Home Blog Page 259

KKR vs LSG: आईपीएल में एक बार फिर खराब अंपायरिंग? फिन एलन के आउट पर विवाद, सोशल मीडिया पर हंगामा


Cricket

oi-Naveen Sharma

KKR vs LSG: आईपीएल के इस सीजन में अंपायरिंग के ऊपर सवाल उठते रहे हैं। केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान भी यह देखने को मिला। केकेआर के बल्लेबाज फिन एलन को आउट देने के फैसले पर सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ है। कई लोग इसे नोट आउट बता रहे हैं।

केकेआर के ओपनर फिन एलन को प्रिंस यादव की गेंद पर दिग्वेश राठी ने लपक लिया। रिप्ले में क्लियर कुछ नहीं दिखा कि फील्डर का पांव बाउंड्री पर लगी रस्सी से टकराया या नहीं। टीवी अंपायर ने बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया लेकिन फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

KKR vs LSG

बाउंड्री से टच हो रहा था जूता

दरअसल थर्डमन पर खड़े दिग्वेश ने गेंद को पकड़ा था, इसके बाद रिप्ले में देखा गया कि जूता सीमा रेखा से टच हुआ या नहीं, ऐसा लग रहा था कि थोड़ा सा हिस्सा सीमा रेखा से टकरा रहा है। अंपायर ने किसी प्रोपर एंगल का इस्तेमाल नहीं करते हुए आउट करार दे दिया।

ऐसा लग रहा था कि जूता लगने के बाद कुशन में थोड़ी सी हलचल हुई है। हालांकि थर्ड अंपायर ने यह सब नहीं देखा और फैसला गेंदबाज और फील्डर के पक्ष में सूना दिया। कमेंट्री कर रहे लोगों को भी हैरानी हुई और उन्होंने भी कहा कि पांव बाउंड्री लाइन पर टच होता हुआ दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उठाया सवाल

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और आईपीएल की अंपायरिंग के ऊपर सवाल उठा दिए गए। लोगों ने जूम करके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए लेकिन एलन तब तक 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह देख चुके थे।

🚨 POOR UMPIRING CONTINUES IN IPL

Digvesh Rathi today claimed Finn Allens catch at the boundary in KKR vs LSG match.

However, replays show Digveshs feet touched the boundary cushion while holding the ball.

Finn was adjudicated out while it was a SIX pic.twitter.com/sXrfGfbQB9

— Brutal Truth (@sarkarstix) April 9, 2026 “>

Mohammed Kaif ON UMPIRING KKR VS LSG AT EDEN GARDENS 🚨

Kaif said – “Really poor umpiring, that was clearly a six the rope moved and the fielder touched it. With the game going till midnight, there was enough time to review it properly. Such moments need careful decisions, not… pic.twitter.com/TtABJwL0Dc

— Hari Mohan (@HariMohan3042) April 9, 2026 “>

रहाणे और रघुवंशी ने पारी को संभाला

15 रनों के कुल स्कोर पर ही केकेआर को पहला झटका लग गया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभालते हुए तगड़े शॉट जड़े और दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की भागीदारी की। बाद में रहाणे 41 और रघुवंशी 45 रन बनाकर चले गए।





Source link

Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान


India

oi-Bhavna Pandey

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में गुरुवार को बीच हवा में इंजन खराब होने के बाद हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद, पायलट ने रेडियो पर “पैन पैन” की इमरजेंसी घोषणा की , जिसके बाद विमान को वापस मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही लौटी फ्लाइट

यह घटना फ्लाइट AI 2812 के साथ हुई जो एक A320 नियो विमान था। विमान को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह लगभग 2:15 बजे रवाना हुआ। तकनीकी खराबी के कारण, विमान ने उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद, यानी लगभग 2:35 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर वापसी की।

Air India

प्‍लेन से जोर आवाज और चिंगारियां निकलती आई नजर

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने टेक-ऑफ के दौरान विमान से “जोरदार आवाज आने और चिंगारियां निकलने” की सूचना दी थी। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टेक-ऑफ के समय एक आवाज सुनी गई और चिंगारियां देखी गईं। पायलट ने ‘पैन पैन’ घोषित किया और उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान को हवाई अड्डे पर वापस ले आया।”

बीच हवा में खराब हो गया था इंजन

बाद में पता चला कि विमान का इंजन नंबर 2 खराब हो गया था। हालांकि, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने इस घटना को एक “संदिग्ध तकनीकी समस्या” बताया। प्रवक्ता ने कहा, “9 अप्रैल को मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान AI2812 ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, एहतियात के तौर पर टेक-ऑफ के तुरंत बाद मुंबई वापसी की।”

“PAN PAN” कॉल क्‍या होती है?

एविएशन में “PAN PAN” एक इमरजेंसी रेडियो कॉल होती है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब विमान में कोई गंभीर समस्या तो होती है, लेकिन स्थिति तुरंत जानलेवा नहीं होती। इसका मतलब होता है कि पायलट को सहायता या प्राथमिकता की जरूरत है, पर विमान अभी भी नियंत्रण में है।

क्‍या बोला एयर इंडिया?

प्रवक्ता ने बताया, “विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप विस्तृत तकनीकी जांच से गुजर रहा है। हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।” कंपनी ने यह भी बताया कि मुंबई हवाई अड्डे की टीमों ने तत्काल सहायता प्रदान करते हुए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की।

सभी 47 यात्रियों की बची जान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।” एक हवाई अड्डे के अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि “स्थानीय स्टैंडबाय” घोषित किया गया और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी 47 यात्री सुरक्षित थे और विमान को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वैकल्पिक विमान ने लगभग 4:45 बजे उड़ान भरी।



Source link

IPL की चमक के बीच गूंजा इस गेंदबाज का नाम! टी-20 मैच में 9 विकेट लेकर रचा इतिहास, टूटा सालों पुराना रिकॉर्ड


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 World record: भारत में आईपीएल 2026 के दौरान कई रोमांचक मुकाबले फैंस को देखने को मिल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ब्राजील की लौरा कार्डोसो ने 149 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। लेसोथो के खिलाफ महज 3 ओवर में 9 विकेट चटकाकर लौरा दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने यह जादुई आंकड़ा छुआ है। आईपीएल के चौकों-छक्कों के बीच इस गेंदबाजी स्पेल ने पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है।

लौरा कार्डोसो की गेंदबाजी ने किया कमाल (IPL 2026 World record)

लौरा ने अकेले 9 विकेट चटकाकर वह कर दिखाया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं कर सका। गैबोरोन के ओवल-2 मैदान पर गुरुवार को ब्राजील और लेसोथो की महिला टीमों के बीच मुकाबला था। ब्राजील ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202/8 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन असली कहानी तब शुरू हुई जब लौरा कार्डोसो गेंदबाजी करने आईं।

World record 1

लौरा ने एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

लौरा ने अपने कोटे के महज 3 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 4 रन दिए और विपक्षी टीम के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। लौरा की घातक गेंदबाजी के सामने लेसोथो की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 13 रनों पर सिमट गई। ब्राजील ने यह मैच एकतरफा अंदाज में जीता। लौरा ने मैच जिताने के साथ-साथ कई दशकों पुराने रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया।

टी20 में इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भूटान की सोनम येशे (8 विकेट, 2025) के नाम था। लौरा अब 9 विकेट लेने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। पुरुष टी20I में भारत के दीपक चाहर (6/7) और महिला क्रिकेट में एमी सैटर्थवेट (6/17) के प्रदर्शन को अब तक सर्वश्रेष्ठ माना जाता था, लेकिन लौरा का यह आंकड़ा अब क्रिकेट इतिहास का नया गोल्ड स्टैंडर्ड है।

कौन हैं लौरा कार्डोसो?

मात्र 21 साल की लौरा ब्राजील क्रिकेट का उभरता हुआ चेहरा हैं। ब्राजील जैसे देश में, जहां फुटबॉल की दीवानगी है, वहां लौरा ने क्रिकेट की गेंद से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आईसीसी (ICC) ने भी उनके इस कारनामे को रिकॉर्ड अलर्ट के साथ सलाम किया है।



Source link

डॉक्टर ने पहले ही दिन प्राइवेट अस्‍पताल से दिया इस्तीफा, कमाई के लिए मरीजों के शोषण की खोल दी पोल, Video वायरल


Trending

oi-Bhavna Pandey

Young Doctor Video Viral: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है, जिसमें एक यंग डॉक्टर ने अपने पहले ही दिन एक प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल से इस्तीफा दे दिया। इस घटना ने मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा नैतिकता को लेकर एक तीखी बहस छेड़ दी है।

इस यंग डॉक्‍टर ने आरोप लगाया कि मैंने प्रतितिष्टित अस्‍पताल में अपनी जॉब के पहले ही दिन देखा कि मरीजों के हित की बजाय अस्‍पताल का ध्‍यान पैसे कमाने पर ज्‍यादा है। डॉक्टर ने अपने वायरल वीडियो में दावा किया कि उन्हें बिना चिकित्सकीय जरूरत के मरीजों को भर्ती करने और इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में जरूरत से ज्यादा समय तक रखने के लिए कहा गया, ताकि अस्पताल का बिल बढ़ाया जा सके।

Young Doctor Quits Hospital job

डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती और ट्रीटमेंट के सभी महत्वपूर्ण फैसले एक वरिष्ठ चिकित्सक के हाथ में थे, जिनमें ऐसे मरीज भी शामिल थे जिन्हें वास्तव में भर्ती होने की जरूरत नहीं थी।

डॉक्‍टर बोली- कोई भी पद मरीज की सुरक्षा से बड़ा नहीं

इन अनैतिक प्रथाओं से परेशान होकर डॉक्टर ने तुरंत इस्तीफा दे दिया और कहा, “कोई भी वेतन या पद मरीज की सुरक्षा और चिकित्सा नैतिकता से बढ़करनहीं है।” उनके इस कदम ने हिप्पोक्रेटिक शपथ के प्रति उनकी अटूट श्रृद्धा को सबके सामने रखा।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से फैली और इसने आम नागरिकों व स्वास्थ्य पेशेवरों दोनों की गहरी चिंता को जगाया। एक उपयोगकर्ता ने डॉक्टर की इस साहस और ईमानदारी की खूब प्रशंसा की, लिखते हुए कहा, “आपने शपथ के वास्तविक अर्थ को साबित कर दिया – बीमारों की रक्षा करना, न कि उन लोगों की जिनकी नीयत खराब है।”

वीडियो देख यूजर्स का भड़का गुस्‍सा

कई अन्य लोगों ने स्वास्थ्य प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आक्रोश व्यक्त किया। एक टिप्पणी में सीधे कहा गया, “सब चोर हैं, करप्टेड हैं, फार्मा कंपनी से पैसा खाते हैं।” इस बीच, कुछ लोगों ने तत्काल नियामक कार्रवाई की मांग की। एक टिप्पणी में @MoHFW_INDIA को टैग करते हुए कहा गया, “अस्पतालों में अनैतिक प्रथाएं बढ़ रही हैं और इसके लिए तत्काल राष्ट्रीय सलाह की आवश्यकता है।”

इस बहस में कुछ यूजर्स ने नैतिक और मानवीय अस्पतालों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने टिप्पणी की, “एक ऐसे नैतिक अस्पताल के लिए निश्चित रूप से जगह है, जो शायद इन मुनाफखोरों से कहीं बेहतर व्यवसाय कर सकता है।”

एक अन्य यूजर ने स्वास्थ्य सेवा को “सबसे बड़ा आधुनिक घोटाला” बताते हुए गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “हिप्पोक्रेसी ओथ एक पाखंड है! अधिकांश निजी अस्पताल किसी भी कीमत पर भारी मुनाफा कमाने के पीछे भागते हैं, हर डॉक्टर के लक्ष्य होते हैं। वे मरीजों की भावनाओं से भी खेलते हैं, उन्हें अधिक खर्च न करने के लिए दोषी महसूस कराते हैं।” मरीजों के शोषण की रणनीतियों की भी कड़ी निंदा की गई।



Source link

UP IPS Transfer: यूपी में बड़ा फेरबदल! इन 12 IPS-35 PPS अफसरों का तबादला, किसे कहां मिली तैनाती-LIST


1 अशोक कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बहराइच उपसैनानायक, एसडीआरएफ मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ 2 संजीव कुमार सिन्हा अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उ0प्र0 लखनऊ 3 आलोक सिंह-III सहायक पुलिस आयुक्त / अपर पुलिस उपायुक्त, एलआईयू, कमिश्नरेट प्रयागराज अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रायबरेली 4 अजीत कुमार रजक पुलिस उपाधीक्षक / अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद गोंडा 5 डॉ0 तेजवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद बुलन्दशहर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर-पूर्वी), जनपद अंबेडकरनगर 6 श्याम देव अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी), जनपद अंबेडकरनगर उपसैनानायक, 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर 7 मनीष कुमार मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), जनपद मिर्जापुर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद अलीगढ़ 8 शैलेन्द्र लाल अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी), जनपद प्रतापगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), जनपद उन्नाव 9 मती जया शाण्डिल्य अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना मेरठ 10 कृष्ण कान्त सरोज अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना मेरठ अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष जांच, उ0प्र0 लखनऊ 11 प्रदीप कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन उपसैनानायक, 02वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 12 राजेश कुमार पाण्डेय-II अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद 13 अवनीश कुमार मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), जनपद मथुरा अपर पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उ0प्र0 लखनऊ 14 मती श्वेता कुमारी यादव सहायक पुलिस आयुक्त / अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), जनपद मथुरा 15 कृपा शंकर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), जनपद बलिया अपर पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था शाखा, डीजीपी मुख्यालय, उ0प्र0 लखनऊ 16 मती स्नेहा तिवारी पुलिस उपाधीक्षक / अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), जनपद बलिया 17 राघवेन्द्र कुमार मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद मेरठ उपसैनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर 18 राजेश कुमार वास्तव अपर पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय भण्डार, सीतापुर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद मेरठ 19 विवेक त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद आजमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय भण्डार, जनपद सीतापुर 20 पंकज कुमार वास्तव पुलिस उपाधीक्षक / अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद आजमगढ़ 21 विजेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बदायूं उपसैनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज 22 अभिषेक कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, एटीएस लखनऊ अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बदायूं 23 शंकर प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बुलन्दशहर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अकादमी, मुरादाबाद 24 पियूष कांत राय सहायक पुलिस आयुक्त / अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट आगरा अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद चित्रकूट 25 सत्यपाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद चित्रकूट अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुरादाबाद 26 आलोक प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक / अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद सीतापुर अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात 27 अरुण कुमार सिंह-II अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ 28 गिरीश कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त / अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट आगरा अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ 29 राहुल मित्तल अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद मैनपुरी अपर पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, उ0प्र0 लखनऊ 30 अभिषेक तिवारी पुलिस उपाधीक्षक / अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद मैनपुरी 31 महेन्द्र पाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहपुर अपर पुलिस अधीक्षक / सेक्टर ऑफिसर, सीआईडी सेक्टर, लखनऊ 32 ज्ञान प्रकाश राय सहायक पुलिस आयुक्त / अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहपुर



Source link

ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई


Cricket

oi-Naveen Sharma

Lalit Modi Net Worth and Source of Income: भारत में आईपीएल शुरू करने वाले ललित मोदी देश से भाग गए हैं लेकिन उनके पास पैसों की कमी अब भी नहीं है। भला कोई व्यक्ति विदेश में इतने सालों तक कैसे रह सकता है, क्योंकि पैसा तो मुट्ठी में भरी रेत की तरह होता है, जो धीरे-धीरे खत्म होता रहता है।

ऐसे में ललित मोदी के पास भी पैसे छापने की मशीन तो नहीं है, तो उनकी आय कहां से होती है। अब भी वह किन सोर्स से आमदनी करते हैं, जिससे दम पर विदेश में आराम की जिन्दगी जी रहे हैं। इस सवाल का जवाब बड़ा सरल है लेकिन हैरान भी करने वाला है।

lalit modi

ललित मोदी का सबसे बड़ा आय स्रोत उनका पारिवारिक बिजनेस है। वह लंबे समय तक मोदी एंटरप्राइजेज (Modi Enterprises) से जुड़े रहे, जो एक बड़ा इंडस्ट्रियल ग्रुप है। इस ग्रुप के तहत कई कंपनियां काम करती हैं, जिनसे उन्हें नियमित आय मिलती है।

मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग से कमाई

1990 के दशक में उन्होंने मोदी एंटरटेनमेंट नेटवर्क की शुरुआत की थी, जिसने भारत में ESPN जैसे बड़े चैनलों के वितरण का काम किया। यहीं से उन्होंने मीडिया बिजनेस में बड़ी पकड़ बनाई और आज भी इस सेक्टर से उनकी कमाई जुड़ी हुई है।

IPL से सीधे नहीं, लेकिन अप्रत्यक्ष फायदा

बहुत लोग सोचते हैं कि ललित मोदी आज भी IPL से पैसा कमाते हैं, लेकिन सच ये है कि वह अब IPL से सीधे जुड़े नहीं हैं। हालांकि IPL की शुरुआत और उससे जुड़े कॉन्टैक्ट्स ने उन्हें बिजनेस दुनिया में बड़ी पहचान दी, जिसका फायदा उन्हें आज भी मिलता है।

निवेश और रियल एस्टेट

ललित मोदी ने समय के साथ कई जगह निवेश किया है, खासकर रियल एस्टेट और दूसरे बिजनेस सेक्टर में उन्होंने पैसा लगाया। इन्हीं निवेशों से उन्हें नियमित रिटर्न मिलता है और उनकी संपत्ति लगातार बढ़ती रहती है।

कुल संपत्ति कितनी है? (Lalit Modi Net Worth)

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ लगभग 4500 से 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाती है। कुछ अनुमानों में यह और भी ज्यादा बताई गई है, जो उनके बड़े बिजनेस नेटवर्क को दिखाती है। भारत से भागने के बाद विदेश में भी वह लग्जरी लाइफ जीते हैं।

भारत छोड़ विदेश भागने का क्या कारण

ललित मोदी फ़िलहाल लंदन में रहते हैं। खबरें आई थीं कि उन्होंने प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश वानूअतु की नागरिकता हासिल कर ली है। आईपीएल में बोली में हेराफेरी और फंड ट्रांसफर में गड़बड़ी के आरोपों के कारण बीसीसीआई ने उनको बैन कर दिया। इसके बाद ईडी जांच कर रही थी। कार्रवाई के डर से वह देश छोड़कर भाग गए।



Source link

Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 10 अप्रैल को तगड़ी बारिश? UP-बिहार समेत कहां-कहां गिरेंगे ओले? IMD का अलर्ट


India

oi-Divyansh Rastogi

Kal Ka Mausam, 10 April 2026, Friday Weather Alert: अप्रैल माह में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इसी बीच, दिल्ली-नोएडा समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 10 अप्रैल को तगड़ी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा।

IMD और स्काईमेट के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ आज (9 अप्रैल, गुरुवार) तक सक्रिय है, इसलिए आज शाम या रात तक दिल्ली-NCR, UP, बिहार और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी आ सकती है। लेकिन 10 अप्रैल से गर्मी बढ़ने लगेगी, हालांकि लू की गतिविधियों पर ब्रेक लगा रहेगा।

Kal Ka Mausam

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का हाल (10 अप्रैल)

  • दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम: आज (9 अप्रैल) बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की-मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) संभव। 10 अप्रैल आसमान साफ से आंशिक बादल, कोई बारिश नहीं। न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास, अधिकतम 25-28°C रहेगा।
  • पहाड़ी इलाके (J&K, HP, Uttarakhand): आज हल्की-मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के साथ 40-50 किमी/घंटा हवाएं। 10 अप्रैल भी हल्की गतिविधि संभव।
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान: आज आंधी-बारिश का दौर (कोटा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर में मेघ गर्जन + ओले का खतरा)। 9 अप्रैल से अगले 5 दिन साफ मौसम, तापमान 3-4°C बढ़ेगा।

UP, Bihar Hailstorms: UP-बिहार और ओलावृष्टि कहां-कहां?

  • उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Rain Alert): आज करीब 45 जिलों में बारिश, गरज-चमक और 50-60 किमी/घंटा तेज हवाएं। करीब 10 जिलों में ओले गिरने की संभावना (खासकर बुंदेलखंड, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, आगरा-मथुरा क्षेत्र) है। 10 अप्रैल ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।
  • बिहार (Bihar Ka Mausam): आज 12 जिलों (दरभंगा, अररिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल आदि) में आकाशीय बिजली, आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट। 10 अप्रैल ज्यादातर शुष्क।
  • झारखंड: आज हल्की बारिश-गरज संभव, 10 अप्रैल शुष्क।

पूर्वोत्तर भारत में IMD का भारी अलर्ट (9-10 अप्रैल)

  • भारी बारिश: अरुणाचल प्रदेश (9 और 10 तारीख), सिक्किम, दक्षिणी असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम में भारी बारिश।
  • ओलावृष्टि/बर्फ: ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में पानी के साथ बर्फ या ओले गिरने के संकेत।
  • गरज-चमक: पूरे पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में थंडरस्टॉर्म एक्टिव। असम-मेघालय में 9-13 अप्रैल तक जारी रहेगी।

दक्षिण भारत का मौसम

  • स्काईमेट के अनुसार: तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश।
  • दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा, केरल-तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और उमस भरा मौसम।

दैनिक मौसम परिचर्चा (09.04.2026)

पूर्वी भारत में 09 अप्रैल और पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

YouTube : https://t.co/ntYcJ4QJ9G
Facebook : https://t.co/vAW82GAIT8

For more information,… pic.twitter.com/fEFkFwaHkT

— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 9, 2026 “>

IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों का कैसा रहेगा मौसम (10 से 16 अप्रैल)

  • 10-11 अप्रैल: उत्तर के मैदानी इलाके शुष्क, तापमान बढ़ोतरी। पूर्वोत्तर और पहाड़ों पर बारिश जारी।
  • 12-13 अप्रैल: अरुणाचल, असम, मेघालय, सिक्किम में बारिश। गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र-ओडिशा में उमस बढ़ेगी।
  • 14 अप्रैल से: छत्तीसगढ़ में हीटवेव की शुरुआत। पूर्वी और मध्य भारत में उमस, लेकिन पूरे देश में लू से राहत।

दिल्ली-नोएडा वाले आज शाम बारिश-आंधी का लुत्फ उठा लें, 10 अप्रैल पूरे दिन शुष्क मौसम रहेगा और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी। UP-बिहार में आज ओले और तेज आंधी का खतरा है। IMD अलर्ट को गंभीरता से लें। पूर्वोत्तर वाले भारी बारिश के लिए तैयार रहें।





Source link

Amarnath Yatra 2026 के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, क्या हैं नए नियम, उम्र सीमा क्या है? पूरी गाइडलाइन


India

oi-Puja Yadav

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा का इंतजार करते हैं। साल 2026 की यात्रा को लेकर श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

हालांकि यात्रा की आधिकारिक शुरुआत की तारीख का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। यहां विस्तार से जानिए अमरनाथ यात्रा के लिए कितनी होगी उम्र सीमा, क्या हैं रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया।

amarnath-yatra-2026-registration

श्राइन बोर्ड के अनुसार इस बार देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 554 बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड ने अधिकृत डॉक्टरों और अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी है, जहां से श्रद्धालु अपना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।

Amarnath Yatra 2026 Registration: रजिस्ट्रेशन कब और कैसे होगा? क्या है उसकी प्रक्रिया?

श्राइन बोर्ड के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई 2026 तक चलेगा। देशभर में कुल 554 बैंक शाखाओं के जरिए श्रद्धालु एडवांस पंजीकरण करवा सकेंगे। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों-जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, उधमपुर, राजौरी, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन और पुलवामा में भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। पंजीकरण प्रक्रिया आधार आधारित बायोमैट्रिक सिस्टम के जरिए होगी, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

व्यक्तिगत पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को 150 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा। वहीं, जो लोग समूह में यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए अलग व्यवस्था की गई है। 5 से 30 लोगों का ग्रुप बनाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क तय किया गया है। ग्रुप रजिस्ट्रेशन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा और इसके लिए एक ग्रुप लीडर तय करना जरूरी होगा, जो सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करेगा।

Amarnath Yatra के लिए किस उम्र के लोगों को मिलेगी यात्रा की अनुमति?

इस बार भी यात्रा के लिए कुछ सख्त नियम लागू किए गए हैं। श्राइन बोर्ड के अनुसार-13 साल से कम उम्र के बच्चों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी और 70 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके अलावा हर श्रद्धालु के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (Health Certificate) अनिवार्य होगा। यह सर्टिफिकेट 9 अप्रैल 2026 के बाद किसी अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल संस्थान से जारी होना चाहिए। बिना वैध हेल्थ सर्टिफिकेट के रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा के लए परमिट और रूट क्या होगा?

रजिस्ट्रेशन के बाद श्रद्धालुओं को यात्रा परमिट जारी किया जाएगा, जिसमें उनका रूट और यात्रा की तारीख साफ-साफ लिखी होगी। यात्रा दो प्रमुख मार्गों से कराई जाती है जो पहलगाम और बालटाल रूट हैं। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक रूट का चयन कर सकते हैं। इस बार भी RFID कार्ड अनिवार्य किया गया है। बिना RFID कार्ड के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। यह कार्ड जम्मू-कश्मीर के विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध होंगे।

विदेशी श्रद्धालुओं के लिए क्या व्यवस्था है?

विदेशी नागरिकों के लिए भी अलग से पंजीकरण व्यवस्था की गई है। उनका रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से होगा। उन्हें आवेदन फॉर्म, पासपोर्ट, हेल्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज जम्मू स्थित PNB के सर्किल ऑफिस में ईमेल के जरिए देने होंगे। ईमेल के जरिए जमा करने होंगे।

विदेशी श्रद्धालुओं के लिए 1550 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क तय किया गया है। 5 से 30 श्रद्धालुओं का ग्रुप एक साथ पंजीकरण करा सकता है। इसके लिए ग्रुप लीडर को सभी दस्तावेजों के साथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के श्रीनगर कार्यालय से संपर्क करना होगा। यह ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की नीति पर आधारित होगा।

यात्रा के लिए क्या है श्रद्धालुओं के लिए जरुरी सलाह?

श्राइन बोर्ड के अनुसार, 29 जून 2026 को प्रथम पूजा आयोजित की जाएगी। हालांकि यात्रा की शुरुआत की तारीख का आधिकारिक ऐलान अभी होना बाकी है, लेकिन परंपरा के अनुसार यह यात्रा रक्षा बंधन (28 अगस्त 2026) के दिन समाप्त हो सकती है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और ऊंचाई व मौसम को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी के साथ आएं।

साथ ही, रजिस्ट्रेशन के दौरान सही मोबाइल नंबर और आधार डिटेल देना जरूरी होगा। अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां पूरी रफ्तार पर हैं। अगर आप भी इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो 15 अप्रैल से शुरू होने वाले रजिस्ट्रेशन पर नजर रखें और समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाबा बर्फानी के दर्शन बिना किसी परेशानी के कर सकें।



Source link

Alwar : ऑटो ड्राइवर से हुआ प्यार, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, बैंक अधिकारी पति की कर दी हत्या!


Last Updated:

Alwar Murder Case : अलवर में बैंक अधिकारी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. ऑडियो सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है.

Zoom

अलवर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी हत्या

अलवर. शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिशतों को लेकर लोगों के मन में डर और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं. एक बैंक अधिकारी की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जो कहानी सामने रखी, वो सीधी-सादी नहीं है. इसमें प्यार, धोखा और साजिश सब कुछ मिला हुआ है.

पहली नजर में यह मामला सामान्य नहीं लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, परत दर परत खुलती चली गई. आखिर में जो सच सामने आया, उसने पूरे इलाके को हिला दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया.

रिश्ते से शुरू हुआ खेल, साजिश तक पहुंचा मामला
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी की नजदीकियां एक टैक्सी ड्राइवर से बढ़ीं. शुरुआत में यह सामान्य जान-पहचान थी, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. इसी बीच दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन उनके रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट खुद पति था. आरोप है कि यहीं से साजिश की शुरुआत हुई. दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि सोच-समझकर तैयार की गई योजना थी. पुलिस का कहना है कि वारदात से पहले आरोपी घर से नकदी और जेवर भी लेकर फरार हो गए थे, ताकि आगे की योजना को अंजाम दिया जा सके.

सबूतों ने खोली पूरी कहानी
इस केस में सबसे अहम मोड़ तब आया जब पुलिस को पीड़ित पक्ष से कुछ मजबूत सबूत मिले. इनमें धमकी भरे ऑडियो शामिल बताए जा रहे हैं. इन ऑडियो ने पूरे मामले की दिशा बदल दी और शक की सुई सीधे पत्नी और उसके प्रेमी की तरफ चली गई. पुलिस ने इन सबूतों के आधार पर जांच तेज की और जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं, जिन्हें अभी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है. लेकिन इतना साफ है कि यह हत्या पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा थी.

पुलिस की कार्रवाई, जांच अभी जारी
सीओ सिटी अंगद शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है और हर एंगल से पड़ताल हो रही है. पुलिस यह भी देख रही है कि इस साजिश में कहीं और लोग तो शामिल नहीं थे. साथ ही, वारदात को अंजाम देने का पूरा तरीका क्या था, इसकी भी जांच जारी है. इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब रिश्तों में भरोसा टूटता है, तो उसका अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है. अलवर की यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक टूटे हुए रिश्ते की डरावनी कहानी बनकर सामने आई है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें



Source link

दिल्ली के अस्पतालों की सुधरेगी हालत! CAG Health Audit के बाद विधानसभा का एक्शन, अधिकारियों को अल्टीमेटम


Delhi

pti-Pallavi Kumari

CAG Health Audit: दिल्ली में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने और जवाबदेही तय करने के लिए दिल्ली विधानसभा ने अब कमर कस ली है। गुरुवार (9 अप्रैल) को विधानसभा ने सभी संबंधित विभागों को एक कड़ा निर्देश जारी किया है, जिसमें कैग (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट और पब्लिक एकाउंट्स कमेटी (PAC) की सिफारिशों पर तुरंत अमल करने को कहा गया है।

दिल्ली के अस्पतालों की सुधरेगी हालत! CAG Health Audit के बाद विधानसभा का एक्शन, अधिकारियों को अल्टीमेटम

31 जुलाई तक का ‘डेडलाइन’ अल्टीमेटम

दिल्ली विधानसभा ने साफ कर दिया है कि अब फाइलों में काम करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीन पर बदलाव दिखना चाहिए। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सभी विभागों को 31 जुलाई तक ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (ATR) जमा करने का आदेश दिया गया है। इस रिपोर्ट में विभागों को यह बताना होगा कि उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं। विभागों को 30 जून तक की स्थिति के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी, जिसमें हर सिफारिश पर हुई प्रगति और उसे पूरा करने की समय सीमा का स्पष्ट जिक्र होना चाहिए।

CAG की रिपोर्ट में क्या था खास?

यह पूरा मामला पब्लिक एकाउंट्स कमेटी की उस पहली रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वर्ष के लिए दिल्ली के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे और सेवाओं के प्रबंधन की समीक्षा की गई थी। इस ऑडिट में स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों, बुनियादी ढांचे की स्थिति और मैनेजमेंट की खामियों को उजागर किया गया था। अब स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि ऑडिट का असली मकसद तभी पूरा होगा जब उन कमियों को दूर कर जनता को बेहतर इलाज मिले।

स्वास्थ्य मंत्री और सचिव को लिखा पत्र

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा सचिवालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को भी पत्र लिखा है। इसमें ऑडिट के निष्कर्षों पर समयबद्ध तरीके से जवाब देने और पीएसी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की गई है। स्पीकर ने जोर देकर कहा है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से इलाज, शिक्षा और रोजगार के लिए आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य नीतियां ऐसी होनी चाहिए जो समावेशी हों और बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करें।

दिल्ली आने वालों के लिए भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली सिर्फ यहां के रहने वालों के लिए नहीं, बल्कि देशभर से आने वाले लोगों के लिए भी स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र है। उन्होंने कहा कि रोजगार, पढ़ाई और इलाज के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आते हैं, इसलिए स्वास्थ्य नीतियां सभी के लिए समान और सुलभ होनी चाहिए।

जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर

विधानसभा के इस कदम का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक जवाबदेही तय करना है। अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि ऑडिट की टिप्पणियां केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि एक निश्चित समय सीमा के भीतर उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई में बदला जाए। सार्वजनिक अस्पतालों को मजबूत करना, बीमा कवरेज का विस्तार करना और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर (बचाव वाली स्वास्थ्य सेवा) में निवेश करना दिल्ली सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

पब्लिक हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने पर जोर

विधानसभा ने साफ किया है कि आने वाले समय में

  • सरकारी अस्पतालों को मजबूत किया जाएगा
  • स्वास्थ्य बीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा
  • और रोकथाम आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा

इस फैसले के साथ ही दिल्ली में पहली बार स्वास्थ्य ऑडिट रिपोर्ट पर एक व्यवस्थित फॉलो-अप सिस्टम शुरू किया गया है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ऑडिट में सामने आई कमियां सिर्फ रिपोर्ट तक सीमित न रहें, बल्कि तय समय में उन्हें ठीक भी किया जाए। दिल्ली विधानसभा का यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा संकेत है। अब देखना होगा कि विभाग तय समयसीमा के भीतर कितनी तेजी से काम करते हैं और आम लोगों को इसका कितना फायदा मिलता है।



Source link