Home Blog Page 257

आज का मेष राशिफल 10 अप्रैल 2026: जल्दबाजी से बचें, सोच-समझकर फैसले लें


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहने वाला है। आपके भीतर कुछ नया करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों की ओर तेज़ी से बढ़ेंगे। हालांकि, जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले कुछ चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना ज़रूरी होगा।

Aaj Ka Mesh Rashi Rashifal 10 April 2026

सामान्य भविष्यफल: आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और पहलकदमी की सराहना होगी। निजी जीवन में भी आप अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका पाएंगे। बस अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए व्यायाम या खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, काम के दबाव या जल्दबाज़ी के कारण छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा।

करियर/वित्त: करियर के मोर्चे पर आज का दिन काफी गतिशील रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी पूरी क्षमता से निभाएंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ तालमेल बिठाकर चलना आपके लिए हितकर होगा। आर्थिक मामलों में निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन किसी भी बड़े फैसले से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना न भूलें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

प्रेम: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक भावुक और समर्पित महसूस करेंगे। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का यह अच्छा समय है। हालांकि, छोटी-मोटी बातों पर बहस से बचें और धैर्य से काम लें। सिंगल जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है, जो आपके जीवन में उत्साह भर सकता है।

आज आपके लिए शुभ अंक 9 है, जो आपको हर कार्य में सफलता दिलाएगा। शुभ रंग लाल है, जो आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा। हनुमान जी की पूजा करना और ‘ॐ अंग अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा।

ग्रहों का प्रभाव:

आज मंगल ग्रह अपनी उच्च ऊर्जा के साथ आपके राशि स्वामी के रूप में सक्रिय है। यह आपको अदम्य साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेगा। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेज़ी से बढ़ेंगे, लेकिन इसकी वजह से थोड़ी आक्रामकता या अधीरता भी आ सकती है।

सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों को बढ़ाएगा। आप अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख पाएंगे और दूसरों को प्रेरित करने में सफल रहेंगे। यह आपको सामाजिक और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में पहचान दिलाएगा।

बुध की स्थिति आज आपकी संवाद शैली को प्रभावित कर सकती है। आप अपनी बातों को स्पष्टता से रखेंगे, लेकिन कभी-कभी आपकी वाणी में थोड़ी तीक्ष्णता आ सकती है। महत्वपूर्ण बातचीत में शब्दों का चयन सावधानी से करें।

युवा जातकों के लिए सलाह:

  • अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं, जैसे कोई नया कौशल सीखना या किसी प्रोजेक्ट पर काम करना।
  • छोटी-मोटी बातों पर बहस करने से बचें; अपनी बात शांति से रखें और दूसरों की भी सुनें।
  • अपने करियर लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहें और उन्हें प्राप्त करने के लिए एक ठोस योजना बनाएं।
  • सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय बर्बाद करने के बजाय, अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दें।
  • आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं, जैसे बचत करना या पार्ट-टाइम काम खोजना।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। आपके व्यक्तिगत ग्रहों की स्थिति के अनुसार इसमें भिन्नता संभव है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले अपने ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

आपका दिन शुभ हो और आप अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करें! खुश रहें और सकारात्मकता फैलाएं!



Source link

भास्कर अपडेट्स: मणिपुर में BSF जवान शहीद, गश्त के दौरान गोली लगी थी; हॉस्पिटल में दम तोड़ा


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मोंगकोट चेपू इलाके में गश्त के दौरान कॉन्स्टेबल मिथुन मंडल को गोली लगी। गोली उनके कंधे से आर-पार हो गई। उन्हें इलाज इंफाल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई।

मिथुन मंडल पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घटना की निंदा करते हुए श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

घटना के बाद इलाके में तनाव है। कुकी CSO वर्किंग कमेटी ने फायरिंग के पीछे दूसरे समुदाय के उग्रवादियों का हाथ होने का दावा किया है। इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

श्रीनगर के हैदरपोरा में दारुल उलूम की इमारत में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

newsroom composite

कश्मीर में श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में स्थित जामिया अरबिया अशरफुल उलूम में शुक्रवार कोआग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। यह इमारत संभवतः मस्जिद या दारुल उलूम की है; हालांकि, अभी इसकी पुष्टि की जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाला इंटरनेशनल गैंग पकड़ाया, दिल्ली से 2 आरोपी गिरफ्तार

23 1775829311

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन और स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) ने कंबोडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया से ऑपरेट हो रहे साइबर ठगी गिरोह के एक मॉड्यूल को पकड़ा है। दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य खुद को अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे। वे डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर कराते थे। इसके अलावा, फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए भी लोगों को ठगा जाता था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि नेटवर्क कंबोडिया और कई दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से संचालित हो रहा था। सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी की जा रही थी। गिरोह ठगी के लिए एडवांस डिजिटल टूल्स, फर्जी पहचान (स्पूफिंग) और कई बैंक खातों का इस्तेमाल करता था। ठगी की रकम को म्यूल अकाउंट्स के जरिए अलग-अलग खातों में घुमाकर ट्रेसिंग से बचाया जाता था।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

live update left 6 1775819874

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से एक हफ्ते की अग्रिम जमानत मिल गई है। यह राहत उन्हें असम में दर्ज केस में मिली है। कोर्ट ने कहा है कि यह राहत सीमित समय के लिए है। इस दौरान पवन खेड़ा को संबंधित कोर्ट या एजेंसी के सामने पेश होकर आगे की कानूनी प्रक्रिया एक हफ्ते में पूरी करनी होगी।

पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाए थे। खेड़ा ने दावा किया कि रिनिकी के पास एक से अधिक पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति है, जिसका जिक्र हिमंता के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है।

कैश कांड- जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अभी इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज थे

live update left 4 1775804450

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जस्टिस वर्मा इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किए गए थे, जब उनके सरकारी आवास पर जला हुआ कैश मिलने पर विवाद खड़ा हुआ था। इस मामले में उनके खिलाफ इन-हाउस जांच चल रही है और संसदीय कार्रवाई के जरिए हटाने की प्रक्रिया की संभावना भी जताई गई थी। जस्टिस वर्मा ने 5 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली थी।

गगनयान मिशन के लिए श्रीहरिकोटा में दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा

integrated air drop test iadt 021775795518 1775802897

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष संगठन (ISRO) को महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक करने पर बधाई दी। यह अगले साल होने वाली भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में अहम कदम है।

पिछले टेस्ट में गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल के लिए डिज़ाइन किए गए पैराशूट-आधारित डीसेलरेशन सिस्टम (गति कम करने वाले सिस्टम) के एंड-टू-एंड प्रदर्शन को प्रदर्शित किया गया था।

जनगणना 2027 के पहले चरण में अबतक 5.72 लाख परिवारों ने सेल्फ-एन्यूमरेशन किया

cencuss 1775795302

भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने शुक्रवार को बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अबतक 5.72 लाख से ज्यादा परिवारों ने सेल्फ-एन्यूमरेशन (खुद से जानकारी देने) सुविधा का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि यह जनगणना की डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी को दिखाता है।

सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मिल रही है, जहां 16 अप्रैल से फिजिकल हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना शुरू होगी। जनगणना 2027 की शुरुआत 1 अप्रैल को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई।

इसके साथ ही 15 दिनों की सेल्फ-एन्यूमरेशन विंडो भी शुरू हुई – जो इस विशाल अभ्यास के इतिहास में पहली बार हुआ है।

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, इस बार 1 जुलाई से शुरू होगी

news image 2024 03 20t2035054931710955114175302276 1775791015

1 जुलाई से 28 अगस्त के बीच होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। केवल 13 से 70 साल की उम्र के तीर्थयात्री ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। 6 हफ्ते से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी। रजिस्ट्रेशन आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी से होगा। 8 अप्रैल के बाद जारी वैलिड स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा कराना होगा।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में 2 कारें आसने-सामने से टकराईं, 6 की मौत

live update centre 101775785828 1775786179

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाथिया नवागांव के पास शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हुई है। 3 गंभीर घायल हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर 37 करोड़ का सोना पकड़ाया, 24 महिलाओं के पास 29 किलो गोल्ड मिला

live update centre 601775768484 1775784999

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को 29.37 किलो सोने के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक सुनियोजित गोल्ड स्मगलिंग रैकेट है और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जांच जारी है।

राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद CAPF एक्ट लागू, नोटिफिकेशन जारी

live update centre 59 1775768421

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने CAPF (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) एक्ट, 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जिससे भर्ती, प्रमोशन और डेपुटेशन के नियम तय होंगे। इस नए कानून के तहत CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा शर्तों को एक समान ढांचे में लाया जाएगा।

ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में ट्रेनी अग्निवीर कमरे में फंदे से लटका मिला

suicide 1775767833

ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में कमरे के अंदर ट्रेनी अग्निवीर कार्तिक यादव फंदे से लटका मिला। 19 साल का कार्तिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

जम्मू में संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

jammu kashmir live 1 1775767987

जम्मू में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसकी गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी संपर्क मिलने की बात सामने आई है, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

तेलंगाना में नर्स ने सुसाइड किया, परिवार ने लगाया रेप का आरोप

live update left 61 1775768414

तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की नर्स अपने घर की छत पर फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

भास्कर अपडेट्स: मुंबई एयरपोर्ट पर 37 करोड़ का सोना पकड़ाया, 24 महिलाओं के पास 29 किलो गोल्ड मिला


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को 29.37 किलो सोने के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक सुनियोजित गोल्ड स्मगलिंग रैकेट है और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जांच जारी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद CAPF एक्ट लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया

live update centre 59 1775768421

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने CAPF (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) एक्ट, 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जिससे भर्ती, प्रमोशन और डेपुटेशन के नियम तय होंगे। इस नए कानून के तहत CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा शर्तों को एक समान ढांचे में लाया जाएगा।

ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में ट्रेनी अग्निवीर कमरे में फंदे से लटका मिला

suicide 1775767833

ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में कमरे के अंदर ट्रेनी अग्निवीर कार्तिक यादव फंदे से लटका मिला। 19 साल का कार्तिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

जम्मू में संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

jammu kashmir live 1 1775767987

जम्मू में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसकी गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी संपर्क मिलने की बात सामने आई है, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

तेलंगाना में नर्स ने सुसाइड किया, परिवार ने लगाया रेप का आरोप

live update left 61 1775768414

तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की नर्स अपने घर की छत पर फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Biz Updates: कोल इंडिया ने रोका महंगाई का असर, आरबीआई का ₹2 लाख करोड़ का वीआरआरआर ऑक्शन, पढ़ें बिजनेस अपडेट्स


भारतीय कॉरपोरेट और वित्तीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटनाक्रम दर्ज किए गए हैं, जो ऊर्जा आपूर्ति, नकदी प्रबंधन और कॉर्पोरेट नेतृत्व की दिशा तय करते हैं। एक तरफ जहां देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया (सीआईएल) ने बढ़ती लागत का बोझ खुद उठाकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है, वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी के प्रबंधन के लिए बड़े कदम की घोषणा की है। इसके अलावा, महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) को संजय खन्ना के रूप में नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मिला है।

कोल इंडिया ने उठाया बढ़ती लागत का बोझ, उत्पादन में गिरावट

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया ने विस्फोटकों और औद्योगिक डीजल की बढ़ती कीमतों के झटके को खुद अवशोषित कर लिया है ताकि इसका व्यापक असर उपभोक्ताओं पर न पड़े और किफायती दामों पर कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। पश्चिम एशिया संकट के बाद से अमोनियम नाइट्रेट (विस्फोटकों का 60% हिस्सा) की कीमत युद्ध-पूर्व के 50,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन से 44 प्रतिशत बढ़कर 1 अप्रैल 2026 तक 72,750 रुपये प्रति मीट्रिक टन हो गई है। इसके परिणामस्वरूप मार्च अंत तक विस्फोटकों की औसत लागत 26 प्रतिशत बढ़ गई है। इसी तरह, मध्य मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 के बीच औद्योगिक डीजल की कीमत 92 रुपये से बढ़कर 142 रुपये प्रति लीटर (54% की वृद्धि) हो गई है। इन सबके बावजूद, CIL की कुछ सहायक कंपनियों ने सिंगल विंडो ई-ऑक्शन में कोयले का रिजर्व प्राइस घटाया है और ऑक्शन की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई है। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कोयला उत्पादन 1.7 प्रतिशत गिरकर 768.1 मिलियन टन रह गया है।

आरबीआई का दो लाख करोड़ का वीआरआर ऑक्शन

बैंकिंग प्रणाली में मौजूद अतिरिक्त तरलता को संतुलित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक शुक्रवार को 2 लाख करोड़ रुपये का 7-दिवसीय वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो ऑक्शन आयोजित करेगा। सरकारी प्रतिभूतियों के परिपक्व होने के कारण बैंकिंग सिस्टम में भारी नकदी अधिशेष हो गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 9 अप्रैल तक बैंकिंग सिस्टम में लगभग 4.55 लाख करोड़ रुपये का अधिशेष होने का अनुमान है। 8 अप्रैल को 31,329 करोड़ रुपये के जीसेक्स परिपक्व हुए हैं, जबकि 12 और 17 अप्रैल को भी बड़ी राशि की परिपक्वताएं निर्धारित हैं। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद स्पष्ट किया कि केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था की उत्पादक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तरलता प्रबंधन में सक्रिय और एहतियाती कदम उठाना जारी रखेगा।

संजय खन्ना बने बीपीसीएल के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने संजय खन्ना को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का नया चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया है। वह इस पद पर 31 मई 2029 को अपनी सेवानिवृत्ति तक या अगले आदेश तक बने रहेंगे। खन्ना इससे पहले कंपनी में निदेशक (रिफाइनरीज) के रूप में कार्यरत थे और उनके पास रिफाइनरी संचालन में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कोच्चि रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक के रूप में महामारी के दौरान कंपनी के पहले प्रोपलीन डेरिवेटिव पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट (पीडीपीपी) को सफलतापूर्वक चालू किया था। बीपीसीएल की कुल रिफाइनिंग क्षमता 35.3 एमएमटीपीए है और कंपनी का लक्ष्य 2040 तक नेट जीरो एनर्जी कंपनी बनना है।



Source link

The Bonus Market Updates: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार


भारतीय बाजार शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 918.60 अंक बढ़कर 77,550.25 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 275.50 अंक बढ़कर 24,050.60 पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे गिरकर 92.73 पर बंद हुआ।

बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान के चलते शुक्रवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले पश्चिम एशिया संकट में और अधिक नरमी आने की उम्मीदों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच निवेशकों का मनोबल बढ़ा है।

दिनभर सकारात्मक दायरे में रहने के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बाद में 918.60 अंक या 1.20 प्रतिशत बढ़कर 77,550.25 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 990.85 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 77,622.50 पर पहुंच गया था।

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 275.50 अंक या 1.16 प्रतिशत चढ़कर 24,050.60 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी के कारण सकारात्मक रुझान देखने को मिला, जबकि टीसीएस के वित्तीय परिणामों के बाद आईटी शेयरों में कुछ मुनाफावसूली हुई।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। दूसरी ओर, सन फार्मा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक पिछड़ गए।

एफआईआई और डीआईआई गतिविधि

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1711.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 955.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह दिखाता है कि घरेलू निवेशकों ने बाजार को समर्थन दिया। पिछले सत्र यानी गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 फीसदी गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 222.25 अंक या 0.93 फीसदी गिरकर 23,775.10 पर समाप्त हुआ था।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक उच्च स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।



Source link

बाजार का ‘रोलर-कोस्टर’ हफ्ता: वैश्विक तनाव के बावजूद सेंसेक्स में 4000 अंकों से अधिक का उछाल, समझें गुणा-गणित


शेयर बाजार में 6 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ कारोबारी हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक ‘रोलर-कोस्टर’ राइड के रूप में दर्ज हो गया है। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बावजूद, बाजार ने जिस तरह वापसी की, वह किसी चमत्कार से कम नहीं। अगर आप एक आम निवेशक हैं, तो आपके लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि इस हफ्ते बाजार ने 73,000 के गोते से लेकर ऐतिहासिक 77,500 तक की उड़ान कैसे भरी?


Trending Videos



आइए पूरे हफ्ते में बाजार की चाल और इससे जुड़े गुणा-गणित को सवालों और जवाबों के जरिए आसान भाषा में समझते हैं।



Source link

Mutual Fund: मार्च में इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश आठ महीनों के उच्चतम स्तर पर, एसआईपी ने बनाया रिकॉर्ड


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में शुद्ध निवेश बढ़कर 40,450.26 करोड़ रुपये हो गया। यह जुलाई 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। फरवरी में यह आंकड़ा 25,977.81 करोड़ रुपये था।

सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मार्च में एसआईपी का योगदान 32,087 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह फरवरी के 29,845 करोड़ रुपये से अधिक है, जो खुदरा निवेशकों की लगातार भागीदारी दर्शाता है। हालांकि, पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग से मार्च में 2.39 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई। फरवरी में इसमें 94,530 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

इस निकासी का मुख्य कारण डेट फंड्स से भारी मात्रा में पैसे का निकलना रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, निवेश में यह वृद्धि एसआईपी के जरिए लगातार निवेश से हुई है। साल के अंत में पोर्टफोलियो समायोजन भी एक वजह है। बाजार की गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा गया। पश्चिम एशिया में तनाव से आई अस्थिरता ने दीर्घकालिक निवेशकों को अच्छे प्रवेश बिंदु दिए।

इक्विटी में विभिन्न श्रेणियों का प्रदर्शन

इक्विटी श्रेणी के सभी खंडों में निवेश में वृद्धि दर्ज की गई। फ्लेक्सी-कैप फंड्स सबसे आगे रहे, जिनमें मार्च में 10,054.12 करोड़ रुपये का निवेश आया। मिड-कैप में 6,063.53 करोड़ रुपये और स्मॉल-कैप में 6,263.56 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। लार्ज-कैप फंड्स में 2,997.84 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स में 2,698.82 करोड़ रुपये का स्थिर निवेश देखा गया।

डेट और अन्य फंड्स से निकासी

इसके विपरीत, डेट म्यूचुअल फंड्स में मार्च में 2.94 लाख करोड़ रुपये की भारी निकासी की गई। फरवरी में इनमें 42,106.31 करोड़ रुपये का निवेश आया था। ओवरनाइट और लिक्विड फंड्स इस निकासी के मुख्य कारण रहे। हाइब्रिड स्कीम्स से 16,538.47 करोड़ रुपये और आर्बिट्रेज फंड्स से 21,113.70 करोड़ रुपये की निकासी दर्ज की गई। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश घटकर 2,266 करोड़ रुपये रह गया। नए फंड ऑफर के जरिए मार्च में चौबीस लॉन्च से 3,985 करोड़ रुपये जुटाए गए।



Source link

Abhinav Arora कौन हैं? दिल्ली में ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाता रहा बाल कथावाचक, जानलेवा हमले में पिता घायल-VIDEO


Delhi

oi-Divyansh Rastogi

Kathavachak Abhinav Arora Attack In Delhi: वृंदावन के 10 साल के बाल कथावाचक पर गुरुवार (9 अप्रैल 2026) रात करीब 10 बजे दिल्ली में जानलेवा हमला हुआ। तिकलनगर इलाके में एक साधारण सी सड़क पर अचानक चीख-पुकार मच गई। जब अरोरा की कार को कुछ लोगों ने घेर लिया। गाली-गलौज, डंडे बरसाए गए। कार के शीशे टूटे। अंदर बैठे परिवार की चीखें आसमान छूने लगीं। अभिनव के पिता तरुण राज अरोरा मारपीट का शिकार हुए। मदद मांगते हुए मासूम बच्चे की आवाज वीडियो में कैद हो गई।

यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि दिल्ली की सड़कों पर रोड रेज का खौफनाक वीडियो है, जो अभिनव ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। लाखों फॉलोअर्स वाले इस बाल भक्त की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। लेकिन सवाल सबसे बड़ा यह है कि अभिनव अरोरा आखिर कौन हैं? और एक छोटे से बच्चे के पैर पर चोट लगने के बहाने क्यों भड़क गई भीड़?

Kathavachak Abhinav Arora

Who Is Abhinav Arora: अभिनव अरोरा कौन हैं? वृंदावन के बाल कथावाचक की कहानी

अभिनव अरोरा दिल्ली में रहते हैं और एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं क्लास के छात्र हैं। उनके पिता तरुण राज अरोरा एक लेखक हैं। लेकिन अभिनव की पहचान स्कूल से अलग है, वे वृंदावन के बाल कथावाचक हैं। भगवान कृष्ण और राम की भक्ति में डूबे 10 साल के इस मासूम बच्चे के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वे छोटी-छोटी उम्र में ही कथाएं सुनाते हैं, भजन गाते हैं और भक्ति का संदेश देते हैं। उनका चेहरा मासूमियत से भरा होता है, आवाज़ में कृष्ण भक्ति का जादू। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग उन्हें ‘बाल भक्त’ कहकर प्यार करते हैं। परिवार धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से सक्रिय है। अभिनव की भक्ति यात्रा वृंदावन से शुरू हुई, लेकिन दिल्ली में रहकर भी वे लगातार भक्ति रस बिखेरते हैं।

Vrindavan Kathavachak Abhinav Arora Attack: क्या हुआ उस रात?

तरुण राज अरोरा के मुताबिक, रात 10 बजे वे परिवार के साथ कार में तिकलनगर से गुजर रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी कार से एक बच्चे के पैर पर चोट लग गई। बात छोटी थी, लेकिन कहासुनी तेजी से बढ़ गई। भीड़ ने कार को घेर लिया। गाली-गलौज शुरू। फिर डंडे और लाठियां चल पड़ीं। कार के आगे का शीशा टूटा। अंदर बैठी महिला (परिवार की सदस्य) चीख उठीं। अभिनव भी डरकर मदद के लिए चिल्लाता रहा। पिता तरुण राज अरोरा को बुरी तरह पीटा गया। वे चोटिल हो गए। वीडियो में साफ दिखता है कि कुछ लोग पगड़ी बांधे हुए हैं, पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, लेकिन भीड़ का गुस्सा काबू में नहीं आ रहा। कार के शीशे टूट रहे हैं। अभिनव की चीखें और परिवार की दहशत हर किसी को झकझोर देती है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत रोड रेज का केस दर्ज किया गया। शुरुआती जांच में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। बाद में 2 आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पीड़ित बच्चे को अस्पताल ले जाकर चेक किया गया, कोई चोट नहीं पाई गई। पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पूरी घटना की जांच चल रही है।

अभिनव का संदेश: ‘अगला नंबर आपका है’

हमले के कुछ घंटे बाद अभिनव ने पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कैप्शन में नवाज देवबंदी की ये कविता लिखी:

‘जलते घर को देखने वालो, फूस का छप्पर आपका है।
आग के पीछे तेज़ हवा है, आगे मुकद्दर आपका है।
उसके कत्ल पे मैं भी चुप था, अब मेरा नंबर आया।
मेरे कत्ल पे आप भी चुप हैं, अगला नंबर आपका है।’

अभिनव ने साफ-साफ लिखा कि इस घटना को किसी धर्म या समुदाय से जोड़कर टिप्पणी करना अनुचित है। हम सिख धर्म का गहरा सम्मान करते हैं। यह साहस, सेवा और मानवता का प्रतीक है। यह मामला कुछ व्यक्तियों के कृत्य का है, न कि किसी संपूर्ण धर्म का।

दिल्ली में रोड रेज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर लोग भड़क जाते हैं। पुलिस का कहना है कि CCTV और गवाहों के आधार पर जल्द कार्रवाई पूरी की जाएगी।

अभिनव अरोड़ा के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट हुआ है.

इसमें उनके पिता गाड़ी में बैठे हुए हैं और उसपर हमला किया जा रहा है. अंदर बैठे लोग चीख रहे हैं.

मामला क्या है- ये नहीं बताया गया लेकिन पोस्ट में लिखा गया 👇

जलते घर को देखने वालों फूस का छप्पर आपका है
आपके पीछे तेज़ हवा है आगे… pic.twitter.com/Cd9bQvI33E

— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) April 9, 2026 “>

हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी होगी

अभिनव अरोरा जैसे बाल कथावाचक समाज को भक्ति, शांति और प्रेम का संदेश देते हैं। लेकिन जब खुद वे हिंसा का शिकार होते हैं, तो सवाल उठता है कि हमारा समाज कितना असहिष्णु हो गया है? अभिनव का संदेश सबके लिए है कि चुप्पी मत साधो। आज मेरे घर में आग लगी, कल आपके घर में लग सकती है। परिवार अब सुरक्षित है। पुलिस जांच में जुटी है। मामला दिल्ली पुलिस के पास है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिनव और परिवार ने न्याय की उम्मीद जताई है।





Source link

COVID-19 Cases: मुंबई-बेंगलुरु और केरल में कोरोना फिर से फैला रहा फन? नया Omicron सब-वेरिएंट कितना घातक?


India

oi-Divyansh Rastogi

COVID-19 New Omicron Sub-variant: भारत में COVID-19 के मामलों में एक बार फिर मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। बड़े शहरों मुंबई, बेंगलुरु और केरल के कुछ हिस्सों में क्लस्टर रिपोर्ट हुए हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या लगभग स्थिर है। कोई बड़ी लहर या गंभीर स्थिति नहीं बन रही।

इस बढ़ोतरी के पीछे Omicron का एक नया सब-वेरिएंट है, जिसकी पहचान भारत के जीनोमिक सर्विलांस नेटवर्क ने की है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्ट्रेन तेजी से फैलता दिख रहा है, लेकिन पहले के वेरिएंट्स की तरह गंभीर बीमारी नहीं पैदा कर रहा। लक्षण ज्यादातर हल्के हैं। गले में खराश, थकान और हल्का बुखार। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं…

COVID-19 New Omicron Sub-variant

COVID-19 New Sub-variant Found Mumbai-Kerala: नया सब-वेरिएंट: क्या कहते हैं आंकड़े?

भारत के INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) ने इस नए सब-वेरिएंट का पता लगाया। दुनिया भर में भी कुछ देशों में COVID मामलों में 10-15% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो Omicron परिवार के सब-वेरिएंट्स से जुड़ी है। भारत में यह बढ़ोतरी अभी सीमित है और मुख्य रूप से शहरी इलाकों तक।

शुरुआती अध्ययनों से पता चलता है कि:

  • वायरस तेजी से फैल रहा है (high transmissibility)।
  • लेकिन गंभीर निमोनिया, ICU भर्ती या मौत का खतरा बहुत कम है।
  • लक्षण: गला खराब, थकान, हल्का बुखार, कभी-कभी नाक बंद या सिरदर्द। पुराने COVID की तरह तेज बुखार या सांस की तकलीफ कम ही देखी जा रही है।

यह BA.3.2 ‘Cicada’ जैसे अन्य सब-वेरिएंट्स से मिलता-जुलता लग रहा है, जो पहले कुछ देशों में पाया गया था।

भारत की ‘हाइब्रिड इम्यूनिटी’ सबसे बड़ा बचाव

भारत की सबसे बड़ी ताकत इस वक्त हाइब्रिड इम्यूनिटी है। देश की बड़ी आबादी को दो चीजें मिल चुकी हैं:

  • 1. कोविड वैक्सीन की दोनों या तीन डोज।
  • 2. पिछले सालों में नैचुरल इंफेक्शन (कोरोना हो चुका होना)।

इस कॉम्बिनेशन से शरीर में मजबूत ‘इम्यून मेमोरी’ बन गई है। नतीजा? वायरस भले ही तेजी से फैले, लेकिन गंभीर बीमारी का खतरा बहुत कम रह गया है।

फिर भी विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि बुजुर्ग, कमजोर इम्यूनिटी वाले, डायबिटीज, हृदय रोग या फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त लोग अभी भी सतर्क रहें। मास्क, हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में एहतियात बरतना अभी भी जरूरी है।

सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की रणनीति

केंद्र और राज्य सरकारें इस बार पहले से ज्यादा तैयार दिख रही हैं। मुख्य फोकस तीन चीजों पर है:

जीनोमिक सर्विलांस को और मजबूत करना: INSACOG, ICMR और NCDC मिलकर देशभर के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग कर रहे हैं। इससे म्यूटेशन का पैटर्न, नए क्लस्टर और गंभीरता का रियल-टाइम ट्रैकिंग हो पा रहा है।
टारगेटेड वैक्सीनेशन: 60+ उम्र, को-मॉर्बिडिटी वाले और हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज देने पर जोर। पूरे देश में वैक्सीनेशन ड्राइव को तेज किया जा रहा है।
वेस्टवॉटर मॉनिटरिंग: शहरों के सीवेज सैंपल से वायरस का शुरुआती संकेत मिल रहा है, जो क्लस्टर बनने से पहले ही अलर्ट देता है। अधिकारी लगातार कह रहे हैं कि पैनिक मत कीजिए। डेटा पर आधारित कदम उठाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर गलत जानकारी: सबसे बड़ा खतरा

सबसे बड़ी चुनौती गलत खबरें हैं। सोशल मीडिया पर पुराने COVID वीडियो, ‘नया वायरस घातक है’ जैसे झूठे दावे और ‘डबल मास्किंग जरूरी’ जैसी बिना आधार की सलाह तेजी से वायरल हो रही हैं।

विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि गलत जानकारी वायरस से भी तेज फैलती है। इससे अनावश्यक दहशत फैलती है और लोग जरूरी सावधानियां भी नहीं बरत पाते। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपील की है कि सिर्फ आधिकारिक स्रोत (MoHFW, ICMR, राज्य स्वास्थ्य विभाग) से जानकारी लें।

COVID-19 Essential Tips: क्या करें? आम नागरिकों के लिए 5 जरूरी सलाह

  • 1. लक्षण दिखें तो टेस्ट कराएं: हल्का बुखार या गला खराब हो तो घरेलू RAT किट से टेस्ट करें।
  • 2. मास्क और हैंड हाइजीन: भीड़ में मास्क लगाएं, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ।
  • 3. बूस्टर डोज लें: अगर 6 महीने से ज्यादा हो गए हों तो बूस्टर लें।
  • 4. घरेलू देखभाल: हल्के लक्षणों में आराम, पानी ज्यादा पिएं और डॉक्टर से सलाह लें।
  • 5. पैनिक न फैलाएं: दोस्तों-रिश्तेदारों को सही जानकारी दें, अफवाहों पर विश्वास न करें।

सतर्क लेकिन घबराएं नहीं

भारत ने पिछले चार साल में COVID की कई लहरें देखी हैं। हर बार हमने सीखा और बेहतर तैयारी की। इस बार भी मामूली बढ़ोतरी है, लेकिन हाइब्रिड इम्यूनिटी और मजबूत सर्विलांस सिस्टम हमें सुरक्षा दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का संदेश साफ है कि सतर्क रहें, लेकिन सामान्य जीवन जीएं।” अगर आपको लक्षण महसूस हों तो डॉक्टर से संपर्क करें। परिवार के बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

अपडेट: स्थिति पर नजर रखी जा रही है। INSACOG हर हफ्ते नई रिपोर्ट जारी कर रहा है। आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर लेटेस्ट जानकारी चेक करते रहें।



Source link

IPU Convocation में 26,649 डिग्रियां, CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, ‘युवा ही बनाएंगे विकसित भारत’


Delhi

oi-Pallavi Kumari

CM Rekha Gupta IPU Convocation: दिल्ली में आयोजित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में ऐसा माहौल देखने को मिला, जहां उत्साह, उपलब्धि और भविष्य की उम्मीदें एक साथ नजर आईं। इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने छात्रों को डिग्रियां और मेडल देकर सम्मानित किया।

26 हजार से ज्यादा छात्रों को मिली डिग्री

इस समारोह में कुल 26,649 छात्रों को डिग्रियां दी गईं। इनमें 22,932 अंडरग्रेजुएट, 3,582 पोस्टग्रेजुएट, 11 एमफिल और 124 पीएचडी डिग्रियां शामिल रहीं। खास बात यह रही कि पीएचडी पाने वालों में 70 प्रतिशत महिलाएं रहीं, जो उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत है। इसके अलावा 76 गोल्ड मेडल और 6 मेमोरियल अवॉर्ड भी दिए गए।

CM Rekha Gupta IPU Convocation

‘युवा ही हैं विकसित भारत की असली ताकत’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। उन्होंने कहा कि “आपकी मेहनत और काबिलियत ही भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाएगी।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि समाज और देश के विकास के लिए करें।

शिक्षा में तेजी से बदलाव, बजट में बड़ा इजाफा

मुख्यमंत्री ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था तेजी से बदल रही है। इस साल शिक्षा बजट बढ़ाकर 19,326 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे स्कूलों और कॉलेजों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम और नई तकनीक तक पहुंच आसान हुई है।

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी के साथ सम्मिलित हुई।

आज यहां मेडल और डिग्री प्राप्त करने वाले सभी स्टूडेंट्स को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी “विकसित भारत” के संकल्प को आगे ले जाने वाली शक्ति… pic.twitter.com/1NuEZIp7PI

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 9, 2026 “>

AI और स्टार्टअप्स पर खास फोकस

रेखा गुप्ता ने विश्वविद्यालय के काम की सराहना करते हुए कहा कि यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डेटा साइंस और डिजाइन इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में शानदार काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि अटल इनक्यूबेशन सेंटर के जरिए 170 से ज्यादा स्टार्टअप्स को सपोर्ट किया गया है, जिससे युवा नौकरी ढूंढने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं।

LG संधू का संदेश-किताबों से आगे सोचें

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने छात्रों को सलाह दी कि वे सिर्फ किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि बदलती दुनिया के हिसाब से खुद को तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन से तेजी से बदल रही है, ऐसे में युवाओं को क्रिटिकल थिंकिंग और नए आइडिया के साथ आगे बढ़ना होगा।

शिक्षा का मतलब सिर्फ डिग्री नहीं, जिम्मेदारी भी

संधू ने गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ज्ञान सिर्फ व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज की सेवा का माध्यम भी होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है और युवा बड़े बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. महेश वर्मा और योगेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ स्कूलों को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा को भी विश्वस्तरीय बनाना है।

कुल मिलाकर यह दीक्षांत समारोह सिर्फ डिग्रियों का वितरण नहीं था, बल्कि एक नई शुरुआत का संदेश था, जहां युवा ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम रख रहे हैं।





Source link