यादा ठंडा, कभी थोड़ा गर्म. इसलिए मैंने बेटी को लेयरिंग में कपड़े पहनाए. एक हल्का जैकेट, एक्स्ट्रा कपड़े और डायपर हमेशा बैग में रखे. एक बार जूस गिर गया था, तब एक्स्ट्रा कपड़े बहुत काम आए. ऐसी छोटी तैयारी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

5. दवाइयां-सबसे जरूरी बैकअप सेफ्टी फर्स्ट बच्चों के साथ सफर में दवाइयां सबसे जरूरी चीज होती हैं. मैंने एक छोटा मेडिकल किट तैयार किया था जिसमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की दवाइयां थीं. सफर के दौरान एक बार हल्की तबीयत खराब हुई भी, लेकिन दवाइयां साथ होने की वजह से तुरंत संभाल लिया. उस समय समझ आया कि ये तैयारी कितनी जरूरी थी.

सफर का असली मजा कब आता है? जब आप हर छोटी चीज को लेकर घबराना छोड़ देते हैं और पल को एंजॉय करने लगते हैं. मेरी बेटी खिड़की से बाहर देखती थी, नए लोगों से मिलती थी, और हर स्टेशन पर कुछ नया नोटिस करती थी. वही छोटे-छोटे पल इस सफर को खास बना गए.

बच्चों के साथ ट्रेन का सफर मुश्किल जरूर लग सकता है, लेकिन सही तैयारी और थोड़ा धैर्य इसे बेहद खूबसूरत अनुभव बना सकता है. पहली बार थोड़ा डर लगता है, लेकिन एक बार आप समझ गए कि कैसे संभालना है, फिर हर ट्रिप आसान लगने लगता है.
CBSE बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी: UMANG एप पर चेक कर सकते हैं मार्कशीट; 15 मई से होंगे सेशन 2
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्ट जारी किया गया है।
सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। इस साल 10वीं बोर्ड सेशन – 1 एग्जाम देश के 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
यहां देखें CBSE का रिजल्ट
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत हुई एग्जाम :
इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की एग्जाम नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) : 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा।
15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन 2 एग्जाम:
10वीं बोर्ड सेशन – 2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरी एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी।
25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल :
सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है।
उमंग एप पर ऐसे चेक करें 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट :
- UMANG App डाउनलोड करें।
- एक अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें।
- CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड 2026 सेशन – 1 का रिजल्ट दिखाई देगा।
CBSE के 2 बार एग्जाम के फैसले को 8 सवाल-जवाब में जानें…

सवाल: दो बार एग्जाम होने का नियम कब से लागू होगा।
जवाब: ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा। इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्जाम 2 बार आयोजित होंगे।
सवाल: क्या दोनों बार एग्जाम देना जरूरी होगा।
जवाब: नहीं। स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे- 1. साल में एक बार परीक्षा दें। 2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों। 3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्जाम दें।
सवाल: अगर एग्जाम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्ट कैसे तय होगा।
जवाब: जो स्टूडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्ट फाइनल माना जाएगा, जो बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्जाम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे।
सवाल: क्या दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा।
जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्जाम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा।
सवाल: क्या दो एग्जाम्स के बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम भी देने का मौका मिलेगा।
जवाब: नहीं। 10वीं के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम अब खत्म कर दिया जाएगा।
सवाल: क्या दोनों बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एग्जाम सेंटर मिलेगा।
जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर एक ही रहेगा।
सवाल: क्या दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन अलग-अलग करना होगा? फीस भी 2 बार लगेगी।
जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन एक ही बार करना होगा। हालांकि, दो बार परीक्षा देने का ऑप्शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी।
सवाल: क्या प्रैक्टिकल एग्जाम भी 2 बार होंगे।
जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्जाम एक ही बार होंगे। ये पहले की तरह दिसंबर-जनवरी में आयोजित किए जाएंगे।
————————–
ये खबरें भी पढ़ें…



