Home Blog Page 228

शाह बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे: राहुल आज मुर्शिदाबाद सहित 3 जिलों में जाएंगे; EC ने वोटरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया




गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि CM ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर एक ही तरह के नेता हैं। शाह ने कहा- भाजपा सत्ता में आने पर राज्य में बाबरी मस्जिद का निर्मान नहीं होने देगी। बीरभूम में दूसरी सभा के दौरान शाह ने कहा कि बंगाल की जनता हिंसा का जवाब वोट से देगी और 5 मई को राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने TMC पर भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर राहुल गांधी मंगलवार को बंगाल पहुंचेंगे। वे मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज, मालदा जिले के चंचल और उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में एक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए चुनाव आयोग ने बंगाल के वोटरों के लिए 24×7 हेल्पलाइन और ईमेल सुविधा शुरू की है। आयोग ने बताया कि टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003450008 और wbfreeandfairpolls@gmail.com पर ईमेल के जरिए लोग अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। यह दोनों सुविधाएं 4 मई तक जारी रहेंगी। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…



Source link

राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार: MP-गुजरात और UP में 40°C तापमान, कल से लू चलने की चेतावनी; केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Gujarat Rajasthan MP Heatwave Alert | Sikkim Arunachal Pradesh Rainfall

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में पारा 40°C के पार पहुंच गया है।

राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार पहुंच गया है। MP के रतलाम में भी तापमान 41°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। इससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी।

हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक में तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ में मंगलवार को बर्फबारी हुई है। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह, उत्तराखंड के केदारनाथ और सिक्किम के लाचेन में बर्फबारी से बंद हुए रास्ते खोलने काम चल रहा है।

मौसम की दो तस्वीरें…

दिल्ली में सोमवार को गर्मी की वजह से इंडिया गेट के सामने मृग-मरीचिका (मिराज) नजर आया।

दिल्ली में सोमवार को गर्मी की वजह से इंडिया गेट के सामने मृग-मरीचिका (मिराज) नजर आया।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ रूट से बर्फ हटाई जा रही है। 22 अप्रैल को पट खुलेंगे।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ रूट से बर्फ हटाई जा रही है। 22 अप्रैल को पट खुलेंगे।

8 1776103441

अगले दो दिन के मौसम का हाल

  • 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान 3-5°C तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश की संभावना है।
  • 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम सूखा रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार;​ बीकानेर में चली धूलभरी हवाएं

comp 13317730644671776090101 1776133548

प्रदेश में अब गर्मी तेज हो रही है। सोमवार को राज्य में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 41°C से ऊपर रहा। राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी और बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: तापमान 41°C पहुंचा, रतलाम सबसे गर्म; 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

comp 101776096734 1776133816

प्रदेश में गर्मी अब तीखे तेवर दिखाने लगी है। इससे पारा 41 के पार पहुंच गया है। रतलाम में तापमान सबसे ज्यादा 41.2 रहा। इसके अलावा रतलाम में 41.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.8 डिग्री, धार में 40.4 डिग्री, खरगोन-मंडला में 40 डिग्री तापमान रहा। 16 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: पारा 40 डिग्री के पार, अगले 4 दिन में 4 डिग्री और बढ़ सकता है तापमान

comp 12717760490231776100797 1776135073

प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। सोमवार को बांदा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेशभर में चल रहीं पछुआ यानी पश्चिम से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में औसत तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार: दक्षिण-मध्य बिहार में 4 दिन बाद हीटवेव का अलर्ट; बारिश की संभावना

comp 42 111776146457 1776154035

राज्यभर में मौसम बदला हुआ है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक 18 अप्रैल के बाद दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में पारा 4 डिग्री तक बढ़ेगा, जिससे अधिकतम तापमान 40 के पार जाने की संभावना है। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश संभव है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: 19 शहरों में पारा 35°C के पार, भिवानी सबसे गर्म; दिन में झुलसाने लगी धूप

ezgif 1 ac541ecc5b17492611781776127223 1776134868

हरियाणा में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। राज्य के 19 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में 37.4°C दर्ज किया गया। अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 4-6°C तक और बढ़ोतरी संभव है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में तापमान 42°C, कल से हीटवेव का अलर्ट, 5°C तक चढ़ेगा पारा

gif2174762112217498685801776136339 1776139355

आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा तापमान 42°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। अगले 4 दिनों में प्रदेशभर में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके चलते कई इलाकों में हीट वेव जैसे हालात बनने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; 2 दिन बाद हीटवेव का अलर्ट

comp 2 1717471871211776129896 1776154222

राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार बना हुआ है, सोमवार को जमशेदपुर में पारा 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब-चंडीगढ़: मौसम में बदलाव होगा, गर्मी से राहत मिलेगी

ezgif 67e014441c02179b1776130983 1776142349

15 अप्रैल से पहाड़ी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके कारण हल्की बारिश, बादल या तेज हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम में हल्का बदलाव व तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: दो दिन रहेगी धूप, फिर 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

ezgif 3ecbd247f2e0d9c11776127274 1776144212

अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: 2 दिन सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 16 अप्रैल को बारिश के आसार

5820260413016l 1776144509

प्रदेश में दो दिन बाद फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 16 अप्रैल से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके असर ये ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि 17 अप्रैल को अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

2 9 1776103454



Source link

Report: आईएमएफ का दोहरा रवैया उजागर, भारत को दिए असमानता बढ़ाने वाले कर सुझाव


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अमीर और गरीब देशों के लिए अलग-अलग रवैया अपना रहा है। ऑक्सफेम की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, ब्रिटेन, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड जैसे समृद्ध देशों को प्रगतिशील करों की सलाह दे रहा है, वहीं भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों को ऐसे सुझाव मिले जिनका बोझ गरीबों पर पड़ सकता है। 


Trending Videos

रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 से 2024 के बीच भारत को आईएमएफ से सबसे अधिक प्रतिगामी कर सुझाव मिले। ये असमानता बढ़ा सकते हैं क्योंकि इनसे निम्न और मध्यम आय वर्ग पर अधिक बोझ पड़ता है। आईएमएफ द्वारा निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को दिए गए 59 फीसदी कर सुझाव प्रतिगामी थे, जबकि उच्च आय वाले देशों के लिए 52 फीसदी सिफारिशें प्रगतिशील श्रेणी में थीं। प्रतिगामी कर प्रणाली में कम आय वालों पर उच्च आय वालों की तुलना में अधिक बोझ पड़ता है। इसके विपरीत, आय के अनुपात में लगाया जाने वाला कर प्रगतिशील कहलाता है। 2020 के बाद से अरबपतियों की संपत्ति में 81 फीसदी की वृद्धि हुई है, इसके बावजूद संपत्ति पर कर बढ़ाने जैसे सुझाव बहुत कम दिए गए।



Source link

भास्कर अपडेट्स: तेलंगाना में इंटरमीडिएट रिजल्ट आने के बाद 4 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद चार स्टूडेंट्स के सुसाइड का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को लेकर बहुत परेशान थे।

रविवार को IPE 2026 के रिजल्ट आए थे, जिसके बाद अलग-अलग जिलों से ये मामले सामने आए। निर्मल, मेडक और आदिलाबाद जिलों में तीन और खम्मम जिले में एक 17 साल के छात्र ने अपनी जान दे दी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सिक्किम में फंसे हुए 158 ड्राइवरों को बचाया गया

live update centre 66 1776119984

उत्तर सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने से फंसे 158 ड्राइवरों और वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले 1,321 पर्यटकों को 9 अप्रैल को रेस्क्यू किया गया था। 5 अप्रैल को तराम चू क्षेत्र में सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। सेना, बीआरओ, आईटीबीपी और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों को अलग-अलग मार्गों से गंगटोक पहुंचाया।

खबरें और भी हैं…



Source link

लैंसेट पत्रिका के एक अध्ययन के अनुसार, 2023 में विश्व भर में 1.3 अरब लोग लिवर की बीमारी से पीड़ित होंगे।


लैंसेट पत्रिका के एक अध्ययन के अनुसार, 2023 में विश्व भर में 1.3 अरब लोग लिवर की बीमारी से पीड़ित होंगे। | 2023 में वैश्विक स्तर पर 1.3 अरब लोग लिवर की बीमारी से प्रभावित होंगे। – Hindi Oneindia



Source link

ED ने I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया: बंगाल चुनाव से 10 दिन पहले कार्रवाई; TMC बोली- इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठे


  • Hindi News
  • National
  • Bengal Election ED Arrests I PAC Director Vinesh Chandel 10 Days Before Polls | TMC

नई दिल्ली/कोलकाता4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ED ने गिरफ्तारी के बाद विनेश चंदेल को दिल्ली में जज के सामने पेश कर कस्टडी मांगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से 10 दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने I-PAC के डायरेक्टर और को-फाउंडर विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोमवार शाम दिल्ली में पकड़ा गया।

ED की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चुनावी रणनीति बनाती है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर कहा कि चुनाव से 10 दिन पहले हुई यह कार्रवाई निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाती है। उनका आरोप है कि ED, CBI और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए हो रहा है।

बनर्जी ने कहा- अमित शाह और BJP, ज्ञानेश कुमार और अपनी हर एजेंसी के साथ 4-5 मई को बंगाल आएं। बंगाल न डरेगा, न चुप रहेगा और न झुकेगा। यहां दबाव का जवाब विरोध से दिया जाता है।

normal text quote 52 1776110901

2 अप्रैल: ED ने चंदेल के ठिकानों पर छापेमारी की

जांच एजेंसी ने दिल्ली में विनेश चंदेल के ठिकानों के अलावा बेंगलुरु में I-PAC के दूसरे को-फाउंडर और डायरेक्टर ऋषि राज सिंह, मुंबई में आम आदमी पार्टी के पूर्व कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर के ठिकानों पर भी छापे मारे गए थे।

विनेश चंदेल I-PAC के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और इस राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म के संस्थापकों में शामिल हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर, प्रतीक जैन और ऋषिराज सिंह के साथ मिलकर इस कंपनी की नींव रखी थी।

अब पूरे मामले को समझिए

8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं।

कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं।

ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे I-PAC के ऑफिस भी गईं। उन्होंने कहा था- गृहमंत्री मेरी पार्टी के दस्तावेज उठवा रहे हैं। ED ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

ममता 8 जनवरी की दोपहर 12 बजे I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पहुंची थीं।

ममता 8 जनवरी की दोपहर 12 बजे I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पहुंची थीं।

रेड के दौरान फाइलें लेकर चली गईं थी CM ममता

सर्च ऑपरेशन के दौरान, CM ममता बनर्जी अन्य TMC नेताओं के साथ I-PAC ऑफिस पहुंचीं। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। ममता ऑफिस से कई फाइलें लेकर बाहर निकलीं और मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय एजेंसी पर हद से ज्यादा दखलंदाजी का आरोप लगाया।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि I-PAC पार्टी के चुनाव रणनीतिकार के रूप में काम करता है और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ED ने गोपनीय चुनाव रणनीति से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए रेड डाली।

तस्वीर 8 जनवरी की है, जब बंगाल CM ममता ने कोलकाता में ED की छापेमारी के बीच मीडिया को संबोधित किया था।

तस्वीर 8 जनवरी की है, जब बंगाल CM ममता ने कोलकाता में ED की छापेमारी के बीच मीडिया को संबोधित किया था।

I-PAC रेड मामला : 2,742 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस

I-PAC यानी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी एक पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी है। यह राजनीतिक दलों के लिए बड़े स्तर पर चुनावी अभियानों का काम करती है। कंपनी और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। CBI ने इस मामले में 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी।

पूरा मामला ₹2,742 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। आरोप है कि ₹20 करोड़ हवाला के जरिए I-PAC तक ट्रांसफर हुए। ED ने 28 नवंबर 2020 को इसकी जांच शुरू की थी। 8 जनवरी 2026 को ED ने कोलकाता में I-PAC और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर छापा मारा था।

ED के अफसरों ने प्रतीक के घर और ऑफिस से कई डॉक्यूमेंट्स जब्त किए।

ED के अफसरों ने प्रतीक के घर और ऑफिस से कई डॉक्यूमेंट्स जब्त किए।

ED ने शक्ति के दुरुपयोग की CBI जांच की मांग की

ED ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कथित शक्ति के दुरुपयोग की CBI जांच की मांग भी की है। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। ED ने आरोप लगाया था कि जांच से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण राज्य प्रशासन की मौजूदगी में वहां से ले जाए गए, जिससे एजेंसी की कार्रवाई में बाधा पहुंची।

वहीं TMC और राज्य सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि ED चुनाव से पहले I-PAC की चुनावी रणनीति से जुड़े दस्तावेज हासिल करने की कोशिश कर रही थी।

ed 21767937306176794323917680459431768278313177435 1776112541

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

I-PAC रेड में दखल, सुप्रीम कोर्ट ने ममता से पूछा:केंद्र में आपकी सरकार होती तो क्या करते

sc supreme court 1776112778

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में I-PAC के ऑफिस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने ममता बनर्जी की बंगाल सरकार से पूछा कि अगर केंद्र में आपकी सरकार होती और कोई राज्य ऐसी कार्रवाई करता तो आपका रुख क्या होता। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

नई दिल्ली पुलिस ने फर्जी न्यायिक अधिकारी और उसके सहयोगी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया


नई दिल्ली पुलिस ने फर्जी न्यायिक अधिकारी और उसके सहयोगी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया | नई दिल्ली में फर्जी न्यायिक अधिकारी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया – Hindi Oneindia



Source link

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम हटाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम हटाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। | पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। – Hindi Oneindia



Source link

विनेश चंदेल की गिरफ्तारी से पश्चिम बंगाल में चुनावी निष्पक्षता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं हैं।


विनेश चंदेल की गिरफ्तारी से पश्चिम बंगाल में चुनावी निष्पक्षता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं हैं। | विनेश चंदेल की गिरफ्तारी से चुनावी निष्पक्षता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। – Hindi Oneindia



Source link

नोएडा विरोध प्रदर्शन: पुलिस ने पुष्टि की कि कार्यकर्ताओं के तितर-बितर होने के बाद बाहरी लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की।


नोएडा विरोध प्रदर्शन: पुलिस ने पुष्टि की कि कार्यकर्ताओं के तितर-बितर होने के बाद बाहरी लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की। | नोएडा विरोध प्रदर्शन: पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार बाहरी लोगों ने अशांति फैलाने का प्रयास किया – Hindi Oneindia



Source link