Home Blog Page 258

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, केकेआर या लखनऊ किसने मारी बाजी?


Cricket

oi-Amit Kumar

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 April: ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार को वह सब कुछ देखने को मिला, जो क्रिकेट के रोमांच को चरम पर ले जाता है। आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के जबड़े से जीत छीन ली। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। लखनऊ की इस जीत के असली सूत्रधार रहे मुकुल चौधरी और आयुष बडोनी, जिन्होंने अपनी तूफानी पारियों से कोलकाता के अरमानों पर पानी फेर दिया।

मुकुल ने बल्ले से दिखाया दम (Kal Ka Match Kon Jeeta 9 April)

जब लखनऊ ने पावरप्ले के बाद अपने बड़े विकेट गंवा दिए थे, तब मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला। मुकुल ने महज 26 गेंदों में नाबाद 54 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी पारी में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखा। उन्होंने आखिरी ओवरों में केकेआर के गेंदबाजों को निशाने पर लिया और दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया।

Kal Ka Match 1

आयुष बडोनी ने भी किया कमाल

मुकुल के साथ ही आयुष बडोनी ने भी 54 रनों की शानदार पारी खेली। बडोनी ने तब पारी को संभाला जब वैभव अरोड़ा ने शुरुआती झटके देकर लखनऊ का स्कोर बिगाड़ दिया था। बडोनी और मुकुल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ही लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाने में सफल रही।

वैभव अरोड़ा ने जगाई उम्मीदें

केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा ने उम्मीदें जगाई थीं। उन्होंने एडेन मार्करम (22) और मिचेल मार्श (15) को जल्दी आउट कर लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया था। लेकिन मिडिल ओवर्स में केकेआर के स्पिनर्स और कार्तिक त्यागी रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके। 181 रनों का स्कोर ईडन की पिच पर सुरक्षित नहीं था। केकेआर के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में मुकुल चौधरी को हाथ खोलने के कई मौके दिए, जो हार का मुख्य कारण बना।

अंगकृष रघुवंशी की मेहनत बेकार

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे। युवा अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली थी। केकेआर को उम्मीद थी कि उनका यह ‘फाइट बैक’ स्कोर सीजन की पहली जीत दिला देगा, लेकिन लखनऊ के मिडिल ऑर्डर ने इसे मुमकिन नहीं होने दिया।



Source link

इस बॉर्डर पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा ATM, पैसे निकालने में ठंड से अकड़ जाती है बॉडी


Last Updated:

World’s highest ATM: दुनिया का सबसे ऊंचा एटीएम मशीन दो देशों के सीमा पर बना है. यहां से पैसे निकालने का एक्सपीरियंस अपने आप में अनोखा है. क्योंकि चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ हैं. इसकी ऊंचाई इतनी है कि यहां ऑक्सीजन लेवल भी कम लगने लगता है. ये दुनिया का इकलौता एटीएम होगा जहां कमजोर दिल के लोग पैसे निकालने के लिए नहीं जा सकते है. यहां फोटोज देखें.

The world’s highest ATM is located at Khunjerab Pass, a high-altitude mountain pass on the border between Pakistan and China. The ATM is situated at an elevation of about 4, 693 meters (15, 397) above the sea level.

1775757023 The ATM 2026 04 19bb5a183059d5f5ac546ca4921ce602
 The ATM stands at an altitude of approximately 4,693 metres above sea level, making it the highest operational ATM in the world. At this elevation, the oxygen level is significantly lower and weather conditions can be extremely harsh.

The ATM stands at an altitude of approximately 4,693 metres above sea level, making it the highest operational ATM in the world. At this elevation, the oxygen level is significantly lower and weather conditions can be extremely harsh.

Add News18 as
Preferred Source on Google

 Despite the challenges, the ATM continues to function and serve travellers and staff in the region. It was installed to support tourists, border security personnel, and traders who travel through the region.

Despite the challenges, the ATM continues to function and serve travellers and staff in the region. It was installed to support tourists, border security personnel, and traders who travel through the region.

Khunjerab Pass is part of the famous Karakoram Highway, one of the highest paved international roads in the world. Since travellers and workers often pass through this route, the ATM provides convenient banking access in an otherwise isolated area.

Khunjerab Pass is part of the famous Karakoram Highway, one of the highest paved international roads in the world. Since travellers and workers often pass through this route, the ATM provides convenient banking access in an otherwise isolated area.

Also, the ATM is unique as it operates in extremely challenging environmental conditions. The region experiences freezing temperatures, strong winds, and heavy snowfall during winter. (Representative Image: AI generated)

Also, the ATM is unique as it operates in extremely challenging environmental conditions. The region experiences freezing temperatures, strong winds, and heavy snowfall during winter. (Representative Image: AI generated)



Source link

KKR vs LSG: मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ी केकेआर, हारी हुई बाजी जीत गई लखनऊ, अकेले पलट दिया मैच


Cricket

oi-Amit Kumar

KKR vs LSG IPL 2026: ईडन गार्डन्स के मैदान पर आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने वह करिश्मा कर दिखाया, जिसकी उम्मीद 15वें ओवर तक किसी को नहीं थी। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम एक समय पूरी तरह बिखर चुकी थी। लेकिन मुकुल चौधरी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से मैच का पासा ही पलट दिया। मुकुल की महज 26 गेंदों में 54 रनों की पारी के दम पर लखनऊ ने कोलकाता के जबड़े से जीत छीन ली।

मुकुल ने अकेले दिलाई जीत ( KKR vs LSG IPL 2026)

जब लखनऊ ने ऋषभ पंत (10), एडेन मार्करम (22) और निकोलस पूरन (13) जैसे बड़े विकेट सस्ते में गंवा दिए थे, तब मुकुल चौधरी मैदान पर उतरे। मुकुल ने आते ही केकेआर के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 54 रन जड़ दिए। उनकी इस पारी में गगनचुंबी छक्के और सटीक टाइमिंग का ऐसा मिश्रण था कि ईडन गार्डन्स का शोर सन्नाटे में बदल गया।

KKR vs LSG 1

मुकुल ने किया कमाल

मुकुल ने अर्धशतक जमाते हुए अंत तक खड़े रहकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। मुकुल के तूफान से पहले आयुष बडोनी ने लखनऊ की पारी को संभाला था। जब वैभव अरोड़ा ने पावरप्ले में ही दो झटके देकर लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया था, तब बडोनी ने 54 रनों की जुझारू पारी खेलकर मैच को जिंदा रखा। बडोनी और मुकुल की पारियों ने साबित कर दिया कि लखनऊ का मिडिल ऑर्डर किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का दम रखता है।

वैभव अरोड़ा का स्पेल गया बेकार

कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने एडेन मार्करम और मिचेल मार्श को जल्दी आउट कर मैच पर केकेआर की पकड़ मजबूत कर दी थी। लेकिन मिडिल ओवर्स में केकेआर के स्पिनर्स और कार्तिक त्यागी रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके, जिसका फायदा मुकुल चौधरी ने बखूबी उठाया।



Source link

Punjab AAP: माताओं और नवजातों को ₹10 लाख का कैशलेस इलाज, जन्म के साथ ही मिलेगा फायदा


Punjab

oi-Puja Yadav

Punjab AAP: मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के प्रारंभ के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था, “इलाज की चिंता करें , बिल की नहीं। सरकार आपकी जेब बनेगी।”अबोहर में रशप्रीत कौर और भारत कुमार के घर जन्मी चार महीने की दिलजोत जैसे परिवारों के लिए ये शब्द बहुत मायने रखते हैं।

दिलजोत को गंभीर संक्रमण और वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (दिल में छेद) की समस्या पाई गई, जो जन्म से पहले विकसित होती है। उसके अभिभावक उसे इलाज के लिए बठिंडा ले गए, उनका एकमात्र उद्देश्य उसे जीवित रखना था। गहन चिकित्सा का खर्च बहुत भारी था, लेकिन मुख्यमंत्री सेहत योजना से मिली मदद के बाद स्थिति संभल गई। दिलजोत को विशेष चिकित्सा देखभाल मिली, जिसमें चौबीस घंटे निगरानी शामिल थी, और उसके परिवार को एक दिन भी पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ी।

punjab-aap-10-lakh-cashless-cover

भारत कुमार, जो अबोहर में एक छोटा सैलून चलाते हैं, ने कहा, “डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मेरी बेटी के दिल में छेद है। उसका इलाज दो अलग-अलग अस्पतालों में हुआ और सेहत कार्ड के तहत ₹2.77 लाख का पूरा खर्च कवर हो गया।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही यह योजना सुनिश्चित करती है कि किसी भी परिवार को स्वास्थ्य और आर्थिक बोझ में से किसी एक का चुनाव न करना पड़े। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत, हर माँ और नवजात को सालाना ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है, चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या सूचीबद्ध निजी अस्पताल, और यह सुविधा बच्चे के जीवन के शुरुआती घंटों से ही उपलब्ध होती है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह ने कहा, “हम गाँवों में कार्यक्रम चला रहे हैं ताकि परिवार समय पर जाँच कराएं और इलाज में देरी न करें।” पिछले तीन महीनों में ही 6,000 से अधिक नवजात मामलों का इलाज मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत किया गया है, जो नवजात शिशुओं को समय पर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में योजना की बढ़ती पहुँच को दर्शाता है। यह योजना जन्म के समय कम वजन, समय से पहले जन्म, संक्रमण और अन्य नवजात जटिलताओं के इलाज में मदद करती है ;और मातृ व प्रसवोत्तर सेहत सेवाओं को मजबूत बनाती है।

दिलजोत का मामला अकेला नहीं है। पंजाब में अब परिवार नवजात शिशुओं को शुरुआती दिनों में ही इलाज के लिए अस्पताल ला रहे हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि खर्च उन्हें नहीं उठाना पड़ेगा l

बठिंडा के अग्रवाल अस्पताल में एक नवजात, जिसे गंभीर पीलिया के साथ साँस लेने में दिक्कत थी, का ₹1 लाख खर्च का इलाज पूरी तरह मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कवर हुआ।

पटियाला के गढ़ाया गाँव के मनकीरत सिंह को जन्म के कुछ दिनों बाद पीलिया और साँस की समस्या के लिए इलाज की जरूरत थी।उनके पिता, बलविंदर सिंह ने कहा, “मेरे बेटे का जन्म 25 मार्च को हुआ था और उसे कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ थीं। हम उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता हमें इस बात की थी कि हम इलाज का खर्च कैसे उठाएंगे l मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की योजना का धन्यवाद, कि इलाज का पूरा खर्च कवर हो गया।”

फरीदकोट के कोटकपूरा की बिमला रानी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे नवजात देखभाल की जरूरत थी। उनके परिवार के एक सदस्य के मुताबिक उनका अठारह दिन का बच्चा अब सुरक्षित रूप से मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत इलाज पा रहा है।

ये मामले एक बढ़ती हुई प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री सेहत योजना के शुभारंभ के बाद, पूरे पंजाब से अधिकांश परिवार माताओं और नवजात शिशुओं को पहले 72 घंटों के भीतर अस्पताल ला रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य परिणाम बेहतर हो रहे हैं और देरी से बढ़ने वाली जटिलताएँ कम हो रही हैं।

पंजाब सरकार, निवासियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है कि वे निर्धारित केंद्रों और जमीनी स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से सेहत कार्ड के लिए नामांकन करवाएं , ताकि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकें।



Source link

Forbesganj Case: कौन है सत्तू वाली, जिसके नाम से भड़का रवि? छाती पर बैठ काटी नबी हुसैन की गर्दन-सिर तन से जुदा


Bihar

oi-Divyansh Rastogi

Araria Forbesganj Murder Case Reason: बिहार के अररिया जिले में गुरुवार 9 अप्रैल 2026 की सुबह एक भयानक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड (कृषि उत्पादन बाजार समिति) में सुबह करीब 10 बजे तब तहलका मच गया, जब सब्जी मंडी के गेट नंबर-2 के पास एक सत्तू बेचने वाले ने अपने परिचित पिकअप चालक का चाकू से गला रेत डाला। उसकी छाती पर बैठकर सिर धड़ से अलग कर दिया।

फिर उसी खूनी चाकू से लथपथ हाथों में सिर उठाकर कुछ देर तक खड़ा रहा। कुछ मिनट बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को घसीटकर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मौके पर थी, लेकिन भीड़ का क्रोध इतना था कि सिटी रिक्शा उलट दिया गया और आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छीनकर मौत के घाट उतार दिया गया।

araria-forbesganj-murder-case

यह घटना महज दो लोगों की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज में घटते पेशेंस, रोड रेज, छोटी-छोटी बातों पर भड़कने वाले गुस्से और भीड़तंत्र का जीता-जागता उदाहरण है। पूरे फारबिसगंज में सन्नाटा छा गया। खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि कौन है ‘सत्तू वाली’? जिसके एक मजाक ने पूरे घटनाक्रम को खूनी मोड़ दे दिया…

कौन थे दोनों? पुरानी जान-पहचान, रोज की बहस

मृतक नबी हुसैन (43 वर्ष) जोगबनी थाना क्षेत्र के अमौना वार्ड नंबर-21, मीरगंज निवासी था। पिकअप वैन चलाता था। मार्केटिंग यार्ड में रोज सब्जी और सामान लोड-अनलोड का काम करता था। स्थानीय दुकानदारों और ठेला वालों से पुरानी पहचान थी।

आरोपी रवि चौहान (30-32 साल) फारबिसगंज के सुल्तान पोखर, चौहान टोला वार्ड नंबर-4 का रहने वाला था। ठेले पर सत्तू और अनानास बेचता था। उसकी पत्नी (सत्तू वाली) भी रोज उसके साथ ठेले पर बैठकर सामान बेचती थी। दोनों मिलकर रोजी-रोटी चलाते थे।

दोनों की रोज की मुलाकात होती थी। नबी अक्सर रवि के ठेले पर सत्तू पीने आता था। कभी-कभी दोनों साथ में धूम्रपान भी करते थे। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बहस आम थी। जैसे कि पार्किंग, साइड लेने या जगह को लेकर।

‘Sattu-wali’ का मजाक बना मौत की खौफनाक वजह?

सबसे चौंकाने वाला पहलू यही है। गुरुवार यानी 9 अप्रैल की सुबह रवि की पत्नी ठेले पर नहीं आई थी। नबी हुसैन ने ठेले के पीछे बैठकर सिगरेट पीते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में पूछ लिया कि आज सत्तू वाली नहीं आई? उसका क्या हाल है? सत्तू वाली कैसी है? यह बात रवि को बुरी लग गई। शायद पत्नी की अनुपस्थिति या घरेलू तनाव के कारण उसका गुस्सा भड़क उठा। बात बढ़ी। मारपीट शुरू हुई। और फिर जो हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से भी ज्यादा खौफनाक था।

Araria Forbesganj Murder Case Timeline: घटना की मिनट-बाय-मिनट टाइमलाइन

  • सुबह 9:10 बजे: नबी हुसैन और रवि चौहान ठेले के पीछे बैठकर धूम्रपान कर रहे थे। आसपास 2-4 लोग मौजूद थे।
  • सुबह 9:12 बजे: कहासुनी शुरू। नबी का मजाक रवि को चुभ गया। दोनों में हाथापाई।
  • सुबह 9:14 बजे: रवि ने अचानक अनानास काटने वाला तेज धार वाला चाकू निकाला। नबी को जमीन पर गिराया, छाती पर बैठ गया और गला घोंटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। खून से सनी सड़क। सिर को उठाकर मार्केटिंग यार्ड के गेट नंबर-2 के सामने रख दिया। ऐसा लग रहा था कि कोई फिल्मी सीन हो।
  • सुबह 9:24 बजे तक: रवि खून से सने चाकू हाथ में लेकर ठेले के पास खड़ा रहा। आने वाले लोगों को धमकाता रहा कि कोई पास मत आना।
  • सुबह 10:00 बजे के आसपास: रवि भागने की कोशिश में रजिस्ट्री ऑफिस वाली सड़क की ओर भागा।
  • सुबह 10:12 बजे: आक्रोशित भीड़ ने उसे पकड़ लिया। घसीटकर घटनास्थल पर लाई। पुलिस अधिकारियों (SP जीतेंद्र कुमार, SDM अभय कुमार तिवारी, SDPO मुकेश कुमार साहा सहित) ने बचाने की कोशिश की। रवि को सिटी रिक्शा में बिठाया, लेकिन भीड़ ने रिक्शा उलट दिया और पीट-पीटकर मार डाला।

पलक झपकते ही दोनों की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

Forbesganj Murder Reason: क्यों भड़का इतना गुस्सा? पर्दे के पीछे की सच्चाई क्या?

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोनों में पुरानी जान-पहचान थी, लेकिन रोज की छोटी-छोटी बहसें चलती रहती थीं। रवि अपनी पत्नी के साथ मिलकर ठेला चलाता था। उस दिन पत्नी के न आने से शायद उसका मूड खराब था। गांजा या नशे का असर भी हो सकता है। सबसे बड़ा कारण है कि इंसान का घटता सब्र। आजकल छोटी सी बात पर लोग भड़क जाते हैं। रोड रेज, पार्किंग विवाद, जगह की लड़ाई रोजमर्रा की बात हो गई है।

सांप्रदायिक हिंसा का क्या रंग?

आपको बता दें कि मृतक आरोपी रवि हिंदू था, नबी मुस्लिम। लेकिन झगड़ा मजहब का नहीं, रोजी-रोटी, पार्किंग और एक मजाक का था। घटना सांप्रदायिक नहीं है। कुछ लोग इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोग और पुलिस का साफ कहना है कि यह इंसानी गुस्से और सब्र की कमी का नमूना है।

भीड़तंत्र का खतरनाक चेहरा

पुलिस ने रवि को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन भीड़ का क्रोध इतना था कि कानून-व्यवस्था धरी रह गई। SP जीतेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर थे। भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। इलाके में तनाव है, लेकिन प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में CCTV, मार्केटिंग यार्ड में बेहतर निगरानी और तुरंत पुलिस हस्तक्षेप जरूरी है। भीड़तंत्र कभी न्याय नहीं देता। यह कानून की नाकामी भी दिखाता है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और समाज पर असर क्या?

घटना के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। कहा कि ये है बिहार की भयावह हालत। पुलिस कानून व्यवस्था संभालने की जगह जान बचाती दिखी। विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था की पूरी चरमराहट बता रहा है। फारबिसगंज और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। दुकानदार चिंतित हैं। मार्केटिंग यार्ड बंद रहा। प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

अभी क्या है स्थिति?

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। रवि के इस्तेमाल किए चाकू को बरामद कर लिया गया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी तैनाती है। दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। नबी हुसैन के परिवार ने न्याय की मांग की है। रवि के परिवार को भी इस जघन्य घटना का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जांच जारी है। पुलिस किसी भी सांप्रदायिक उन्माद को बढ़ावा नहीं देने देगी। इलाके में शांति है, लेकिन तनाव बरकरार। आगे की डेवलपमेंट्स के लिए बने रहें।



Source link

IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस


IPL की चमक के बीच गूंजा इस गेंदबाज का नाम! टी-20 मैच में 9 विकेट लेकर रचा इतिहास, टूटा सालों पुराना रिकॉर्ड



Source link

मुंबई से उड़ी एअर इंडिया फ्लाइट 20 मिनट में लौटी: इंजन बंद होने पर पायलट ने ‘पैन पैन’ कॉल दी, टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी देखी गई




मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2812 गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेकऑफ के दौरान तेज आवाज सुनाई दी और चिंगारी भी दिखीं। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘पैन पैन’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। फ्लाइट को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन यह करीब 2:30 बजे रवाना हुई। अधिकारियों के मुताबिक उड़ान के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। यात्रियों ने भी टेकऑफ के दौरान कुछ असामान्य महसूस होने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या के बीच पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘पैन पैन’ अलर्ट जारी किया। विमान 20 मिनट बाद सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतर गया। लैंडिंग के बाद संबंधित विमानों को आगे की उड़ान के लिए रोका गया और उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। विमानन इमरजेंसी प्रोटोकॉल में यह कॉल ‘MAYDAY’ से एक स्तर नीचे मानी जाती है। इसका मतलब होता है कि स्थिति गंभीर है और तुरंत सहायता की जरूरत है, लेकिन तत्काल जानलेवा खतरे की स्थिति नहीं है।



Source link

Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम?


Entertainment

oi-Divyansh Rastogi

Hansika Motwani Case: अप्रैल 2026 की शुरुआत में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार कोई फिल्म प्रमोशन नहीं, बल्कि घरेलू जंग है। तलाकशुदा हंसिका ने अपनी एक्स-भाभी और टीवी अभिनेत्री मुस्कान नैन्सी जेम्स (जिन्हें मुस्कान खतूरिया के नाम से भी जाना जाता है) के खिलाफ मुंबई की दिंडोशी सेशंस कोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर कर दिया है। हंसिका ने न सिर्फ भारी हर्जाना मांगा है, बल्कि मुस्कान से सार्वजनिक माफी और आगे कोई बयान न देने का निषेधाज्ञा आदेश भी चाहा है।

यह मामला सिर्फ दो महिलाओं की लड़ाई नहीं, बल्कि एक बड़े परिवार की टूटती रिश्तों, उधार-ऋण, घरेलू हिंसा के आरोपों और सोशल मीडिया पर फैले जहर की कहानी है। हंसिका की अपनी शादी 2022 में हुई थी, जो मात्र चार साल बाद मार्च 2026 में तलाक पर खत्म हो गई। उसी दौरान उनके भाई प्रशांत मोटवानी (Prashant Motwani) की शादी (2020 में हुई) भी 2022 से अलगाव की राह पर चली गई। अब दोनों परिवारों के बीच का यह विवाद पर्दे के पीछे की सच्चाई उजागर कर रहा है। आइए इस समझते हैं – फैक्ट्स, आरोप, जवाब और कानूनी लड़ाई के साथ…

hansika-motwani-defamation-case

Who Is Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी कौन हैं? तलाकशुदा एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ का बैकग्राउंड

हंसिका मोटवानी साउथ इंडियन सिनेमा की स्टार हैं, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर शुरू किया और बाद में तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया। उनकी शादी 2022 में बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया (Sohael Khaturiya) से हुई थी। लेकिन सिर्फ चार साल बाद, मार्च 2026 में बंद्रा कोर्ट ने दोनों को तलाक दे दिया। हंसिका ने कभी अपनी शादी की निजी बातें मीडिया में नहीं बताईं, लेकिन तलाक के बाद उनके एक्स-भाभी मुस्कान ने सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमयी पोस्ट किए, जिनमें हंसिका के तलाक को ‘कर्मा’ से जोड़कर इशारा किया गया।

हंसिका की ओर से जारी बयान में साफ कहा गया है कि हमारी मुवक्किल पिछले कुछ महीनों से लगातार प्रकाशित हो रही मानहानिकारक मीडिया रिपोर्टों से बेहद परेशान हैं। हंसिका ने खुद कभी पब्लिक में अपने निजी जीवन पर एक शब्द भी नहीं बोला, लेकिन अब चुप्पी तोड़कर कानूनी रास्ता चुना है।

Who Is Bhabhi James Arora Nancy: भाभी नैन्सी जेम्स: कौन हैं ये टीवी एक्ट्रेस?

मुस्कान नैन्सी जेम्स (या मुस्कान खतूरिया) टीवी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी शख़्सियत हैं। उन्होंने कई पॉपुलर शोज में काम किया है। उनकी शादी हंसिका के छोटे भाई प्रशांत मोटवानी से 2020 में हुई थी। शादी के महज दो साल बाद, 2022 में दोनों अलग हो गए। खबरों के मुताबिक, तलाक की बातचीत चल रही है। मुस्कान ने अपने पति प्रशांत, हंसिका और पूरे मोटवानी परिवार पर क्रूरता, उत्पीड़न, वैवाहिक जीवन में दखल और महंगे उपहारों की मांग का आरोप लगाया।

उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई, जिसमें दावा किया कि शादी के तनाव के चलते उन्हें बेल्स पाल्सी (Bell’s Palsy) हो गई(चेहरे की नसों में लकवा जैसी स्थिति)। मुस्कान का कहना है कि परिवार ने उनकी शादी में अनावश्यक हस्तक्षेप किया और उन्हें परेशान किया।

पर्दे के पीछे का असली तड़का: 27 लाख का ऋण विवाद

हंसिका की याचिका के मुताबिक, मुस्कान ने सारे आरोप सिर्फ इसलिए लगाए हैं क्योंकि वे 27 लाख रुपये का ऋण चुकाने से बचना चाहती हैं। यह राशि शादी के दौरान प्रशांत मोटवानी ने मुस्कान को दी थी (या हंसिका ने उधार दी थी)। हंसिका का दावा है कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद मुस्कान ने पैसा वापस नहीं किया।

हंसिका ने अदालत को बताया कि उनकी भाई की शादी में उनकी भूमिका न के बराबर थी। वे दंपति के साथ नहीं रहती थीं और न ही उनके निजी झगड़ों में शामिल थीं। याचिका में लिखा है कि समय के साथ रिश्ते बिगड़ने के कारण मुझे उनके निजी मामलों की ज्यादा जानकारी नहीं है। हंसिका का तर्क है कि मुस्कान ने झूठे और मानहानिकारक दावे सोशल मीडिया पर फैलाए ताकि ऋण की चुकौती से बच सकें।

कानूनी जंग: हंसिका का दोहरा हमला

हंसिका ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो मोर्चों पर मुकदमा दायर किया है:

  • 1. दीवानी मानहानि मुकदमा: मुंबई की दिंडोशी सेशंस कोर्ट में। 2 करोड़ रुपये हर्जाना, सार्वजनिक माफी और मुस्कान को आगे कोई बयान न देने का आदेश।
  • 2. आपराधिक मानहानि मामला: अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में, भारतीय न्याय संहिता के तहत।

इसके अलावा, हंसिका ने पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मुस्कान की FIR को रद्द करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। हंसिका के वकील अदनान शेख ने कहा कि ये आरोप किसी न्यायिक निष्कर्ष या आदेश द्वारा समर्थित नहीं हैं। ये स्पष्ट रूप से हमारी मुवक्किल की प्रतिष्ठा धूमिल करने के इरादे से लगाए गए हैं।

4 साल की शादी का अंत: प्रशांत-मुस्कान की कहानी (Prashant-Muskan Story)

  • 2020: प्रशांत मोटवानी और मुस्कान नैन्सी जेम्स की शादी।
  • 2022: दोनों अलग। तलाक की प्रक्रिया शुरू।
  • मार्च 2026: मुस्कान ने FIR दर्ज कराई, इसमें घरेलू हिंसा, दखल और उपहारों की मांग का आरोप लगाया।
  • अप्रैल 2026: हंसिका ने काउंटर अटैक में 2 करोड़ का मानहानि केस दायर किया।

हंसिका ने स्पष्ट किया कि वे 2022 से ही अपने पति सोहेल खतूरिया से अलग रह रही थीं। यानी भाई की शादी टूटने के समय वे खुद अपने वैवाहिक जीवन से जूझ रही थीं। फिर भी मुस्कान ने उन्हें टारगेट किया।

सोशल मीडिया का रोल: एक पोस्ट ने भड़काई आग

मुस्कान ने हंसिका के तलाक के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिनमें अप्रत्यक्ष तंज था। हंसिका का आरोप है कि ये पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स उनकी इमेज खराब करने के लिए थे। आज के डिजिटल युग में जहां हर छोटा विवाद वायरल हो जाता है, सेलिब्रिटी परिवारों में ऐसे केस आम हो गए हैं। एक तरफ मुस्कान स्वास्थ्य का हवाला दे रही हैं, दूसरी तरफ हंसिका कह रही हैं कि यह सब पैसों की लड़ाई है।

क्या कहती है हंसिका की टीम?

हंसिका के बयान में साफ है कि हमारी मुवक्किल ने कभी मीडिया में अपने निजी जीवन के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। ‘वे कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रही हैं और पूरा विश्वास है कि कानून की उचित प्रक्रिया के माध्यम से सच्चाई की जीत होगी।

अभी क्या है स्थिति?

मानहानि केस की सुनवाई दिंडोशी सेशंस कोर्ट में जल्द होने वाली है। बॉम्बे हाई कोर्ट में FIR रद्द करने की याचिका पर भी सुनवाई बाकी है। दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। हंसिका मोटवानी का यह मुकदमा सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि अपनी प्रतिष्ठा बचाने की जंग है। 4 साल की शादी (अपनी और भाई की) के टूटने के बाद परिवार की जंग अब अदालत पहुंच गई है। पर्दे के पीछे चाहे जो भी हो, पैसा, इगो या पुरानी रंजिश… सच्चाई सामने आएगी। यह केस हमें याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कितना नुकसान पहुंचा सकता है और कानून कितना मजबूत है। हंसिका का कहना है कि सच्चाई की जीत होगी। मुस्कान की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।



Source link

‘कुंभ वायरल गर्ल’ नाबालिग निकली, फरमान पर POCSO में FIR: अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में खुलासा; MP-केरलम के DGP दिल्ली तलब – Maheshwar News




कुंभ वायरल गर्ल की शादी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की को बालिग बताकर शादी कराई गई थी, लेकिन वह नाबालिग है। रिकॉर्ड के अनुसार, शादी के समय लड़की की उम्र मात्र 16 साल 2 माह थी। मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में हुई जांच में महेश्वर अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले गए। NCST ने मामले में केरलम और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दिल्ली तलब किया है। निकाह के वक्त 16 साल की थी वायरल गर्ल जांच में यह भी सामने आया कि लड़की का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था। 11 मार्च 2026 को केरल में हुए विवाह के समय वह नाबालिग थी। नगर पालिका महेश्वर से जारी एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर केरल के पुअर गांव में शादी का पंजीकरण कराया गया था, जिसे अब निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। PFI कनेक्शन और विदेशी फंडिंग की आशंका मामले में अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग के समक्ष केरल के सीपीआई-एम नेताओं और पीएफआई जैसे संगठनों की संभावित संलिप्तता का मुद्दा उठाया है। आरोप है कि यह निकाह किसी बड़े एजेंडे का हिस्सा हो सकता है। इसके पीछे विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता पिछले तीन महीनों से वीआईपी होटलों में ठहर रहे थे। आयोग इस मामले की जांच आदिवासी बच्चों की तस्करी के एंगल से भी कर रहा है। 2 राज्यों के डीजीपी दिल्ली तलब मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने 22 अप्रैल 2026 को केरल और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दिल्ली मुख्यालय तलब किया है। आयोग ने दोनों राज्यों की पुलिस को हर तीन दिन में जांच की प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि पीड़ित आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने के लिए मामले की लगातार निगरानी की जाएगी। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की तलाश महेश्वर पुलिस निकाह के पीछे सक्रिय सिंडिकेट और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है। साथ ही केरल पुलिस और स्थानीय राजनेताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। …………………………… यह खबर भी पढ़ें भोपाल में सहेली ने नीट शराब पिलाई, 2 दोस्तों से रेप कराया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 युवकों ने 17 साल की लड़की से रेप किया है। आरोपियों ने पहले बीयर पिलाई, फिर नीट शराब पिलाई। इससे नाबालिग नशे में बदहवाश हो गई। आरोपियों ने एक-एक कर वारदात को अंजाम दिया। पिटाई भी की। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Mumbai Airport Fire: एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B में लगी अचानक आग, मचा हडकंप, उड़ानें और इंटरनेट हुआ ठप


Maharashtra

oi-Bhavna Pandey

Mumbai Airport Fire: मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (CSMIA) के टर्मिनल 1B (विले पार्ले) पर गुरुवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही धुएं के गुबार ने पूरे एरिया को ढक लिया और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मेन गेट सील किया और एतियात के तौर कुछ देर के लिए उड़ानें और इंटरनेट सर्विस ठप कर दी गईं।

एयर पोर्ट टर्मिनल 1 पर आग की वजह शॉर्ट सर्किट को आग का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है, जिस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल ‘युद्धस्तर’ पर जुट कर आग पर काबू पा लिया था।

Mumbai Airport Fire

एयरपोर्ट पर आग लगते ही मचा हडकंप

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे टर्मिनल 1 में लगी इस आग से पूरे हवाई अड्डे परिसर में हड़कंप मच गया। शाम के व्यस्त समय में हुई इस अचानक आग लगने की घटना ने यात्रियों और हवाई अड्डे पर मौजूद स्टाफ के बीच भारी दहशत फैला दी।

आग की सूचना मिलते ही हवाई अड्डा पुलिस और नगर निगम का अग्निशमन विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा। आग को फैलने से रोकने तथा टर्मिनल के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़ दिया गया।

बंद की गई उड़ाने और इंटरनेट

सुरक्षा कारणों से टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। एयरपोर्ट क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी तकनीकी खराबी या सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बंद की गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

एयरपोर्ट के टर्मिलनल 1 पर कैसे लगी आग?

मुंबई अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर ने पुष्टि की कि आग टर्मिनल के भीतर एक केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी। अंबुलगेकर ने जानकारी दी, “दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए ‘युद्ध जैसी मुहिम’ शुरू की है।” उन्होंने बताया कि धुएं की मोटी परत बचाव कार्यों में चुनौतियां खड़ी कर रही थी। CISF अधिकारियों के मुताबिक, पहले हवाई अड्डे के अपने अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कोशिश की। परंतु, आग की गंभीरता देख मुंबई अग्निशमन विभाग को तुरंत बुलाया गया। इसके बाद दोनों टीमों ने मिलकर धुआं हटाने और स्थिति को काबू किया।



Source link