Home Blog Page 278

Punjab Elections: नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी का BJP से होगा गठबंधन? चुनाव से पहले बताया प्लान


Punjab

oi-Sohit Kumar

Navjot Kaur Sidhu New Political Party: पंजाब की सियासत ने चुनाव से पहले बदलाव के संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस से निष्कासन के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ (Bharatiya Rashtrawadi Party) के गठन की घोषणा की। पार्टी के नाम और लोगो के साथ उनकी पोस्ट ने यह साफ कर दिया है कि सिद्धू परिवार अब एक नए और स्वतंत्र विकल्प के साथ जनता के बीच जाने को तैयार है। आइए जानते हैं पंजाब की राजनीति में अब क्या नए समीकरण बनेंगे-

दरअसल, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पोस्ट में मौजूदा राजनेताओं के कामकाज पर गहरा असंतोष जताया है। उन्होंने ट्वीट में स्पष्ट शब्दों में लिखा: ‘बहुप्रतीक्षित घोषणा; हम राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन के वर्तमान मानकों की सावधानीपूर्वक निगरानी और समीक्षा करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प पर काम कर रहे हैं। हम बस अपने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं, लोगों को वह वापस देना चाहते हैं जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और हमसे अपेक्षा करते हैं।’

navjot kaur sidhu new political party

पंजाब को ‘गोल्डन स्टेट’ बनाने का विजन

सिद्धू ने अपने संदेश में पंजाब की ‘घायल आत्माओं’ पर मरहम लगाने और राज्य को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाने की बात कही है। उन्होंने इस नई पहल को एक ‘दैवीय हस्तक्षेप’ बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य न्याय, शांति और निस्वार्थ सेवा है। उनके विजन में एक ऐसी सरकार की परिकल्पना है जो पूरी तरह से पंजाब के लोगों के लिए समर्पित हो।

नई पार्टी के साथ बदलेंगे समीकरण

गौरतलब है कि साल 2026 की शुरुआत में कांग्रेस से निलंबन के बाद से ही सिद्धू परिवार के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी, लेकिन नई पार्टी के ऐलान के साथ उन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। हालांकि, नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी के ऐलान के साथ भाजपा से गठबंधन करके पंजाब चुनाव लड़ने का रास्ता भी खुल गया है। राजनीतिक गलियारों में इस संभावना को मजबूती मिल रही है कि यह नया दल पंजाब में भाजपा के लिए एक अहम सहयोगी साबित हो सकता है।

The much awaited announcement ;we have been working on a new alternative at a national level after carefully monitoring and reviewing the current standards of performance of political leaders. Just wanting to dedicate our lives for our country giving back to the people what they… pic.twitter.com/5ypRNoX21Q

— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) April 6, 2026 “>


क्या सिद्धू की पार्टी भाजपा से करेगी गठबंधन?

हालांकि, पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा के साथ आने की इन संभावनाओं को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की ओर से फिलहाल केवल एक नए ‘विकल्प’ और ‘प्लेटफॉर्म’ की बात कही गई है। गठबंधन या चुनावी तालमेल को लेकर अभी तस्वीर साफ होना बाकी है, क्योंकि न तो सिद्धू परिवार और न ही भाजपा की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने भी कसी कमर

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने अभी से बिसात बिछाना शुरू कर दिया है, जहां अब टिकटों का बंटवारा ‘पसंद-नापसंद’ के बजाय शुद्ध रूप से ‘परफॉरमेंस’ के आधार पर होगा। पार्टी ने इसके लिए मशहूर चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिनकी टीम राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जमीनी सर्वे कर उम्मीदवारों को A, B और C कैटेगरी में बांटेगी। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य गुटबाजी को खत्म करना और केवल उन्हीं चेहरों को मैदान में उतारना है जिनकी जीत की संभावना (विनेबिलिटी) सबसे अधिक है, जैसा कि कानूगोलू पहले कर्नाटक और तेलंगाना में सफलतापूर्वक कर चुके हैं।





Source link

Gold Silver Price Today: दलाल स्ट्रीट में गिरावट के बीच सर्राफा बाजार का हाल कैसा, आज सोना-चांदी की दरें क्या?


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने की धमकी दी, इसके बाद बाजार में घबराहट बढ़ गई। निवेशकों के सतर्क रुख के कारण, मई 2026 के लिए एमसीएक्स चांदी वायदा 1,579 रुपये गिर गया। यह 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। जून 2026 के लिए सोने का वायदा भी 356 रुपये कम हुआ। सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1.49 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बाजार की स्थिति अस्थिर बनी हुई है।


Trending Videos



सोने की कीमतों में गिरावट, शादी के सीजन में गहनों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद


मंगलवार को वैश्विक सोने की कीमतों में मिश्रित रुझान देखा गया। स्पॉट गोल्ड 4,646.69 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा। वहीं, जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने का वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 4,674.40 डॉलर पर आ गया। सर्राफा बाजार के जानकारों का अनुमान है कि सोने की कीमतों में हालिया गिरावट को देखते हुए खरीदार अप्रैल से जुलाई वाले शादी के सीजन के लिए गहनों की खरीदारी की पहल कर सकते हैं। अनुमान के मुताबिक अक्षय तृतीया के आसपास कई लोग अग्रिम ऑर्डर दे सकते हैं।



Source link

भास्कर अपडेट्स: सुप्रीम कोर्ट बोला- अपशब्द अश्लीलता नहीं है, जब तक यौन संकेत नहीं हों, बास्टर्ड कहने पर मिली सजा रद्द की


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल अपशब्द या भद्दी भाषा का इस्तेमाल अपने आप में ‘अश्लीलता’ नहीं माना जा सकता, जब तक उसमें कोई यौन या कामुक तत्व शामिल न हो। कोर्ट ने पारिवारिक संपत्ति विवाद के दौरान ‘बास्टर्ड’ शब्द कहने पर दो लोगों को मिली सजा रद्द कर दी।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने स्पष्ट किया कि आईपीसी की धारा 294(बी) के तहत अपराध तभी बनता है, जब इस्तेमाल किए गए शब्द किसी की कामुक भावनाओं को भड़काने वाले हों।

कोर्ट ने कहा कि आज के दौर में गरमागरम बहस के दौरान ऐसे शब्द अक्सर बोल दिए जाते हैं, इसलिए इन्हें अश्लील मानकर सजा देना सही नहीं है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मोइरांग में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत, हिंसा भड़की

manipur 45 1775530959

सोमवार देर रात बिष्णुपुर जिले में एक संदिग्ध रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क उठी। हमला रात करीब 1 बजे मोइरांग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में हुआ, जहां कुकी उग्रवादियों द्वारा दागा गया एक गोला एक रिहायशी इलाके में जा गिरा। इसमें 5 साल के एक लड़के और 5 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।



Source link

Menaka Guruswamy: कौन हैं मेनका गुरुस्वामी , जो बनीं भारत की पहली LGBTQ सांसद? क्या होते हैं Openly Queer?


India

oi-Ankur Sharma

Menaka Guruswamy: डॉ. मेनका गुरुस्वामी सोमवार को भारत की पहली ‘ओपनली क्वीर’ सांसद बनकर इतिहास रच दिया है, जैसे ही उन्होंने शपथ ली, वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गईं और लोग उन्हें बधाई देने लग गए, इस वक्त पूरा सोशल मीडिया उनकी बधाई से भरा हुआ है।

आपको बता दें कि’ओपनली क्वीर’का मतलब होता है ऐसे लोग जो अपनी लैंगिक पहचान या जेंडर पहचान ) को समाज के सामने खुलकर स्वीकार करते हैं और छिपाते नहीं हैं, इसमें में LGBTQ+ समुदाय के सभी लोग आते हैं (जैसे गे, लेस्बियन, बायसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर आदि)।

Menaka Guruswamy

Menaka Guruswamy Profile: कौन हैं डॉ. मेनका गुरुस्वामी?

27 नवंबर 1974 को हैदराबाद में जन्मी डॉ. मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की एक जानी-मानी वकील हैं। भारतीय न्यायपालिका और मानवाधिकारों के क्षेत्र में मेनका गुरुस्वामी एक ऐसा नाम है, जो न केवल कानूनी पेचीदगियों को सुलझाने के लिए जाना जाता है, बल्कि सामाजिक बदलाव की एक सशक्त आवाज भी बन चुका है। वह पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर उच्च सदन में पहुंची हैं।

कोलंबिया लॉ स्कूल में रही हैं रिसर्च स्कॉलर

मेनका साल 2017 से 2019 तक न्यूयॉर्क के कोलंबिया लॉ स्कूल में बी.आर. अंबेडकर रिसर्च स्कॉलर और लेक्चरर रह चुकी हैं। वो येल लॉ स्कूल, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ और यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो फैकल्टी ऑफ़ लॉ में विज़िटिंग फैकल्टी भी रही हैं।

Menaka Guruswamy

कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया

वह सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कई ऐतिहासिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं, जिनमें धारा 377 मामला, नौकरशाही सुधार मामला, अगस्ता वेस्टलैंड रिश्वत मामला, सलवा जुडूम मामला और शिक्षा का अधिकार मामला शामिल हैं।

Menaka Guruswamy

Menaka Guruswamy की पहचान मुख्य रूप से उन मामलों से जुड़ी है, जिन्होंने भारतीय समाज की दिशा बदल दी, जो कि निम्नलिखित हैं…

  • धारा 377 का खात्मा: मेनका गुरुस्वामी को 2018 के ऐतिहासिक फैसले का श्रेय दिया जाता है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को आंशिक रूप से रद्द कर समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था।
  • शिक्षा का अधिकार (RTE): मेनका गुरुस्वामी ने ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ की संवैधानिक वैधता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई लड़ी, ताकि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में आरक्षण मिल सके।
  • पुलिस सुधार और मानवाधिकार: मेनका गुरुस्वामी ने मणिपुर में न्यायेतर हत्याओं (Extra-judicial killings) के खिलाफ आवाज उठाई और सुरक्षा बलों द्वारा की जाने वाली ज्यादतियों पर सवाल खड़े किए है और वो लगातार वहां के मुद्दे उठा रही हैं, जिसके कारण वो कुछ राजनीतिक पार्टियों की ओर से आलोचना का भी शिकार हुई हैं।



Source link

IEA on Iran Crisis: दुनिया पर 1973 और 2022 से भी बड़ा ऊर्जा संकट, महंगे तेल से आम आदमी का क्या होगा हाल?


होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी ईरान की नाकेबंदी ने पूरी दुनिया को एक ऐसे भीषण ऊर्जा संकट के मुहाने पर ला खड़ा किया है, जिसे इतिहास के सबसे बड़े झटकों से भी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को जलमार्ग खोलने के लिए दी गई मंगलवार की ‘डेडलाइन’ और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों ने वैश्विक बाजारों में हड़कंप मचा दिया है। आइए, विस्तार से समझते हैं कि यह भू-राजनीतिक टकराव आम आदमी की जिंदगी और दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को कैसे गहरे संकट में डाल रहा है।

इतिहास का सबसे बड़ा और विनाशकारी ऊर्जा संकट: आईईए

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी निदेशक फतिह बिरोल ने वर्तमान स्थिति को 1970 के दशक के दोनों तेल संकटों (1973 और 1979) और रूस-यूक्रेन युद्ध (2022) के संयुक्त प्रभाव से भी अधिक गंभीर करार दिया है। इस महासंकट की सबसे भारी कीमत विकासशील देशों को चुकानी होगी। महंगे तेल और गैस के कारण न केवल परिवहन महंगा होगा, बल्कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी उछाल और मुद्रास्फीति में तेजी आएगी, जिसका सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ेगा। इसके अलावा यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया भी इसके प्रभाव से अछूते नहीं रहेंगे।

ट्रंप की चेतावनी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात (अमेरिकी समयानुसार रात आठ बजे) तक होर्मुज का रास्ता खोलने का अल्टीमेटम दिया है, और चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पावर प्लांट्स समेत नागरिक बुनियादी ढांचे पर नए हमले किए जाएंगे। ट्रम्प ने अपने एक पोस्ट में यहां तक कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी”।  इस तनाव के बीच वैश्विक तेल मानक ‘ब्रेंट क्रूड’ 0.7 प्रतिशत बढ़कर 110.60 डॉलर प्रति बैरल और न्यूयॉर्क लाइट क्रूड 2.5 प्रतिशत उछलकर 115.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। ईरान के प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल ‘खार्ग द्वीप’ पर अमेरिकी सैन्य हमलों की भी खबरें आ रही हैं।

शेयर बाजार के चाल और वैश्विक मंदी की आहट

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस युद्ध के कारण दुनिया भर में महंगाई बढ़ेगी और वैश्विक विकास दर धीमी हो जाएगी। जॉर्जीवा के मुताबिक, “अब सभी रास्ते ऊंची कीमतों और धीमी वृद्धि की ओर जाते हैं”। 

इस अनिश्चितता ने दुनियाभर के शेयर बाजारों को बुरी तरह झकझोर दिया है:


  • अमेरिकी बाजार: वॉल स्ट्रीट भारी दबाव में खुला, जहां डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 296 अंक (0.64%) गिरकर 46,373 पर आ गया। 

  • एशिया और यूरोप: एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा; जापान का निक्केई सपाट रहा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.1% चढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.7% गिरा। वहीं, यूरोप में जर्मनी का डैक्स 30 दोपहर तक 0.5% गिर गया। मंगलवार को भारतीय बाजार शुरुआती बिकवाली के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

आम आदमी पर असर: ब्रिटेन में स्टैगफ्लेशन का खतरा

इस संकट का जमीनी असर आम उपभोक्ताओं पर दिखना शुरू हो गया है। ब्रिटेन में पेट्रोल की कीमतों में 2.6 पेंस की वृद्धि के साथ यह 157.02 पेंस प्रति लीटर और डीजल 4.2 पेंस बढ़कर 189.42 पेंस प्रति लीटर हो गया है। आरसीएम यूके के मुख्य अर्थशास्त्री थॉमस पुघ का मानना है कि ब्रिटेन एक बार फिर ‘स्टैगफ्लेशन’ (महंगाई और आर्थिक मंदी का एक साथ आना) की ओर बढ़ रहा है, और अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो मंदी आना तय है। 



कैपिटल डॉट कॉम की वरिष्ठ बाजार विश्लेषक डेनिएला हैथोर्न के अनुसार, बाजार अब एक निर्णायक स्थिति में है; या तो ईरान के बुनियादी ढांचे पर सीधे हमलों से तनाव और भड़केगा, या फिर अंतिम समय में कोई समझौता होगा। जब तक आगे का रास्ता स्पष्ट नहीं होता, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम उपभोक्ता पर महंगाई की यह भारी मार जारी रहने की पूरी आशंका है।





Source link

RR vs MI Pitch Weather: गुवाहाटी में आज रनों का तूफान या विकेटों की झड़ी! मौसम और पिच का किसको मिलेगा साथ?


Cricket

oi-Sohit Kumar

IPL 2026, RR vs MI: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। दोनों टीमों के बीच ये एक्शन गुवाहाटी (Guwahati) के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Stadium) में खेला जाएगा। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है और अपने पहले दोनों मैच जीतकर टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है।

दूसरी ओर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाती हुई रही है, जहां उन्होंने अपना पहला मैच तो जीता लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की पलटन आज हर हाल में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

ipl 2026 rr vs mi

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी जबकि टॉस के लिए सिक्का ठीक आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। गुवाहाटी के इस मैदान पर दोनों टीमों की नजरें जीत हासिल कर अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाने की होगी।

हालांकि इस मुकाबले में सबसे बड़ी चुनौती मौसम की रहने वाली है क्योंकि दोपहर के समय बारिश की संभावना 49% से लेकर 55% तक बनी हुई है। आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और अगर बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो मैच के ओवरों में कटौती की जा सकती है या फिर मुकाबला रद्द होने का भी खतरा बना हुआ है।

Guwahati Weather Report: गुवाहाटी में कैसा रहेगा आज का मौसम

  • सुबह 8:00 से 11:00 बजे: मौसम साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी और तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • दोपहर 12:00 बजे: हल्की गर्मी बढ़ेगी और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
  • दोपहर 1:00 बजे: मौसम करवट लेगा और बारिश की संभावना अचानक बढ़कर 49 डिग्री सेल्सियस हो जाएगी।
  • दोपहर 2:00 से 3:00 बजे: इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की सबसे ज्यादा आशंका (54 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस) है।
  • शाम 4:00 से 6:00 बजे: बारिश का असर थोड़ा कम होगा (24% से 16%), लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।
  • शाम 7:00 बजे (मैच शुरू होने से पहले): तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश की संभावना महज 10% रह जाएगी।

Barsapara Cricket Stadium Pitch Report: बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पिच के मिजाज की बात करें तो बरसापारा स्टेडियम की लाल मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की पिच पर गेंद काफी अच्छी उछाल के साथ आती है और छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिल सकती है लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ यह पूरी तरह बल्लेबाजों के पक्ष में चली जाएगी।

शाम के वक्त ओस (Dew) का प्रभाव भी काफी ज्यादा रहेगा जिससे बाद में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग चुनना ही बेहतर समझेगा। हेड-टू-हेड आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा 16-14 से थोड़ा भारी जरूर है लेकिन पिछले कुछ सालों में राजस्थान ने भी कड़ी टक्कर दी है।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार



Source link

Vikram Doraiswami: कौन हैं चीन में भारत के नए राजदूत वेई जियामेंग? बीजिंग में एस जयशंकर ने बदला था अपना नाम?


International

oi-Kumari Sunidhi Raj

Vikram Doraiswami: भारत और चीन के बीच कूटनीतिक रिश्तों में एक दिलचस्प और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। चीन में भारत के नवनियुक्त राजदूत विक्रम दोरईस्वामी (Vikram Doraiswami) ने एक खास चीनी नाम ‘वेई जियामेंग’ अपनाया है। यह केवल कागजी बदलाव नहीं है, बल्कि बीजिंग के गलियारों में भारत की सांस्कृतिक कूटनीति का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

चीन जैसी जगह पर, जहां भाषा और परंपराएं संवाद की नींव होती हैं, वहां एक स्थानीय नाम अपनाना जनता और प्रशासन के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रभावी तरीका है। यह कदम भारत की कूटनीति में केवल कड़े रुख ही नहीं, बल्कि ‘सॉफ्ट पावर’ और सांस्कृतिक सम्मान को भी दिखाता है।

Vikram Doraiswami

Wei Jiameng नाम का क्या है अर्थ?

विक्रम दोरईस्वामी द्वारा चुना गया नाम ‘वेई जियामेंग’ चीनी भाषा के उच्चारण और अर्थ के बीच एक बेहतरीन संतुलन है। इस नाम के तीन हिस्सों का खास मतलब है:

वेई: यह चीन में एक बहुत ही सामान्य और प्रतिष्ठित उपनाम (Surname) है।

जिया: इसका अर्थ होता है ‘शुभ’ या ‘प्रशंसनीय’, जो सकारात्मकता को दिखता है।

मेंग: यह शब्द ‘गठबंधन’ या ‘साझेदारी’ का प्रतीक है, जो सीधे तौर पर भारत-चीन संबंधों के भविष्य की ओर इशारा करता है।

क्यों जरूरी है चीनी नाम?

चीन में मंदारिन भाषा की प्रधानता है, जहां विदेशी नामों का सही उच्चारण करना स्थानीय लोगों के लिए काफी कठिन होता है। ऐसे में विदेशी राजनयिकों द्वारा स्थानीय नाम अपनाना एक पुरानी और सफल परंपरा रही है। इससे न केवल बातचीत आसान होती है, बल्कि स्थानीय समाज में उस व्यक्ति की पहचान और स्वीकार्यता भी बढ़ जाती है। यह एक स्पष्ट संकेत है कि राजदूत वहां की संस्कृति को समझने और उसका सम्मान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जयशंकर भी चीन में नाम बदल कर रहते थे

यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय राजदूत ने चीन में स्थानीय नाम अपनाया हो। वर्तमान विदेश मंत्री एस. जयशंकर जब चीन में भारत के राजदूत थे, तब उन्हें वहां ‘सु जिएशेंग’ नाम से जाना जाता था। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे कदम ‘सॉफ्ट पावर’ कूटनीति का हिस्सा होते हैं। इसका उद्देश्य बिना किसी बाहरी दबाव के, व्यवहार और संस्कृति के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना है। संवाद को सुलभ बनाकर जटिल कूटनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत का रास्ता आसान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: China-Taiwan Conflict: अचानक चीन ने 40 दिनों के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, क्या ताइवान पर हमले की है तैयारी?

with AI Inputs



Source link

लाहौर हाई कोर्ट में सरबजीत कौर केस पर सुनवाई आज: पति करनैल सिंह की याचिका पर होगा विचार, फैसले में देरी पर कोर्ट जता चुका नाराजगी – Amritsar News




भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के फैसले में लाहौर हाई कोर्ट में आज एक अहम सुनवाई होने जा रही है, जिसमें भारतीय पति करनैल सिंह द्वारा दायर याचिका पर विचार किया जाएगा। यह मामला काफी समय से चर्चा में बना हुआ है और अब आज यानी 7 अप्रैल 2026 को इसकी सुनवाई तय की गई है। इस याचिका पर न्यायमूर्ति फारूक हैदर सुनवाई करेंगे। पिछली सुनवाई 2 मार्च 2026 को हुई थी, जिसमें अदालत ने इस मामले से जुड़े सभी पुराने और लंबित रिकॉर्ड को अगली तारीख तक पेश करने के निर्देश दिए थे, ताकि पूरे मामले का सही तरीके से आकलन किया जा सके। याचिकाकर्ता के वकील अली चंगेजी संधू ने अदालत में सभी जरूरी दस्तावेज, पुराने केसों की प्रतियां और अन्य संबंधित सामग्री प्रस्तुत करेगे । इन दस्तावेजों के आधार पर अदालत इस मामले की गहराई से जांच करेगी। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में केस में देरी पर जस्टिस फारूक हैदर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को तलब किया और कड़े निर्देश दिए थे। करनैल सिंह ने अदालत से लगाई है न्याय की गुहार सरबजीत कौर का मामला मानवीय और कानूनी दोनों दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना जा रहा है। उनके भारतीय पति करनैल सिंह का कहना है कि उन्हें उनकी पत्नी को वापस लाने का अधिकार मिलना चाहिए और इसके लिए उन्होंने अदालत से न्याय की गुहार लगाई है। अब सभी की निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हुई हैं, जहां अदालत उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर फैसला लेगी। सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की।



Source link

Weather Delhi NCR: गाजियाबाद में बारिश! गुरुग्राम-फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट, आपके इलाके में कब साफ होगा मौसम?


Delhi

oi-Sohit Kumar

Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राजधानी और आसपास के इलाकों में आज सुबह सुबह गरज-चमक के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानतें हैं आज और आने वाले दिनों में आपके इलाके में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

आज, 7 अप्रैल को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आसमान बादल छाए हुए हैं और बारिश दर्ज की गई है। दिन के दौरान एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं (झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक) मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी। शाम या रात के समय भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का एक और दौर आने की संभावना है।

Weather Delhi NCR

दिल्ली में कल (8 अप्रैल) का मौसम

कल, 8 अप्रैल को भी राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Watch) जारी किया है। कल आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह या दोपहर के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है । दोपहर या शाम के वक्त हवा की रफ्तार फिर से बढ़ सकती है, जिससे धूल भरी आंधी या तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का हाल

  • उत्तर दिल्ली: बादल छाए रहेंगे, दोपहर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्ताsर से हवाएं और हल्की बारिश संभव।
  • उत्तर-पूर्व दिल्ली: आसमान में बादल रहेंगे और रात तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली: गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना
  • पश्चिम दिल्ली: सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और शाम के समय बारिश का एक स्पेल आ सकता है
  • मध्य दिल्ली: दिन भर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की बारिश होने के आसार है
  • नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना
  • दक्षिण दिल्ली: आसमान में बादल रहेंगे और दोपहर के बाद गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं
  • दक्षिण-पश्चिम दिल्ली: धूल भरी हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना है।
  • दक्षिण-पूर्व दिल्ली: बादल छाए रहने के साथ-साथ एक या दो बार बारिश के स्पेल देखने को मिल सकते हैं।
  • शाहदरा: हवाओं की गति तेज रहेगी और हल्की बारिश से मौसम ठंडा बना रहेगा
  • पूर्वी दिल्ली: गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है

एनसीआर के अन्य शहरों का हाल

गुरुग्राम (Gurgaon) का मौसम
गुरुग्राम के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट (Alert) जारी किया है। यहाँ आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

फरीदाबाद (Faridabad) का मौसम
फरीदाबाद में भी ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है। यहाँ आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और भारी हवाओं के साथ बारिश होने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

नोएडा (Noida) का मौसम
नोएडा में आज येलो अलर्ट है। यहाँ हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी।

गाजियाबाद (Ghaziabad) का मौसम
गाजियाबाद में भी आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा है और सुबह सुबह तेज बारिश दर्ज की गई है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।



Source link

खून चूसने वाली जोंक से गंजेपन का इलाज?: स्किन इंफेक्शन और मुंहासों के लिए भी जोंक थेरेपी, दावा- 1100 से ज्यादा मरीजों का सफल ट्रीटमेंट – Rajasthan News


जोंक की तरह खून चूसना….

.

ये कहावत कई बार सुनी होगी, लेकिन जोंक सिर्फ खून ही नहीं चूसती। झड़ते बाल, गंजापन, स्किन इंफेक्शन, पुराने घाव सहित कई बीमारियों के इलाज में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पारंपरिक जोंक पद्धति (Leech Therapy) आधुनिक स्किन और हेयर ट्रीटमेंट का विकल्प बनकर तेजी से उभर रही है। महंगे कॉस्मेटिक प्रोसिजर और सर्जरी के बीच यह थेरेपी कम खर्च और प्राकृतिक इलाज के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है। संस्थान का दावा है कि अब तक 1100 से ज्यादा मरीज इस थेरेपी से गुजर चुके हैं। अधिकांश मामलों में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

दो महीने थेरेपी से बाल झड़ना कम हुआ भास्कर रिपोर्टर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की जोंक थेरेपी यूनिट पहुंची। वहां ग्वालियर की 28 वर्षीय स्वाति से मुलाकात हुई। स्वाति थेरेपी ले रही थीं। उनके सिर पर जोंक थी। बोलीं- पिछले कुछ सालों से अचानक बाल झड़ने की समस्या बढ़ गई थी।

सिर में कई पैच बन गए थे। हेयर लॉस लगातार बढ़ रहा था। एलोपैथी समेत कई तरह की दवाइयों और इलाज के बावजूद सुधार नहीं हुआ। ऐसे में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में जोंक पद्धति से उपचार शुरू कराया।

दो महीने से थेरेपी ले रहीं स्वाति ने बताया- बालों का झड़ना काफी हद तक नियंत्रित हुआ है। जहां पहले खाली पैच बढ़ रहे थे, वहां अब नई हेयर ग्रोथ दिखाई देने लगी है। स्वाति ने बताया कि पहले उन्हें एक डॉक्टर ने हेयर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। अब बिना उसके ही सुधार महसूस हो रहा है।

ग्वालियर की स्वाति हेयर फॉल की समस्या को लेकर 2 महीने से जोंक थेरेपी ले रही हैं।

मुंहासों का इलाज किशनगढ़ निवासी 24 साल के अमजस लंबे समय से चेहरे पर गंभीर एक्ने (मुंहासों) की समस्या से परेशान थे। कई तरह की दवाइयां लेने के बावजूद उन्हें बार-बार एक्ने की प्रॉब्लम हो जाती थी। बोले- दवाइयां लेने के बाद भी बार-बार एक्ने हो जाते थे। दोस्तों ने एनआईए के बारे में बताया, इसलिए यहां आया हूं। फिलहाल मेरी थेरेपी चल रही है। मुझे उम्मीद है कि इससे फायदा मिलेगा।

अमजस ने दोस्तों की सलाह पर मुंहासों के लिए इलाज के लिए थेरेपी शुरू कराई।

अमजस ने दोस्तों की सलाह पर मुंहासों के लिए इलाज के लिए थेरेपी शुरू कराई।

इन समस्याओं के लिए कराई जा रही जोंक थेरेपी एनआईए के क्रिया शरीर विभाग के डीन डॉ. सीआर यादव के अनुसार, जोंक चिकित्सा अब गंभीर रोगों तक सीमित नहीं रही। जोंक थेरेपी त्वचा रोग, सोरायसिस, मेलास्मा/पिगमेंटेशन, एक्ने व पिंपल्स, एक्जिमा, झाइयां, त्वचा सूजन, पुराने घाव व स्किन इंफेक्शन के लिए कराई जा रही है।

इसके अलावा बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे एलोपेसिया (पैच में बाल झड़ना), हेयर फॉल, शुरुआती गंजापन में भी जोंक थेरेपी कराई जा रही है। दावा है कि सूजन और दर्द से जुड़ी समस्याओं में भी ये कारगर है।

डॉक्टर्स का कहना है कि जोंक की लार में मौजूद प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कोएगुलेंट तत्व ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं, जिससे त्वचा और स्कैल्प को बेहतर पोषण मिलता है।

r 1775481876

एक मरीज पर एक ही जोंक संक्रमण रोकने के लिए संस्थान में सख्त नियम लागू हैं। एक मरीज के इलाज में एक ही जोंक का उपयोग किया जाता है। पूरी थेरेपी उसी जोंक से पूरी की जाती है। उपचार खत्म होने के बाद उसे दोबारा उपयोग नहीं किया जाता। इससे क्रॉस-इन्फेक्शन का खतरा खत्म हो जाता है।

जोंक का वैज्ञानिक रखरखाव जोंक को सुरक्षित रखने के लिए विशेष लैब जैसी व्यवस्था बनाई गई है। इसमें तापमान नियंत्रित रखा जाता है। पानी का TDS नियमित जांचा जाता है। साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि जोंक का स्वास्थ्य ही इलाज की सफलता तय करता है।

short text 46 1775482306

डेढ़ लाख तक खर्च वाले हेयर ट्रांसप्लांट का प्राकृतिक विकल्प? डीन डॉ. यादव का दावा है कि कई ऐसे मरीज आए जिन्हें हेयर ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई थी, लेकिन जोंक थेरेपी के बाद बाल झड़ना कम हुआ और नई ग्रोथ शुरू हुई। इसी तरह स्किन रीजुवेनेशन में भी यह थेरेपी लोकप्रिय हो रही है।

बेहतर रक्त संचार के कारण त्वचा में ग्लो और सूजन में कमी देखी जा रही है, जिससे इसे प्राकृतिक एंटी-एजिंग थेरेपी माना जा रहा है। हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च 60 हजार से डेढ़ लाख रुपए के बीच आता है। लेजर स्किन ट्रीटमेंट में हर सीटिंग के 5 हजार से 25 हजार रुपए लगते हैं। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में यह पूरी तरह फ्री है।

(नोट- खबर में मरीजों के फोटो-वीडियो उनकी सहमति से इस्तेमाल किए गए हैं।)



Source link