Home Blog Page 226

Gold Rate Today: ₹1.52 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, लेकिन अब आई भारी गिरावट! ये है 22k और 18k के ताजा भाव


Gold Rate Today: ₹1.52 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, लेकिन अब आई भारी गिरावट! ये है 22k और 18k के ताजा भाव | Gold Rate Today 14 April 2026 city wise price update 24k 22k 18k sone ka bhav chandi ka bhav – Hindi Oneindia



Source link

दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे पर बनेंगे शानदार सेल्फी प्वाइंट,मिलेगा खास मौका


Delhi-Dehradun Expressway selfie point: अगर आप भी रोड ट्रिप के शौकीन हैं और हर सफर को यादगार बनाने के लिए फोटो और वीडियो क्लिक करना पसंद करते हैं, तो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आपके लिए किसी सपने से कम नहीं होने वाला है. अब यह एक्सप्रेसवे सिर्फ एक तेज सफर का जरिया नहीं रहेगा, बल्कि यहां आपको हर कुछ दूरी पर ऐसे खास सेल्फी प्वाइंट देखने को मिलेंगे, जहां रुककर आप अपने ट्रिप को और भी यादगार बना सकते हैं. खास बात यह है कि इन सेल्फी प्वाइंट को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यहां आपको खूबसूरत नेचर, मॉडर्न डिजाइन और सेफ पार्किंग तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन मिलेगा.

मतलब साफ है कि अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का नहीं बल्कि रास्ते को एंजॉय करने का भी होगा. यही वजह है कि यह एक्सप्रेसवे बनने से पहले ही लोगों के बीच काफी चर्चा में है और इसे नॉर्थ इंडिया का सबसे खास रोड प्रोजेक्ट माना जा रहा है.

एक्सप्रेसवे की लॉन्चिंग
इस एक्सप्रेसवे को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो इसे और भी खास बना देता है. दरअसल, मंगलवार सुबह नरेंद्र देहरादून में इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा करने का सपना भी हकीकत में बदल जाएगा. लोकार्पण कार्यक्रम गांधी नगर में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम के बाद एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे यात्रा पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगी.

कहां-कहां बनेंगे सेल्फी प्वाइंट
इस एक्सप्रेसवे पर सेल्फी प्वाइंट खास तौर पर उन जगहों पर बनाए जा रहे हैं जहां आसपास का नजारा सबसे ज्यादा खूबसूरत हो. दिल्ली से निकलते ही शुरुआती हिस्से में कुछ मॉडर्न थीम वाले सेल्फी स्पॉट होंगे, जहां आर्टिफिशियल डिजाइन और लाइटिंग का खास ध्यान रखा जाएगा. इसके बाद जैसे जैसे आप आगे बढ़ेंगे, तो बागपत और सहारनपुर के पास आपको ग्रीन एरिया वाले सेल्फी प्वाइंट देखने को मिल सकते हैं. यहां हरियाली, खुले खेत और साफ हवा के बीच फोटो क्लिक करने का अलग ही मजा होगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

देहरादून की तरफ बढ़ते हुए, खासकर उत्तराखंड सीमा के पास, कुछ ऐसे व्यू प्वाइंट बनाए जा रहे हैं जहां से पहाड़ों और जंगलों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. यहां बनाए गए सेल्फी प्वाइंट नेचर लवर्स के लिए सबसे ज्यादा खास होंगे, क्योंकि यहां का बैकग्राउंड ही फोटो को शानदार बना देगा.

क्या होगा खास इन सेल्फी प्वाइंट में
इन सेल्फी प्वाइंट को सिर्फ फोटो खींचने की जगह नहीं बल्कि एक मिनी टूरिस्ट स्पॉट की तरह डेवलप किया जा रहा है. यहां आपको सेफ पार्किंग, बैठने की जगह, साफ सुथरे टॉयलेट और छोटे फूड स्टॉल भी मिल सकते हैं. कुछ जगहों पर डिजिटल बोर्ड और एक्सप्रेसवे की जानकारी देने वाले साइन भी लगाए जाएंगे, जिससे लोग न सिर्फ फोटो क्लिक करेंगे बल्कि जानकारी भी हासिल कर सकेंगे. इसके अलावा कुछ सेल्फी प्वाइंट को थीम बेस्ड बनाया जाएगा, जैसे लोकल कल्चर, हेरिटेज और नेचर को दिखाने वाले डिजाइन. इससे हर प्वाइंट की अपनी अलग पहचान होगी और लोग हर जगह रुकने के लिए एक्साइटेड रहेंगे.

क्यों खास है यह एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे सिर्फ एक रोड नहीं बल्कि एक पूरा ट्रैवल एक्सपीरियंस देने वाला प्रोजेक्ट है. इससे दिल्ली से देहरादून का सफर काफी कम समय में पूरा हो जाएगा, लेकिन साथ ही सफर का मजा भी कई गुना बढ़ जाएगा. सरकार का मकसद है कि लोग सिर्फ जल्दी पहुंचने के बजाय रास्ते को भी एंजॉय करें और टूरिज्म को बढ़ावा मिले. यही कारण है कि इसमें वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन, ग्रीन बेल्ट और मॉडर्न फैसिलिटी का खास ध्यान रखा गया है. आने वाले समय में यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ यात्रियों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र की इकॉनमी के लिए भी फायदेमंद साबित होगा.

कब तक शुरू होगा पूरा प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है और अब इसके लोकार्पण के साथ इसका बड़ा हिस्सा शुरू होने जा रहा है. जैसे ही यह पूरी तरह चालू होगा, यह देश के सबसे एडवांस और खूबसूरत एक्सप्रेसवे में गिना जाएगा. इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की रोड ट्रिप पहले से ज्यादा आसान, तेज और यादगार हो जाएगी. खासकर सेल्फी प्वाइंट इस सफर को और भी खास बना देंगे.



Source link

Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया?


Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? | Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper what will be the fare and travel time know all details hindi – Hindi Oneindia



Source link

महिला आरक्षण पर PM की महिलाओं के नाम चिट्‌ठी: लिखा- भारत की बेटियों से उनके हक के लिए सालों तक इंतजार करने नहीं कह सकते


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Open Letter Women Reservation Special Sittings Of Parliament Assembly 2026

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देश की महिलाओं के नाम एक लेटर लिखा है। इसमें मोदी ने कहा कि अगर 2029 में लोकसभा और अलग-अलग विधानसभाओं के चुनाव महिलाओं के लिए पूरे आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और भी ज्यादा मजबूत और जीवंत हो जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही हैं, तो यह बिल्कुल सही है कि विधायी संस्थाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े। भारत की बेटियों से उस चीज के लिए हमेशा इंतजार करने को नहीं कहा जा सकता, जो उनका हक है।

X पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा- “यहां भारत की ‘नारी शक्ति’ के नाम मेरा पत्र है, जिसमें मैं उस वादे को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहरा रहा हूं, जो दशकों से लंबित था। मैंने अपने साथी नागरिकों के साथ उस संकल्प को जल्द ही साकार करने के विषय पर अपने विचार साझा किए हैं।”

modi 28 1776141202

पीएम मोदी का लेटर 3 पॉइंट्स में

  • जब महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही हैं, तो यह बिल्कुल सही है कि विधायी संस्थाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े।
  • 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए पूरे आरक्षण के साथ होते हैं, तो लोकतंत्र और भी ज़्यादा मजबूत हो जाएगा।
  • मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अपने स्थानीय सांसदों को पत्र लिखें और इस ऐतिहासिक संसद सत्र में हिस्सा लेते समय उनका हौसला बढ़ाएं।
modi 2 1776141816

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर एक नजर

सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पास किया गया था, जिसे आम तौर पर ‘महिला आरक्षण अधिनियम’ के नाम से जाना जाता है। यह विधायी संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम था। इस अधिनियम में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया था।

मौजूदा कानून के तहत, महिलाओं के लिए आरक्षण 2034 से पहले लागू नहीं हो पाता, क्योंकि यह 2027 की जनगणना के बाद परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने से जुड़ा हुआ था।

इसे 2029 के लोकसभा चुनावों से लागू करने के लिए, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में बदलाव की जरूरत थी; इसलिए, सरकार कानून में संशोधनों को पारित करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित कर रही है।

75 r31774337335177513954517759677541776052024 1776141605

संसद सत्र में संशोधन पास होने पर क्या होगा

सरकार ने दो बड़े संशोधनों की योजना बनाई है, जिसमें एक अलग परिसीमन विधेयक भी शामिल है। महिलाओं के लिए रिजर्वेशन तय करने के लिए इन दोनों विधेयकों को संवैधानिक संशोधन के तौर पर पारित किया जाना जरूरी है। मौजूदा स्थिति को बरकरार रखते हुए, OBC आरक्षण के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है, जबकि SC/ST आरक्षण पहले की तरह ही जारी रहेगा।

जब ‘महिला आरक्षण अधिनियम’ में संशोधन पास हो जाएंगे तो यह सुनिश्चित होगा कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान 2023 में संविधान में संशोधन करके लाया गया था।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

मोदी महिलाओं से बोले- गृहस्थ नहीं, लेकिन जानता सब हूं, हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं

comp 71776061083 1776141005

पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अप्रैल को नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर कहा था, ‘हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। विधानसभाओं से लेकर संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय आ गया है। इसलिए सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का स्पेशल सेशन लाई है।’ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

LPG Price Today: ‘5 किलो वाले सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट’, क्या बढ़े एलपीजी के दाम? चेक करें आज का रेट


LPG Price Today: ‘5 किलो वाले सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट’, क्या बढ़े एलपीजी के दाम? चेक करें आज का रेट | LPG Price Today, 14 April 2026: 5 kg cylinder can be refilled at intervals of every 9 days. Know Gas rate Delhi, Mumbai, Chenni, city wise Hindi – Hindi Oneindia



Source link

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव?


Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? | Mumbai Gold Silver Rate Today 14 April: MCX Gold Silver Prices, Check Aaj Ka Sona Chandi Bhav news in Hindi – Hindi Oneindia



Source link

US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात


US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात | US Iran Talks Second Round After Failed First Round Islamabad New Meeting 16 April Latest News – Hindi Oneindia



Source link

पीएम मोदी आज सहारनपुर में मां काली की पूजा करेंगे: वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखेंगे; CM योगी और धामी साथ रहेंगे – Saharanpur News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। वह सुबह 11:15 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां वाइल्ड लाइफ सेक्शन का जायजा लेंगे, फिर शक्तिपीठ मां डाट काली मंदिर में दर्शन और पूजा करें

.

इसके बाद 12:30 बजे देहरादून से इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। 12 हजार करोड़ की लागत से करीब 4 साल में एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हुआ है।

लोकसभा चुनाव के बाद पीएम का यह पहला सहारनपुर दौरा है। इससे पहले, 6 अप्रैल 2024 को सहारनपुर आए थे। सीएम योगी ने सोमवार को सहारनपुर पहुंचकर तैयारियों को परखा था। पीएम की सुरक्षा में 3 हजार जवान तैनात किए गए हैं। वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 100 किलो फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया है।

पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एलिवेटेड रोड से सफर कर देहरादून पहुंचेंगे। (इनसेट में पीएम की फाइल फोटो)

गणेशपुर में उतरेगा पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर पीएम का हेलीकॉप्टर सहारनपुर के गणेशपुर हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह मनोहरपुर जाएंगे। जहां पंडाल बनाया गया है। यहां पर स्क्रीन पर कॉरिडोर से जुड़े वीडियो देखेंगे। वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद वह कार से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (एलिवेटेड कॉरिडोर) पर पहुंचेंगे। यहां पर रुककर निरीक्षण करेंगे। फिर यहां से उत्तराखंड सीमा स्थित सिद्धपीठ जय मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे देहरादून में जनसभा करेंगे। यहां पर वह कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

vahan 1776102854
सीएम योगी ने सोमवार को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।

सीएम योगी ने सोमवार को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।

सिक्योरिटी में 3 हजार जवान तैनात

पीएम के आने से पहले मां डाट काली मंदिर को वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 100 किलो फूलों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था की गई है।

गणेशपुर हेलीपैड से मंदिर तक पूरे मार्ग को सजाया गया है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी और आरएएफ की टीमें भी सुरक्षा में लगी रहेंगी। सोमवार को एसपीजी और खुफिया एजेंसियों ने हेलीपैड, जनसभा स्थल और पूरे रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है।

अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को जानिए…

ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा जंगल से होकर गुजरता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा जंगल से होकर गुजरता है।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 213 किलोमीटर लंबा है। छह लेन वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर करीब 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय लगभग छह घंटे से घटकर ढाई घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसमें 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवर ब्रिज, 4 बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं हैं। साथ ही एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।

वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए इसमें 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है। जिसे एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में गिना जा रहा है। इसके अलावा 8 एनिमल पास, 200-200 मीटर के दो हाथी अंडरपास और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी टनल भी बनाई गई है।

varanasi1776050114 1776103395
5mve1317759063821776079675 1776135885

पढ़ें पूरी खबर…



Source link

जैसलमेर में हैवानियत की हद पार, युवक को बेरहमी से पीटकर घसीटा, दरिंदगी के बाद वीडियो भी किया वायरल


Last Updated:

Jaisalmer News: जैसलमेर के सांकड़ा थाना क्षेत्र के ओला गांव में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है. एक फोटो को लेकर हुए विवाद में युवक देवीसिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोप है कि उसे अपमानित करते हुए मल खिलाया गया, पेशाब पिलाया गया और गाड़ी से बांधकर घसीटा गया. आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और जान-माल के खतरे की आशंका जताई है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जैसलमेर में दबंगों ने हैवानियत की हदें कर दी पार

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिला अंतर्गत सांकड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओला गांव में दबंगों का आतंक एक बार फिर सूर्खियों में है. ओला निवासी देवीसिंह पुत्र गोपालसिंह सांखला, जो रावण राजपूत समुदाय से हैं, उनके परिवार पर घिनौने हमले का मामला सामने आया है. एक साधारण फोटो को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसक रूप ले बैठा और अमानवीय व्यवहार किया गया. साथ ही युवक को गाड़ी में बांधकर घसीटा भी गया.

पीड़ित परिवार के अनुसार, विवाद के बाद दबंगों ने देवीसिंह पर सामूहिक हमला किया. मारपीट के दौरान उन्होंने युवक को अपमानजनक तरीके से प्रताड़ित किया. आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में जान से मारने की धमकियां भी साफ सुनाई दे रही हैं. हमले के बाद दबंगों ने पीड़ित के माता-पिता के साथ भी धक्का-मुक्की की और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की.

दबंगों ने क्रूरता की हदें कर दी पार

यह घटना ओला गांव की ढाणी में हुई, जहां रावण राजपूत परिवार रहता है. आरोप है कि दबंगों ने देवीसिंह को बुरी तरह पीटा, उन्हें जबरन मानव मल खिलाया और पेशाब पिलाया. इसके बाद युवक को एक गाड़ी से बांधकर घसीटा भी गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दबंग तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद को हिंसा में बदल दिया जाता है. इस बार फोटो को लेकर शुरू हुआ मामला इतना घिनौना हो गया कि पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. वायरल वीडियो में युवक की दयनीय स्थिति देखकर लोग हैरान हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर न्याय की मांग की है.

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित परिवार ने सांकड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आउन्होंने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. देवीसिंह का परिवार का कहना है कि वे डर के माहौल में जी रहे हैं. धमकियों के कारण परिवार के सदस्य घर से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं. स्थानीय स्तर पर इस घटना ने जातीय तनाव को भी बढ़ावा दिया है, हालांकि मुख्य मुद्दा दबंगई और व्यक्तिगत रंजिश बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो को सबूत मानते हुए आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है. यदि आरोप साबित होते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह घटना पूरे जैसलमेर जिले में चर्चा का विषय बन गया है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी


Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी | Ambedkar Jayanti: Delhi Noida Police Issues Traffic Advisory Shobha Yatra, Avoid These Roads, Details Hindi – Hindi Oneindia



Source link