सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाने के दो दिन बाद मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के घर छापा मारा। हिमंता की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि छापेमारी के वक्त पवन घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर से कुछ डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रिक डिवाइस सीज कीं। पवन के घर पर मौजूद नहीं होने पर हिमंता ने कहा कि गिरफ्तारी की चुनौती देने वाले खेड़ा अब हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा। हम खेड़ा को पाताल से ढूंढकर ले आएंगे और पता करेंगे कि उन्हें फर्जी दस्तावेज किसने दिए। मुझे लगता है कि ये डॉक्यूमेंट्स शायद राहुल गांधी ने पवन खेड़ा को दिए होंगे। 5 अप्रैल को पवन ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाया था कि उनके पास मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। हिमंता और उनकी पत्नी ने आरोपों से इनकार किया। 5 अप्रैल- खेड़ा के 2 आरोप, पूछा- ₹52 हजार करोड़, तीन पासपोर्ट कहां से आए 6 अप्रैल: हिमंता बोले- हमने प्रापर्टी के असली मालिक का पता लगाया हिमंता ने सोमवार को दुबई में फ्लैट होने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि हमने उन दो दुबई अपार्टमेंट के असली मालिकों का पता लगा लिया है, जिनका जिक्र कांग्रेस ने किया है। ये फ्लैट मोहम्मद अहमद और फातिमा सुलेमान के हैं। कांग्रेस ने ये दस्तावेज एक वेबसाइट Scribd से चुराए थे। हमने इस तरह इनका पता लगाया है। आप भी फोन पर देख सकते हैं। इससे पहले पांच अप्रैल को हिमंता ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया था कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं। इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने:बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमला करने की धमकी पर जवाब दिया। राजनाथ ने कहा कि आसिफ को इस तरह का भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए था। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी: हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे; खेड़ा ने कहा था- CM की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट
10 साल का लिया ब्रेक, बना ली 15 दुकानें, फिर पत्नी के साथ मिल शुरू किया पुराना वाला कारनामा
Last Updated:
भुवनेश्वर में चेन स्नैचिंग के मामलों में पुलिस ने राकेश राउत को गिरफ्तार किया है. आरोपी बीते 10 साल तक अपराध से दूर रहकर 15 दुकानें चला रहा था. आर्थिक तंगी के कारण वह फिर अपराध में लौट आया. उसकी पत्नी भी वारदात में शामिल पाई गई है.
पत्नी के साथ 10 साल पुराने कारनामें में उतरे दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Crime News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कटक-भुवनेश्वर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने 10 सालों तक अपराध से तौबा करे रखी. इन दस सालों में उसने अपने लिए 15 दुकानें बनाई. इसके बाद, उसको उसकी जिंदगी ऐसे दो राहे पर ले आई, जहां से उसने एक बार फिर अपने पुराने कारनामों को अंजाम देना शुरू कर दिया. इन कारनामों में उसकी पत्नी भी उसके साथ बराबर की भागेदार बनी हुई थी. आरोपी शख्स के खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को भी अरेस्ट कर लिया है.
कटक-भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्त सिंह के अनुसार, आरोपी की पहचान राकेश राउत के रूप में हुई है. आरोपी राकेश को चंद्रशेखरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चंद्रशेखरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है. इसके अलावा, कई अन्य थानाक्षेत्रों में भी आरोपी राकेश के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ सोने की चेन बरामद की हैं. इनमें से तीन चेन की पहचान पीड़ितों ने कर ली है. पुलिस ने इन चेन्स को उनके असली मालिकों को सौंप दिया है. पुलिस अब बाकी मामलों की जांच करते हुए अन्य पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है.
- सीपी सुरेश देव दत्त सिंह के अनुसार, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राकेश राउत पहले भी चेन स्नैचिंग के अपराधों से जुड़ा रहा है.
- उसने करीब 10 साल पहले अपराध की दुनिया छोड़ कर अपना कारोबार शुरू किया था. इस दौरान उसने करीब 15 दुकानें भी खड़ी कर ली और आम आदमी की तरह जिंदगी जीने लगा.
- हाल ही में आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते उसने फिर से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया. इस बार वारदातों को अंजाम देने में उसकी पत्नी बराबर की साझेदार बनी हुई थी.
- राकेश राउत और उसकी पत्नी बेहद शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देते थे. राउत पहले किसी महिला को निशाना बनाकर उसकी चेन छीनता था और फिर उसकी पत्नी बाइक पर उसके साथ बैठ जाती थी.
- दोनों ऐसे दिखाते थे जैसे कोई आम दंपति सफर कर रहा हो. इस वजह से न तो लोगों को उन पर शक होता था और न ही पुलिस उनको रोकती थी.
राकेश के मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्त सिंह के अनुसार, राकेश राउत और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद चंद्रशेखरपुर और आसपास के इलाकों में चेन स्नैचिंग से जुडे़ वारदातों की गुत्थी सुलझ गई है. फिलहाल पुलिस राकेश राउत और उसकी पत्नी के पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है. पुलिस यह यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR
Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। रॉयल्स इस समय धांसू फॉर्म में चल रही है। गुवाहाटी में खेलते हुए एक जीत की उम्मीद लेकर यह टीम मैदान पर उतरेगी। पिछले दो मैचों में जीत की वजह से राजस्थान के हौसले बुलंद हैं। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई।
उधर मुंबई इंडियंस का प्रयास पिछली हर को भूलकर आगे बढ़ने का रहेगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई को पराजय का सामना करना पड़ा था। अब तक खेले गए दो मैचों में मुंबई इंडियंस को एक में हार का सामना करना पड़ा है।

हार्दिक पांड्या पिछले मैच में नहीं खेले थे, उस समय सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कमान थी। आज के मुकाबले में हार्दिक पांड्या के ऊपर नजरें रहेंगी। गुवाहाटी में पहले खेलते हुए बैटिंग उतनी आसान नहीं होती है। दूसरी पारी में स्कोर चेज करना आसान हो जाता है।
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए निरंतर अच्छी बैटिंग करते हुए आ रहे हैं। पिछले दो मैचों में उनका बल्ला बोला है। आज भी रनों की उम्मीद रहेगी। उनकी तरफ से अच्छी शुरुआत देने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम के अन्य बल्लेबाजों को धमाका करने में आसानी हो जाती है।
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार, हार्दिक पांड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं?
India
oi-Divyansh Rastogi
Navjot Singh Sidhu Daughter Rabiaa Sidhu: पंजाब की राजनीति इस समय तेज बदलाव के दौर से गुजर रही है। नए राजनीतिक फैसलों और हलचलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। खासकर जब, उनकी पत्नी और कांग्रेस से निष्कासित पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी के ऐलान कर दिया है। इसके बाद लोगों की नजर अब अगली पीढ़ी पर टिक गई है।
इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बेटी राबिया सिद्धू (Rabiaa Sidhu) को लेकर हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर राबिया कौन हैं, क्या करती हैं और क्या वह भी राजनीति में कदम रखने वाली हैं या फिर फैशन की दुनिया में ही अपना करियर आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ को लेकर भी काफी जिज्ञासा बनी हुई है। क्या पिता नवजोत सिंह सिद्धू से कितनी अमीर हैं वे? आइए जानते हैं…

Who Is Rabiaa Sidhu: सिद्धू खानदान की ‘ड्रामा क्वीन’
राबिया सिद्धू उर्फ राबिया कौर सिद्धू, पूर्व क्रिकेटर, टीवी स्टार और नेता नवजोत सिंह सिद्धू और डॉक्टर व पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू की बेटी हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1995 (लगभग 30 वर्ष) में पंजाब के पटियाला में हुआ। परिवार में एक छोटा भाई करण सिद्धू भी हैं, जो वकील हैं। दोनों भाई-बहन बचपन से ही हाई-प्रोफाइल परिवार में पले-बढ़े। मां नवजोत कौर डॉक्टर रह चुकी हैं और पिता सिद्धू पाजी क्रिकेट से राजनीति तक का सफर तय कर चुके हैं। राबिया को मां ने प्यार से ‘ड्रामा क्वीन’ का उपनाम दिया है।

Rabiaa Sidhu Education: सिंगापुर और लंदन से फैशन की डिग्री

राबिया ने अपनी स्कूली शिक्षा पंजाब के यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला और गुरुग्राम के पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, अरावली से पूरी की। फैशन में गहरी रुचि के चलते उन्होंने आगे की पढ़ाई विदेश में की। इसमें-
- अंडरग्रेजुएट: Lasalle College of the Arts, सिंगापुर
- मास्टर्स इन फैशन डिजाइन: Istituto Marangoni, लंदन (दुनिया के टॉप फैशन इंस्टीट्यूट में से एक)
इंटरनेशनल एक्सपोजर के साथ वे अब फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट और क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं।

Rabiaa Sidhu Career: पिता के यूट्यूब चैनल की क्रिएटिव डायरेक्टर
राबिया सिर्फ ‘सिद्धू की बेटी’ नहीं, खुद की पहचान बना रही हैं। वे Navjot Singh Sidhu Official यूट्यूब चैनल की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं (2025 से सक्रिय भूमिका)। फैशन कंटेंट, स्टाइलिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग में सक्रिय हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम (@rabiasidhu) पर हजारों फॉलोअर्स हैं। ग्लैमरस फोटोज, फैशन ट्रेंड्स और पर्सनल लाइफ शेयर करती हैं। वे मॉडलिंग भी करती हैं और जानवरों से बेहद प्यार करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर अक्सर उनका प्यारा पेट डॉग साथ में नजर आता है।

Rabiaa Sidhu Navjot Singh Sidhu Relation: पिता के लिए प्रचार, लेकिन अभी औपचारिक एंट्री नहीं
2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में राबिया ने पिता नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अमृतसर पूर्व सीट पर जोरदार प्रचार किया। उन्होंने तत्कालीन CM चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखे हमले किए थे। कहा था कि जब तक पापा चुनाव नहीं जीतते, मैं शादी नहीं करूंगी। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर भी कटाक्ष किया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी पार्टी में औपचारिक सदस्यता नहीं ली है। मां की नई पार्टी के गठन के बाद उनकी भूमिका पर नजरें टिकी हैं।
Rabiaa Sidhu Net Worth: पिता से कितनी अमीर हैं राबिया? संपत्ति का सच
नवजोत सिंह सिद्धू की कुल संपत्ति (2022-2025 के अनुसार) लगभग ₹44-45 करोड़ के आसपास बताई जाती है। यह क्रिकेट, टीवी कमेंट्री, शो और प्रॉपर्टी से कमाई हुई है। राबिया की पर्सनल नेटवर्थ सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में $22 मिलियन (लगभग ₹180 करोड़) का आंकड़ा दिया गया था, लेकिन यह विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। खास बात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी जिंदगी में ही संपत्ति बांट दी। अमृतसर का बंगला (खुद की कमाई से बनाया) राबिया सिद्धू को। पटियाला का पैतृक घर बेटे करण सिद्धू को।
सिद्धू पाजी ने साफ कहा कि राजनीति से एक पैसा भी नहीं, सिर्फ मेहनत की कमाई है। यानी राबिया अब अमृतसर संपत्ति की मालिक हैं, जो परिवार की भावनात्मक और वित्तीय विरासत का हिस्सा है। वे पिता से ‘ज्यादा अमीर’ नहीं हैं, बल्कि परिवार की संपत्ति का बराबर हिस्सा पा चुकी हैं।
Rabiaa Sidhu Love Life: ईशान सूरी से लंबा रिश्ता
मीडिया खबरों के मुताबिक, राबिया 2012 से ईशान सूरी (Ishaan Suri) के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। शादी की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।
राबिया सिद्धू स्टार किड होने के बावजूद अपने दम पर फैशन और क्रिएटिव फील्ड में आगे बढ़ रही हैं। पिता की राजनीतिक विरासत और मां की नई पार्टी के बीच वे परिवार की मजबूत कड़ी बनकर उभर रही हैं। क्या वे जल्द ही राजनीति में पूर्ण रूप से कदम रखेंगी? या फैशन की दुनिया में अपना ब्रांड बनाएंगी?
-

जब तक AAP सरकार सत्ता में है, लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलती रहेगी: भगवंत सिंह मान
-

Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check
-

Navjot Kaur Love Story : ‘स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu’, मस्त है प्रेम कहानी
-

‘सिद्धू पा जी कहां हैं?’ पार्टी लॉन्च की तस्वीर से नवजोत सिंह गायब, क्या बीवी के फैसले पर नहीं हैं साथ?
-

TN Election: थलापति विजय ने चुनाव में गठबंधन से क्यों बनाई दूरी, आखिर क्या है TVK का ‘नो अलायंस’ गेम प्लान?
-

Bengal Chunav 2026: बंगाल में TMC का किला हिलाएंगे BJP के ‘सुपर 40 प्रचारक’! PM मोदी-हेमा समेत List में कौन?
-

Kerala Election: ‘जनता को हिसाब देना हमारी जिम्मेदारी’,वोटिंग से पहले CM विजयन ने पेश किया सरकारी हिसाब-किताब
-

PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: ‘बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय पक्का’, TMC पर ‘जंगल राज’ का आरोप
-

Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं
-

किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड
-

IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान?
-

कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा?
-

SDM Jyoti Maurya: ‘वो बेवफा है’, क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप
-

Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल
-

Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट
इस देश में 20 हजार की चाय और 1 लाख में लंच, फिर भी दुनिया का सस्ता देश, उमड़ रही है भीड़
जब भी कोई दूसरे देश में जाता है तो सबसे पहले दिमाग में यही रहता है कि इस देश में चीजें सस्ती है या महंगी. लेकिन क्या हो अगर आपको एक कप चाय के लिए 20 हजार का बिल भरना हो. सुनकर शायद आपके होश उड़ जाएंगे. दक्षिण-पूर्वी एशिया का खूबसूरत देश लाओस में आपको सच में इतनी कीमत चुकानी होगी. वहीं एक ठीक-ठाक लंच का बिल 1 लाख के पार चला जाता है. लेकिन इतना घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, कीप लाओस की मुद्रा है. वहां की मुद्रा में आपको 20 हजार कीप चुकाने होंगे लेकिन अपनी मुद्रा में यह 50 रुपये के आसपास ही होगा. इसलिए लाओस दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है.लाओस अपनी इसी अनोखी अर्थव्यवस्था के लिए दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन लाओस जाने वाले टूरिस्ट अक्सर हाथ में नोटों की गड्डियां लिए फिरते हैं और उन्हें गिनते-गिनते पसीने छूट जाते हैं.
हर कोई बन जाता है करोड़पति
इससे पहले कि आप लाओस को दुनिया का सबसे महंगा देश मान लें, आपको इसकी मुद्रा का गणित समझना होगा. दरअसल, लाओस की करेंसी ‘कीप’ की वैल्यू भारतीय रुपये के मुकाबले इतनी कम है कि वहां पहुंचते ही एक सामान्य भारतीय भी करोड़पति बन जाता है. यही कारण है कि यहां हर तरफ विदेशी सैलानियों का तांता लगा रहता है, क्योंकि लाखों का बिल चुकाने के बावजूद यह आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ता. यही कारण है कि इस छोटे से देश में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. यहां वर्तमान में हर साल 55 लाख विदेशी पर्यटक आते हैं और वहां की अर्थव्यवस्था में 1 अरब डॉलर का योगदान देते हैं. लेकिन यहां लोग पैसा गिनते-गिनते थक जाते हैं.
1 रुपये कितने लाओसी कीप
मार्च 2026 की मौजूदा विनिमय दर के अनुसार 1 भारतीय रुपया लगभग 232 लाओशियन किप -LAK के बराबर है. लाओस भारतीय पर्यटकों के लिए एक बहुत ही किफायती और सुंदर देश है. यहां घूमने और सुकून के पलों को बिताने के लिए कई चीजें है. चलिए पहले यह बताते हैं कि लाओस में कुछ चीजों को खरीदने के लिए वहां के कितने किप चुकाने होंगे. अगर आप लाओस में एक पानी की बोतल खरीदेंगे आपको वहां 8 से 12 हजार लाओशियन किप चुकाना होगा. इसके लिए आपको 35 से 50 भारतीय रुपये चुकाने होंगे. अगर आप वहां बिस्किट का पैकेट खरीदेंगे तो इसके लिए 10,000 से 25,000 लाओशियन किप खर्च करने होंगे. वहीं यह भारतीय रुपयों में 45 से 100 रुपये तक होगा. अगर आप लाओस में नाश्ता करेंगे तो इसके लिए 25 से 50 हजार देना होगा. इसका मतलब यह है कि आपको भारतीय रुपये में 170 से 400 रुपये तक खर्च करना होगा. अब अगर आपको वहां को होटल में रहना है तो एक रात के लिए एक रूम का किराया सवा लाख से साढ़े तीन लाख लाओशियन किप भरना होगा. यह सामान्य होटलों के लिए है. लेकिन भारतीय रुपयों में यह 500 से 2000 के बीच ही होगा. इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. लाओस खूबसूरत देश है और वहां कम खर्च करना पड़ता है. इसलिए आजकल अधिकांश भारतीय लाओस का रुख कर रहे हैं. भारतीयों के लिए लाओस ‘वीजा ऑन अराइवल’ की सुविधा देता है.
लाओस में क्या-क्या है खास
लाओस दक्षिण-पूर्वी एशिया का एक ऐसा देश है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध संस्कृति और शांत जीवनशैली के लिए जाना जाता है. यदि आप भीड़भाड़ से दूर किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो लाओस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आइए यहां के 5 आकर्षक जगहों के बारे में जानते हैं.
लुआंग प्रबांग : यह लाओस का सबसे प्रसिद्ध बौद्ध मठ है. इसे यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है. मेकांग नदी के किनारे बसा यह शहर अपनी फ्रांसीसी औपनिवेशिक वास्तुकला और प्राचीन बौद्ध मठों के अद्भुत मेल के लिए जाना जाता है. यहां का सबसे मुख्य आकर्षण आल्म्स गिविंग सेरेमनी है, जहां सुबह के समय केसरिया वस्त्र पहने सैकड़ों भिक्षु मौन होकर दान स्वीकार करते हैं. यहां का नाइट मार्केट हस्तशिल्प के लिए विश्व प्रसिद्ध है.
कुआंग सी झरना : लुआंग प्रबांग से कुछ ही दूरी पर स्थित कुआं सी झरना लाओस की सबसे सुंदर प्राकृतिक जगहों में से एक है. इसकी खासियत इसका दूधिया नीला पानी है, जो सीढ़ीनुमा चूना पत्थर के कुंडों में गिरता है. इन प्राकृतिक कुंडों में पर्यटक स्नान कर सकते हैं. झरने के आसपास का घना जंगल और ठंडी हवा इसे पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए एक जादुई स्थान बनाती है.
वेंग विएंग : जो लोग एडवेंचर के शौकीन हैं उनके लिए वेंग विएंग स्वर्ग से कम नहीं है. नाम सोंग नदी के किनारे स्थित यह कस्बा ऊंचे चूना पत्थर के पहाड़ों से घिरा है. यहां टयूबिंग नदी में टायर के ट्यूब पर तैरना, कयाकिंग और हॉट एयर बैलून राइड बहुत लोकप्रिय हैं. यहां की ब्लू लैगून और थाम चांग जैसी गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.
फा टैट लुआंग, वियनतियाने : लाओस की राजधानी वियनतियाने में स्थित यह स्वर्ण स्तूप देश का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतीक और धार्मिक स्मारक है. माना जाता है कि इसमें भगवान बुद्ध के अवशेष रखे गए हैं. इसकी पूरी बाहरी संरचना असली सोने की परतों से ढकी है. यह लाओस की संप्रभुता और बौद्ध धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था का प्रतीक है.
प्लेन ऑफ जार्स : इतिहास और रहस्य के शौकीनों के लिए यह जगह किसी अजूबे से कम नहीं है. जियांग खुआंग पठार पर स्थित इस मैदान में पत्थर के हजारों विशाल मर्तबान बिखरे पड़े हैं, जो करीब 2000 साल पुराने हैं. पुरातत्वविदों के लिए आज भी यह रहस्य है. ये विशाल मर्तबान किस लिए बनाए गए थे, इसका पता आज तक नहीं लगा है.
Navjot Kaur Love Story : ‘स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu’, मस्त है प्रेम कहानी
Punjab
oi-Ankur Sharma
Navjot Kaur Love Story : पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, वजह है उनकी नई पार्टी, जी हां, पूर्व क्रिकेटर और राजनेता सिद्धू की पत्नी नवजोत ने अपनी नई पार्टी बना ली है, जिसका नाम उन्होंने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) रखा है।
आपको बता दें कि ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली नवजोत कौर और नेता-क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति और क्रिकेट की दुनिया के हॉट कपल्स में से एक कहे जाते हैं। दोनों का नाम एक होने की वजह से भी लोग इस कपल की काफी तारीफ करते हैं।

दोनों का रिश्ता अपने आप में एक खुली किताब है, इनकी प्रेम कहानी कॉलेज की गेट से शुरू हुई थी, जिसके बारे में सिद्धू ने खुद ‘कपिल शर्मा’ के शो में खुलासा किया था।
पहली नजर में ही Navjot Kaur ने कर दिया था क्वीन बोल्ड: Sidhu
स्पिनरों के छक्के छुड़ाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि ‘मैं तो पहली नजर में ही नवजोत पर दिल हार बैठा था, क्या करूं वो थी ही ऐसी कि मैं क्लीन बोल्ड हो गया।’ इसके बाद हंसते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया था कि ‘नवजोत कौर को उन्होंने कॉलेज जाते वक्त पहली बार देखा था, फिर जांच पड़ताल करने पर पता चला था कि मोहतरमा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती हैं।’

‘मुझे पूरा भरोसा था कि कुड़ी तो मेरी ही होकर रहेगी’
सिद्धू ने आगे कहा कि ‘फिर दिमाग में ख्याल आया कि शायद इतनी पढ़ी लिखी बंदी है, मुझ पर घास ना डाले लेकिन हम भी ठहरे सरदार, कहां हार मानने वाले, मैं रोज इनके पीछे-पीछे स्कूटर से कॉलेज और कॉलेज से घर तक जाने लग गया , ये सिलसिला लंबा चला लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि कुड़ी तो मेरी ही होकर रहेगी।’
‘पूरे पटियाले के लड़कों को चिकन खिला डाला था’
आपको बता दें कि नवजोत सिंह घंटों नवजोत सिंह का इंतजार कॉलेज के गेट पर किया करते थे। यही नहीं नवजोत को पटाने के लिए सिद्धू ने तब लगभग पूरे पटियाले के लड़कों को चिकन तक खिला डाला था और सबसे कहा था कि ‘वो तेरी होने वाली भाभी है इसलिए उसे छोड़कर किसी को भी पटाने की सोचो तुमलोग।’

‘नवजोत कौर के दिल में बजी सिद्धू के नाम की घंटी’
आंखों-आंखो में बातें करने और घर तक पीछा करने का ये सिलसिला सालों तक चलता रहा और आखिरकार एक दिन नवजोत कौर के दिल में भी क्रिकेटर के प्यार की घंटी बजी और फिर दोनों ने शादी कर ली और सदा के लिए एक-दूसरे की आंखों में बस गए। इनके प्यार की खूबसूरत बगिया में दो फूल एक बेटा ‘करण’ और एक बेटी ‘राबिया’ हैं।
अपने-अपने क्षेत्र में महारथि रहे हैं मियां-बीवी
दोनों मियां-बीवी राजनीति में आने से पहले अपने-अपने क्षेत्र में महारथि रहे हैं, एक शानदार क्रिकेटर तो एक सधी हुई डॉक्टर। दोनों के समर्थक इन्हें इश्क के मैदान का ‘बल्ला और गेंद’ कहते हैं जो कि एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं।
एक नजर Navjot Kaur के प्रोफाइल पर
- 15 जून 1963 को जन्मी नवजोत कौर सिद्धू पंजाब विधानसभा की पूर्व सदस्य हैं।
- वह 2012 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर अमृतसर पूर्व से विधानसभा के लिए चुनी गई थीं।
- वह पेशे से डॉक्टर हैं और राजनीति में आने से पहले, उन्होंने पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी थीं।
- साल 2016 में नवजोत कौर ने अपने पति सिद्धू के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया था।
- लेकिन साल 2025 में इन्होंने कांग्रेसे छोड़ दी और अप्रैल 2026 में इन्होंने नई पार्टी BRP बना ली।
-

‘सिद्धू पा जी कहां हैं?’ पार्टी लॉन्च की तस्वीर से नवजोत सिंह गायब, क्या बीवी के फैसले पर नहीं हैं साथ?
-

Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं
-

किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड
-

IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान?
-

कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा?
-

SDM Jyoti Maurya: ‘वो बेवफा है’, क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप
-

Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल
-

Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट
-

Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया ‘खास तोहफा’ क्या है? Rajat Sharma बोले- ‘आपने दिन खास बनाया’
-

Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान?
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव?
-

Harsha Richhariya:’हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश’, महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल
-

Assam Elections 2026: ‘CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट’, कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
-

‘मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई’, 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया
-

‘2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है’, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज
Sukesh Chandrashekhar को कोर्ट से मिली जमानत, क्या है ₹50 करोड़ से जुड़ा मामला
India
oi-Bhavna Pandey
Sukesh Chandrasekhar bail: दिल्ली की अदालत से जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने धन शोधन (PMLA) के एक मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें ₹5 लाख के निजी और जमानती मुचलके पर राहत दी है।
क्या है मामला?
ये मामला 2017 में एआईएडीएमके के ‘दो पत्ती’ चुनाव चिन्ह से जुड़ा हुआ है। जिसमें सुकेश पर ₹50 करोड़ के सौदे का आरोप है। सुकेश पर आरोप है कि आर के नगर उपचुनाव के दौरान टीटीवी दिनाकरन के कहने पर चुनाव आयोग अधिकारी को रिश्वत देने के लिए ₹50 करोड़ का सौदा किया था। उस समय चंद्रशेखर से ₹1.30 करोड़ और दो लग्ज़री कारें – बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बरामद हुई थीं।

अदालत ने सुकेश को किस आधार पर मिली जमानत?
विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने जमानत देते हुए कहा कि चंद्रशेखर पहले ही ‘अत्यधिक हिरासत’ में रह चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे संविधान में स्वतंत्रता सबसे पवित्र मानदंड है, और अदालत किसी भी विशेष कानून या आर्थिक अपराध के बहाने राज्य के साथ मिलकर स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगा सकती।
गोगने ने कहा कि PMLA जैसे कानून को आरोपी की स्वतंत्रता पर थोपने का बहाना नहीं बनाया जा सकता। हिरासत की अवधि PMLA की धारा 4 के तहत प्रस्तावित कारावास की आधी अवधि से भी अधिक हो चुकी है।
कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए क्या कहा?
कोर्ट नेकहा कि मूल अपराध और PMLA शिकायत की कार्रवाई वर्षों से रुकी हुई है। आरोपी ने न केवल मुकदमे के दौरान अत्यधिक हिरासत झेली है, बल्कि बिना मुकदमे के लंबी हिरासत का भी खतरा था।
क्या जेल से बाहर आएगा सुकेश चंद्रशेखर?
पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर पर कुल 31 मामलों में से 26 में पहले ही जमानत पर हैं। अन्य लंबित मामलों के चलते वह फिलहाल जेल में ही रहेंगे।
कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
सुकेश मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। कम उम्र में ही उसने खुद को बड़ा बिजनेसमैन और प्रभावशाली व्यक्ति बताकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। वह अक्सर खुद को सरकारी अधिकारी या बड़े राजनीतिक संपर्क वाला व्यक्ति बताकर लोगों का भरोसा जीतता था। Jacqueline Fernandez जैसी बॉलीवुड हस्तियों के साथ उसके कथित संबंध को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा।
कैसे शुरू हुआ ठगी का खेल, कैसे पहुंचा जेल?
सुकेश ने देशभर में कई लोगों से नौकरी, ट्रांसफर और सरकारी काम कराने के नाम पर पैसे लिए।
उसने फर्जी पहचान और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन का इस्तेमाल कर करोड़ों की ठगी की। 2017 में चुनाव चिन्ह केस में गिरफ्तार हुआ।
गिरफ्तारी के समय उसके पास से ₹1.30 करोड़ नकद और लग्ज़री कारें बरामद हुईं।
सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कौन-कौन से केस हैं दर्ज?
सुकेश पर Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत भी केस दर्ज हुआ।
बाद में उस पर 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली (extortion) जैसे बड़े आरोप भी लगे।
Enforcement Directorate (ED) और दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए।
-

Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं
-

किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड
-

IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान?
-

कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा?
-

SDM Jyoti Maurya: ‘वो बेवफा है’, क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप
-

Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल
-

Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट
-

Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया ‘खास तोहफा’ क्या है? Rajat Sharma बोले- ‘आपने दिन खास बनाया’
-

Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान?
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव?
-

Harsha Richhariya:’हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश’, महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल
-

Assam Elections 2026: ‘CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट’, कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
-

‘मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई’, 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया
-

‘2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है’, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज
-

US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का?
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में क्या अगले 6 दिन तक बारिश? कहां आंधी-तूफान? IMD का येलो अलर्ट जारी
Uttar Pradesh
oi-Divyansh Rastogi
Uttar Pradesh Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 की सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब घने बादलों, आंधी और बारिश ने राहत के साथ-साथ चिंता भी बढ़ा दी है।
दिल्ली-एनसीआर से जुड़े नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जो दोपहर तक तेज बारिश में बदल गई। मथुरा में तेज आंधी से कार्यक्रम का टेंट उड़ गया, जबकि लखनऊ और मेरठ में हल्की बारिश जारी रही। साफ है कि मौसम विभाग की चेतावनी अब जमीन पर असर दिखा रही है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने साफ चेतावनी दी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है, जिसके असर से अगले 48 से 72 घंटों तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। इस विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी से शुरू हुई गतिविधियां अब पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ रही हैं। तेज हवाओं की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। कहां बारिश-कहां तूफान? आइए जानते हैं पूरी लिस्ट विस्तार से…
UP Weather Update News: IMD का 34 जिलों का येलो अलर्ट: पूरी लिस्ट
IMD ने आज यानी 7 अप्रैल को दो कैटेगरी में अलर्ट जारी किया है:
ओलावृष्टि (Hailstorm) का सबसे ज्यादा खतरा वाले जिले:
- अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन।
- इन जिलों में ओले गिरने की संभावना सबसे अधिक है, जो खड़ी फसलों खासकर गेहूं और सरसों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बारिश, आंधी और गरज-चमक अलर्ट वाले जिले:
- बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी।
इन सभी जिलों में 30-40 किमी/घंटा की औसत हवाएं चलेंगी, जबकि झोंकों में रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने का खतरा बना रहेगा।
अगले 6 दिनों का फॉरकास्ट क्या कहता है?
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 07-04-2026 pic.twitter.com/WoFO0Z0zIy
— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 7, 2026 “>
- 8 अप्रैल (कल): पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा असर। कुछ जगहों पर तेज बारिश और गरज-चमक। पूर्वी यूपी में कई इलाकों में बारिश के साथ हल्की बौछारें। पश्चिमी जिलों में 60 किमी/घंटा तक हवाएं चलने की संभावना।
- 9 अप्रैल: पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क होने लगेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें संभव। तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट जारी रहेगी।
- 10 से 13 अप्रैल: पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क। कोई बड़ी बारिश, आंधी या ओले की संभावना नहीं। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी।
तापमान और हवा की स्थिति (7-8 अप्रैल):
- अधिकतम तापमान: 30-40°C
- न्यूनतम तापमान: 20-30°C
- हवा की गति: 30-40 किमी/घंटा (झोंकों में 50-60 किमी/घंटा)
क्यों आया यह विक्षोभ? वैज्ञानिक कारण क्या?
पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र से आने वाली नमी वाली हवा की प्रणाली है। अप्रैल के महीने में यह अक्सर सक्रिय होता है। इस बार विक्षोभ काफी मजबूत है, जिसके कारण निचले स्तर पर दक्षिण-पूर्वी हवाएं और ऊपरी स्तर पर पश्चिमी हवाएं टकरा रही हैं। नतीजा – भारी बादल, गरज और तेज बारिश। इसी वजह से तापमान में अचानक 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो गर्मी से राहत तो दे रही है लेकिन किसानों के लिए नई चुनौती पैदा कर रही है।
फसलों और किसानों पर असर
अप्रैल में गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों की कटाई का मौसम है। ओले और तेज हवाएं खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। IMD की सलाह है कि जिन जिलों में अलर्ट है, वहां किसान खेतों में न जाएं। अगर फसल कट चुकी है तो उसे सुरक्षित जगह पर रखें। पशुधन को भी खुले में न छोड़ें।
आम लोगों के लिए सुरक्षा टिप्स (जरूर फॉलो करें)
- 7 और 8 अप्रैल को खुले में न निकलें, खासकर दोपहर और शाम के समय।
- बिजली के खंभे, पेड़ों और ऊंची इमारतों से दूर रहें।
- मोबाइल फोन चार्जिंग या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करें।
- अगर ड्राइविंग कर रहे हैं तो तेज हवाओं में सावधानी बरतें, ओवरब्रिज और पुलों पर सतर्क रहें।
- स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को भेजने से पहले मौसम अपडेट चेक करें।
- टेंट, शेड या अस्थाई संरचनाएं मजबूत करें या हटा लें।
पिछले दिनों का हाल क्या?
पिछले चार दिनों में 43 जिलों में बारिश और 10 शहरों में ओले पड़े। 15 मौतें आंधी-बिजली से हुईं। यह आंकड़े चेतावनी देते हैं कि सावधानी बरतना कितना जरूरी है। 9 अप्रैल के बाद मौसम शांत होने लगेगा और 13 अप्रैल तक कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। उसके बाद गर्मी फिर बढ़ सकती है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का यह चक्र सामान्य है लेकिन इस बार की तीव्रता ज्यादा है। IMD का 7 अप्रैल 2026 का बुलेटिन पूरी तरह विश्वसनीय है। अगर आपके जिले का नाम अलर्ट लिस्ट में है तो आज और कल सबसे ज्यादा सतर्क रहें। हम लगातार अपडेट देंगे। मौसम ऐप, IMD वेबसाइट या स्थानीय न्यूज चैनल पर नजर रखें। सुरक्षित रहें, परिवार की देखभाल करें।
-

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 7 राज्यों में Orange Alert, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
-

Aaj Ka Mausam: सावधान! बारिश के साथ गिरेंगे ओले, UP-UTT समेत 8 राज्यों में Rain Alert
-

Aaj Ka Mausam: आंधी-पानी के साथ गिरेंगे ओले’, UP-MP समेत 9 राज्यों में तूफान की आशंका,अलर्ट जारी
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली के इन इलाकों समेत नोएडा-गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट! IMD ने बताया कब खुलेगा मौसम
-

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, सताएगी गर्मी या होगी राहत की बौछार?
-

Jaipur Weather: जयपुर में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान! आज कितने जिलों में है अलर्ट? कब साफ होगा मौसम
-

Weather Delhi NCR: गाजियाबाद में बारिश! गुरुग्राम-फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट, आपके इलाके में कब साफ होगा मौसम?
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! तेज हवा-बारिश से मिलेगी राहत? 48 घंटे के लिए IMD का अलर्ट
-

Kal Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 6-7 अप्रैल को Delhi-UP समेत कहां-कहां बारिश-तूफान? IMD का अलर्ट जारी
-

Weather Delhi NCR: अभी और बदलेगा मौसम का मिजाज! धूल भरी आंधी के बाद बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
-

KKR vs PBKS Weather Report: कोलकाता में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट, अगर धुला मैच तो किसे मिलेगा फायदा?
-

Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं
-

किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड
-

IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान?
-

कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा?
चुनाव बाद 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा: 39 करोड़ वोटर दायरे में आएंगे, अब तक 12 राज्यों में वेरिफिकेशन पूरा
पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे और अंतिम फेज को लागू करने की तैयारी में है। इसमें दिल्ली सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाएगा। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद या नतीजों की घोषणा के बाद SIR की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस महीने केरल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इन राज्यों में मतदान 29 अप्रैल तक पूरा होगा, जबकि रिजल्ट 4 मई को आएंगे। दरअसल, चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को पूरे देश में SIR कराने का आदेश दिया था। 19 फरवरी 2026 को आयोग ने तीसरे चरण की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए थे। अब तक 60 करोड़ वोटर कवर, 39 करोड़ बाकी अब तक 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के पहले फेज में बिहार में SIR कराया गया था। दूसरे चरण में 28 अक्टूबर 2025 से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी 12 राज्यों में फाइल वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है, जबकि यूपी में प्रक्रिया जारी है। देश के करीब 99 करोड़ मतदाताओं में से 60 करोड़ को इस अभियान में शामिल किया जा चुका है। अब बाकी 39 करोड़ मतदाताओं को 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में कवर किया जाएगा। SIR की प्रोसेस को 6 सवाल-जवाब में जानें 1. SIR क्या है? यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाकर वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। 18 साल से ज्यादा के नए वोटरों को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है या जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जाते हैं। नाम, पते में गलतियों को भी ठीक किया जाता है। 2. पहले किस राज्य में हुआ? पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं। दूसरे फेज के तहत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में SIR की घोषणा हुई। 3. कौन करता है? ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) और बूथ लेवल एजेंट (BLA) घर-घर जाकर वोटरों का वेरिफिकेशन करते हैं। 4. SIR में वोटर को क्या करना होगा? SIR के दौरान BLO/BLA वोटर को फॉर्म देंगे। वोटर को उन्हें जानकारी मैच करवानी है। अगर दो जगह वोटर लिस्ट में नाम है तो उसे एक जगह से कटवाना होगा। अगर नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो जुड़वाने के लिए फॉर्म भरना होगा और संबंधित डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। 5. SIR के लिए कौन से दस्तावेज मान्य? पेंशनर पहचान पत्र किसी सरकारी विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र जन्म प्रमाणपत्र पासपोर्ट 10वीं की मार्कशीट स्थायी निवास प्रमाणपत्र वन अधिकार प्रमाणपत्र जाति प्रमाणपत्र राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) में नाम परिवार रजिस्टर में नाम जमीन या मकान आवंटन पत्र आधार कार्ड 6. SIR का मकसद क्या है? 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो। ————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल SIR- 60 लाख में 47 लाख आपत्तियां निपटीं:SC बोला- 7 अप्रैल तक सबका निपटारा होगा; ट्रिब्यूनल गलत तरीके से जोड़े-हटाए नामों को सुधारेंगे पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 60 लाख आपत्तियों में से लगभग 47 लाख आपत्तियों का निपटारा 31 मार्च तक कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधबार को बताया कि उन्हें यह जानकारी 31 मार्च को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लेटर से दी। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: मां पर ट्रैक्टर चढ़ाया; बदमाश से भिड़ गया ज्वेलर; सिद्धू की पत्नी ने नई पार्टी जॉइन की; ढोलक वाला बना करोड़पति – Punjab News
.
पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर डॉ. नवजोत कौर सिद्धू से जुड़ी रही। उन्हें भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का पोस्टर शेयर किया है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में वह इसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगीं।
दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. सेल्सगर्ल को चाकू से गोदा, ऑटो से उतरते ही पति ने घेरा
मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में कपड़ा शोरूम की सेल्सगर्ल को उसके पति ने चाकू से गोद दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें पति उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर वार करते दिख रहा।
महिला सुबह करीब 11 बजे ऑटो से शोरूम पहुंची। लेकिन इससे पहले ही पति वहां पहुंच गया था। उसने पत्नी को ऑटो उतरे ही घेर लिया और पूछा- क्या चाहती हो? इस पर महिला ने जवाब दिया- मैं लड़के का हक चाहती हूं। यह सुनकर वह गुस्से में आ गया और उस पर हमला कर दिया।
घायल महिला की पहचान प्रियंका (28) के रूप में हुई। उसकी शादी 8 साल पहले पंचकूला के हीरा लाल के साथ हुई थी। लेकिन झगड़े होने के कारण वह मायके में जाकर रहने लगी। इसके बाद उसने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने पति को हर महीने 5 हजार रुपए खर्च देने का आदेश दिया था। इसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी का पोस्टर जारी किया

पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अब नया दांव खेला है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर नई दिल्ली की 9 साल पुरानी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का पोस्टर शेयर किया है। कयास लगाया जा रहा कि वह अब इसी पार्टी का झंडा उठाकर पंजाब के विधानसभा चुनाव में उतरेंगी।
भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष अम्लान बिश्वास ने कहा कि पार्टी का पूरे देश में रिलांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि डॉ नवजोत कौर सिद्धू भी हमारी पार्टी में शामिल हुई हैं। उनका हम स्वागत करते हैं।
उन्होंने X हैंडल पर लिखा- हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प का काम किया है, जिसमें हमने वर्तमान राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन मानकों का गहराई से अध्ययन और मूल्यांकन किया है। हम केवल अपने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं और लोगों को वही देना चाहते हैं, जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और हमसे अपेक्षा रखते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3. बेटे ने मां पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पैर पकड़कर घसीटा

बठिंडा के गांव महिमा सरजा में संपत्ति बंटवारे को लेकर बेटे ने बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटा। विवाद के दौरान जब मां ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो बेटा उनके ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ाने से भी नहीं हिचकिचाया।
उसने घायल मां को ट्रैक्टर के नीचे से घसीटकर सड़क किनारे फेंक दिया। घटाना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। जिसकी पहचान नसीब कौर के नाम से हुई।
भुच्चो के डीएसपी अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। मामला बेहद गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज को मुख्य सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. फ्लाइट शेड्यूल पर केंद्र और राज्य के मंत्री भिड़े

लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव को लेकर भिड़ गए।
बिट्टू ने दावा किया कि फ्लाइट्स के शेड्यूल को बदला गया है। जबकि अरोड़ा ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह गलत जानकारी है। फ्लाइट शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद दोनों ने एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और मीडिएटर बुकिंग साइट मेक माय ट्रिप पर शेड्यूलिंग का हवाला देकर अपने दावों को सही ठहराने की कोशिश की।
हालांकि, भास्कर की पड़ताल में दोनों फ्लाइटों का शेड्यूल वही है, जो एयर इंडिया ने बुकिंग के वक्त जारी किया था। वहीं, एयर इंडिया के कस्टमर केयर ने कहा कि कि वेबसाइट पर दिख रही जानकारी ही सही और अपडेटेड है। शेड्यूल जब चेंज होता है, तो यात्री को मैसेज और ईमेल के जरिए जानकारी दी जाती है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. रिटायर्ड DSP के बेटे ने लूटा बैंक, 24 घंटे में पकड़ा

जालंधर में खुरला किंगरा इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में दिनदहाड़े लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया है, जो जालंधर के पॉश इलाके ग्रीन मॉडल टाउन का रहने वाला है। वह रिटायर्ड DSP)हरभजन सिंह का बेटा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और लूटी गई रकम बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोमवार (6 अप्रैल) को दोनों लुटेरों ने दोपहर करीब ढाई बजे बैंक में कैशियर पर पिस्टल तानकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद वह स्कूटी पर सवार होकर भाग निकले थे। इसा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। (पढ़ें पूरी खबर)
6. ढोलक बजाने वाले की ₹1.50 करोड़ की लॉटरी निकली

नवांशहर के रहने वाले गुरचरण सिंह रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने मंथली ड्रॉ में डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। दिलचस्प बात यह है कि गुरचरण सिंह ने यह टिकट अपने बेटे मान सिंह के नाम पर खरीदा था। 4 अप्रैल को जब ड्रॉ निकला तो मंगलवार (7 अप्रैल) को विजेता परिवार आधिकारिक तौर पर लुधियाना में टिकट विक्रेता के पास पहुंचा।
यहां गुरचरण सिंह ने अपनी जीत का दावा पेश किया और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद लॉटरी क्लेम करने चंडीगढ़ लॉटरी ऑफिस गए। गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पेंटिग आर्टिस्ट हैं और जागरण में ढोलक बजाते हैं।
उन्होंने बताया- मुझे खुद पर और अपनी किस्मत पर पूरा भरोसा था। 40 साल से मैं टिकट खरीद रहा था। कभी इतना बड़ा इनाम लगा नहीं। लेकिन फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ी। आज मेरे बेटे के नाम पर लगी। इस लॉटरी ने मेरे 4 दशकों के इंतजार को एक सुखद अंत दे दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. बाइक सवार बदमाश से भिड़ा ज्वेलर, 500 मीटर तक घसीटा

लुधियाना के कोट मंगल मोहल्ले में बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात की। वह दुकान से चांदी का कड़ा लेकर भागा और दुकानदार को बाइक के पीछे करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
ज्वेलर मनोज के मुताबिक एक युवक उनकी दुकान पर 32 ग्राम का चांदी का कड़ा देखने आया था। उसे दो कड़े दिखाए। करीब 5-8 मिनट दुकान में रुकने के बाद युवक ने फोन पर बात करने का नाटक किया और अचानक कड़ा लेकर बाहर भाग गया।
दुकान के बाहर उसकी बाइक पहले से स्टार्ट खड़ी थी। जैसे ही वह भागने लगा, मनोज ने उसे पकड़ लिया। लेकिन बदमाश ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। मनोज ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को पीछे से पकड़े रखा। बदमाश ने भीड़भाड़ वाले बाजार में तेज रफ्तार से बाइक चलाई और घसीटता ले गया। (पढ़ें पूरी खबर)
8. क्रिकेटर अर्शदीप ने लड़की का हाथ थामे फोटो डाली, फैंस ने गर्लफ्रेंड बताई

इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। लेकिन फोटो देखते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया।
जिसके बाद अर्शदीप का नाम एक पंजाबी मॉडल से जोड़ना शुरू कर दिया। अर्शदीप अभी IPL में पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे हैं। अभी तक अर्शदीप ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं जिस मॉडल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनकी तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है।
अर्शदीप ने जो फोटो पोस्ट की है, उसमें वह एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। इसमें लड़की के हाथ के पिछले हिस्से पर “੧” टैटू बना है, यह सिखी का प्रतीक ‘एक ओंकार’ का हिस्सा है। फैंस ने तुरंत इसे मॉडल के पुराने इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो से मैच किया। मॉडल के हाथ पर भी बिल्कुल वैसा ही और उसी जगह टैटू बना हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)
9. 7 साल की बच्ची को कार ने कुचला

जालंधर में गुरु नानक पुरा वेस्ट में घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को कार से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर मोगा से यहां पर रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था।
मृतका की पहचान राधिका के रूप में हुई है। वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कार ड्राइवर गाड़ी मोड़ रहा था, तो उसे गली में खेल रही बच्ची दिखाई ही नहीं दी। उसने बिना देखे गाड़ी को मोड़ दिया, जिससे राधिका कार के टायरों के नीचे आ गई।
बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई और परिजनों ने राधिका को लहूलुहान हालत में देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
10. डिमोलिशन ड्राइव के खिलाफ उतरे लोग

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की। जिसके विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से इस तरह घर तोड़े जाने हैं, तो वह हमें बता दे, हम खुद ही घर खाली कर देंगे।
स्थानीय निवासी विनोद भाटिया ने कहा कि उन्होंने करीब 25 साल पहले यह मकान खरीदा था। उस समय इस मकान में एक कमरा था। बाद में उनके बेटे की शादी हो गई। जरूरत के हिसाब से उन्होंने एक कमरा और बना लिया। उस समय प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वह दिल के मरीज हैं और उनके 5 बार ऑपरेशन हो चुके हैं। प्रशासन की तरफ से अब की जा रही यह कार्रवाई उनसे सहन नहीं होती। गौरतलब है कि इस कार्रवाई से 9 सेक्टरों के लोग प्रभावित होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
(कल शाम साढ़े 5 बजे फिर होगी मुलाकात)


